Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherविधान परिषद निर्वाचन-2026: मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध Rajya Shaherरामलीला के आठवें दिन नक्कटिया की लीला का हुआ सजीव मंचन - शूर्पणखा नासिका छेदन की लीला देख भावविभोर हुए श्रद्धालुरामलीला के आठवें दिन नक्कटिया की लीला का हुआ सजीव मंचन - शूर्पणखा नासिका छेदन की ल Careerजीएल बजाज में वैश्विक नेतृत्व की नई पहल नेक्स्ट जनरेशन लीडरशिप’ कार्यक्रम से विद्यार्थियों को मिला जिम्मेदार नेतृत्व का मंत्र Trending Newsशारदीय नवरात्रि पर विश्व शांति, नारी जागरण एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ भव्य महा दीपयज्ञ संपन्न Rajya Shaherब्यौहारी मे जगह-जगह सजे माता के दरबार, गरबा-डांडिया की धूम, Rajya Shaherमहिलाओं को संगठन से जोड़कर मजबूत करेंगे भाजपा महिला मोर्चा : आशा विश्वकर्मा मधुपुर, हिंदुआरी और राबर्ट्सगंज में हुआ स्वागत, शीतला माता मंदिर में किया दर्शन-पूजन Rajya Shaherडांडिया नाइट 4.0 की तैयारियां शुरू, भूमि पूजन के साथ कार्यक्रम का आगाज Rajya Shaherतेजसा युवती सम्मेलन का आयोजन, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण में युवतियों की भूमिका पर हुई चर्चा। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत पुलिस लाइन चुर्क में भव्य सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Rajya Shaherवन स्टाफ सेन्टर पहुंची बच्ची यो से मिलने आकांक्षा समिति कि अध्यक्ष आरूषि मिश्रा
Trending News

शारदीय नवरात्रि पर विश्व शांति, नारी जागरण एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ भव्य महा दीपयज्ञ संपन्न

Breaking
विधान परिषद निर्वाचन-2026: मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध रामलीला के आठवें दिन नक्कटिया की लीला का हुआ सजीव मंचन - शूर्पणखा नासिका छेदन की लीला देख भावविभोर हुए श्रद्धालुरामलीला के आठवें दिन नक्कटिया की लीला का हुआ सजीव मंचन - शूर्पणखा नासिका छेदन की ल जीएल बजाज में वैश्विक नेतृत्व की नई पहल नेक्स्ट जनरेशन लीडरशिप’ कार्यक्रम से विद्यार्थियों को मिला जिम्मेदार नेतृत्व का मंत्र शारदीय नवरात्रि पर विश्व शांति, नारी जागरण एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ भव्य महा दीपयज्ञ संपन्न ब्यौहारी मे जगह-जगह सजे माता के दरबार, गरबा-डांडिया की धूम, महिलाओं को संगठन से जोड़कर मजबूत करेंगे भाजपा महिला मोर्चा : आशा विश्वकर्मा मधुपुर, हिंदुआरी और राबर्ट्सगंज में हुआ स्वागत, शीतला माता मंदिर में किया दर्शन-पूजन डांडिया नाइट 4.0 की तैयारियां शुरू, भूमि पूजन के साथ कार्यक्रम का आगाज तेजसा युवती सम्मेलन का आयोजन, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण में युवतियों की भूमिका पर हुई चर्चा। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत पुलिस लाइन चुर्क में भव्य सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित वन स्टाफ सेन्टर पहुंची बच्ची यो से मिलने आकांक्षा समिति कि अध्यक्ष आरूषि मिश्रा
News cover
ADHUNIK NEWS ,16 October 2026, (Update 17 October 2026, 3:56 AM UTC)
By 7 Views
नोएडा विश्व शांति, जनकल्याण एवं आध्यात्मिक जागरण की मंगलकामना के साथ शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पांचवे दिन, देर शाम सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसायटी में गायत्री परिवार, नौएडा की ओर से भव्य महा दीपयज्ञ का आयोजन किया गया।

नोएडा विश्व शांति, जनकल्याण एवं आध्यात्मिक जागरण की मंगलकामना के साथ शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पांचवे दिन, देर शाम सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसायटी में गायत्री परिवार, नौएडा की ओर से भव्य महा दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में शांतिकुंज, हरिद्वार के प्रतिनिधि एवं प्रज्ञा पुराण के प्रख्यात मर्मज्ञ आदरणीय श्री श्याम बिहारी दुबे जी, शांतिकुंज जीवनदानी व दिल्ली-एनसीआर गायत्री चेतना केंद्र के व्यवस्थापक श्री योगेश शर्मा जी एवं शांतिकुंज जीवनदानी व नोएडा चेतना केंद्र में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के समन्वयक श्री उमाशंकर गुप्ता जी की विशेष उपस्थिति रही। 
  श्री दुबे ने आध्यात्मिक मूल्यों, सद्भावना एवं समाज कल्याण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से जीवन में सद्विचार, श्रेष्ठ संस्कार और सेवा की भावना अपनाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए नारी जागरण एवं महिला सशक्तीकरण की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर शांतिकुंज प्रतिनिधि ने परम वंदनीया माताजी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर, 1 एवं 2 नवंबर 2026 को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले जनशताब्दी समारोह में सम्मिलित होने के लिए सभी नौएडा वासियों को आमंत्रित किया।

ब्रह्मवादिनी बहनों द्वारा वैदिक विधि-विधान एवं संगीतमय वातावरण में महा दीपयज्ञ संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, दीपों की पावन आभा और सामूहिक प्रार्थना से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। दीपयज्ञ के माध्यम से विश्व शांति, सामाजिक सद्भाव, नारी जागरण एवं जनकल्याण के सामूहिक संकल्प को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री परिवार के स्वयंसेवकों एवं स्थानीय सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर आम्रपाली जोडिएक के अध्यक्ष के.के. मिश्रा सहित पी.एम. तिवारी, आनंद रौतेला, जोगिंदर सिंह, राजेश सिंह, दीपक त्यागी, उमेश चौहान, रोहित गुप्ता, एस.डी. शर्मा, मालती, टीना, गुंजन, रत्ना गुप्ता, रूपम वर्मा, , राम बाबू, हरवीर सिंह, अंकुर ऐरन एवं गरिमा त्रिपाठी सहित अनेक गायत्री परिजन, श्रद्धालु एवं सहयोगी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम समन्वयक सुमित गुप्ता ने बताया गायत्री परिवार नौएडा/एन.सी.आर. में शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आध्यात्मिक जागरण, सामाजिक समरसता, नारी जागरण एवं विश्व शांति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से दीपयज्ञों एवं विचार गोष्ठियों की श्रृंखला आयोजित कर रहा है। इन आयोजनों का लक्ष्य व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण एवं समाज निर्माण के माध्यम से एक बेहतर और संवेदनशील समाज का निर्माण करना है।

शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार इस बार पहले से कहीं अधिक भव्य और भावपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है। मंदिरों, पुलिस परिसरों और मोहल्लों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। इस वर्ष धार्मिक प्रसंगों के साथ-साथ देशभक्ति और भारतीय सेना के अदम्य शौर्य को भी झांकियों में प्रमुखता दी गई है, जिससे उत्सव और भी खास बन गया है।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.