Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherविधायक भूपेश चौबे, डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने सरस मेले में किया ‘सोन अर्थ’ लोगो का अनावरण Rajya Shaherभाजपा सरकार की अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजना के बारे में अल्पसंख्यक समुदाय में विस्तार से चर्चा करें-फहद जमाल यासिर Rajya Shaherफर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में दिवाली मेले के साथ मनाया गया ऑक्यूपेशनल थेरेपी डे Rajya Shaherफर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में दिवाली मेले के साथ मनाया गया ऑक्यूपेशनल थेरेपी डे Rajya Shaherवार्षिक संगीत कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समापन धार्मिक कार्यक्रम में दो महिलाओं से अभद्रता व गाली-गलौज का आरोप, ASP और CO से कार्रवाई की मांग Rajya Shaherरोशनी के पर्व पर सेवा ही सच्ची पूजा: आरडब्ल्यूए सेक्टर 105 ने अपने अंचल के कर्मयोगियों के संग मनाई अनूठी दीपावली Rajya Shaherमाननीय राज्यपाल जी ने राजकीय बालगृह परिसर-खुल्दाबाद पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं, सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अंतःवासियों के साथ किया संवाद Rajya Shaherलोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब। Rajya Shaher2027 के विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज को उचित प्रतिनिधित्व दें राजनीतिक दल : विनय अग्रवाल
Career

जीएल बजाज में वैश्विक नेतृत्व की नई पहल नेक्स्ट जनरेशन लीडरशिप’ कार्यक्रम से विद्यार्थियों को मिला जिम्मेदार नेतृत्व का मंत्र

Breaking
विधायक भूपेश चौबे, डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने सरस मेले में किया ‘सोन अर्थ’ लोगो का अनावरण भाजपा सरकार की अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजना के बारे में अल्पसंख्यक समुदाय में विस्तार से चर्चा करें-फहद जमाल यासिर फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में दिवाली मेले के साथ मनाया गया ऑक्यूपेशनल थेरेपी डे फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में दिवाली मेले के साथ मनाया गया ऑक्यूपेशनल थेरेपी डे वार्षिक संगीत कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समापन धार्मिक कार्यक्रम में दो महिलाओं से अभद्रता व गाली-गलौज का आरोप, ASP और CO से कार्रवाई की मांग रोशनी के पर्व पर सेवा ही सच्ची पूजा: आरडब्ल्यूए सेक्टर 105 ने अपने अंचल के कर्मयोगियों के संग मनाई अनूठी दीपावली माननीय राज्यपाल जी ने राजकीय बालगृह परिसर-खुल्दाबाद पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं, सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अंतःवासियों के साथ किया संवाद लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब। 2027 के विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज को उचित प्रतिनिधित्व दें राजनीतिक दल : विनय अग्रवाल
News cover
ADHUNIK NEWS ,16 October 2026, (Update 6 November 2026, 9:37 PM UTC)
By डी एम शुक्ला 82 Views
नोएडा जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, ग्रेटर नोएडा के इंटरनेशनल रिलेशंस सेल द्वारा  ‘नेक्स्ट जनरेशन लीडरशिप’ विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

नोएडा जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, ग्रेटर नोएडा के इंटरनेशनल रिलेशंस सेल द्वारा  ‘नेक्स्ट जनरेशन लीडरशिप’ विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्विट्जरलैंड स्थित ह्यूमैनिस्टिक मैनेजमेंट नेटवर्क के प्रख्यात विशेषज्ञ डॉ. अर्न्स्ट वोन किमाकोविट्ज़ ने किया। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैश्विक दृष्टिकोण, उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व, सतत विकास तथा हितधारकों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संकट, संसाधनों के न्यायसंगत वितरण और सामाजिक कल्याण जैसी वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया। सत्रों में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि आधुनिक नेतृत्व का उद्देश्य केवल व्यावसायिक लाभ अर्जित करना नहीं, बल्कि समाज और पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करना भी है। पाठ्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में ‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ फ्रेमवर्क—पीपल, प्लैनेट और प्रॉफिट (लोग, पृथ्वी और लाभ)—शामिल रहा। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने टीमों में कार्य करते हुए ऐसे नवोन्मेषी व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए, जो सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक स्थिरता के बीच संतुलन स्थापित करते हैं। दूसरे दिन आयोजित समूह प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, सहयोगात्मक भावना और व्यावहारिक सोच देखने को मिली।

अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को नई दिशा देते हुए, कार्यक्रम के दौरान जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च और स्विट्जरलैंड के ह्यूमैनिस्टिक मैनेजमेंट नेटवर्क के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह पहल अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी को मजबूत करने तथा मूल्य-आधारित एवं जिम्मेदार नेतृत्व को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और पाठ्यक्रम पूर्णता प्रमाणपत्र प्रदान करने के साथ हुआ।

इस अवसर पर जीएल बजाज ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल ने कहा, “आज के दौर में कॉर्पोरेट और सामाजिक जगत को ऐसे युवा नेतृत्वकर्ताओं की आवश्यकता है, जो व्यावसायिक सफलता के साथ-साथ समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझें। यह अंतर्राष्ट्रीय पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान करने और उन्हें दूरदर्शी, संवेदनशील एवं जिम्मेदार नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” वहीं, जीएलबीआईएमआर की डायरेक्टर डॉ. सपना राकेश ने कहा, “नेतृत्व केवल पद या अधिकार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जिम्मेदारी निभाने, सीमाओं से परे सहयोग करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता है। डॉ. अर्न्स्ट वोन किमाकोविट्ज़ के मार्गदर्शन में आयोजित यह पाठ्यक्रम और ह्यूमैनिस्टिक मैनेजमेंट नेटवर्क के साथ हुआ समझौता हमारे विद्यार्थियों को उद्देश्यपूर्ण एवं जिम्मेदार नेतृत्व के लिए प्रेरित करेगा।”

जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च निरंतर ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को वैश्विक प्रबंधन परिदृश्य, नवीन विचारों और व्यावहारिक नेतृत्व कौशल से परिचित कराने के लिए प्रतिबद्ध है। यह दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को व्यावसायिक उत्कृष्टता के साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्व को महत्व देने की प्रेरणा प्रदान करता है। कार्यक्रम का मूल संदेश रहा—“उद्देश्य के साथ नेतृत्व करें, जिम्मेदारी से सोचें और सकारात्मक एवं सार्थक बदलाव लाएं

जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ब्यौहारी पुलिस ने बोडीहा स्थित बनास नदी में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन में लगे एक लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.