Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherप्रयागराज में चालान से बचने के लिए निजी कार पर पुलिस का लोगो और डैशबोर्ड पर पुलिस की टोपी रख कर चलने वालों की अब खैर नहीं Rajya Shaherविद्यालय में संविधान संवाद अभियान को लेकर परिचर्चा एवं जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन Trending Newsजीएम एकेडमी में पांच दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ... Rajya Shaherदिव्यांगजनों के सशक्तीकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्यमंत्री की पहल, 109 सहायक उपकरणों का किया वितरण Rajya Shaherमुंह में दुर्लभ ट्यूमर श्वानोमा को लेकर डॉक्टर ने जताई चिंता, बायोप्सी की अपील काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत ने किया रंजन पाण्डेय का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान Prayagrajसंगम तट पर जलाए गए लाखों दीप लेजर आतिशबाजी का भी हुआ आयोजन Rajya Shaherगुरुद्वारा अलोपीबाग में श्रद्धा,आस्था,विश्वास से साहिब श्री गुरु नानक देव महाराज जी का प्रकाशउत्सव मनाया गया। Rajya Shaherश्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन को बदनाम करने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी मंहत जगतार मुनि Rajya Shaherभीमकुंड मंदिर के पुजारी की सिर कूंचकर हत्या, पांच बीघा जमीन का विवाद आया सामने
Trending News

जीएम एकेडमी में पांच दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ...

Breaking
प्रयागराज में चालान से बचने के लिए निजी कार पर पुलिस का लोगो और डैशबोर्ड पर पुलिस की टोपी रख कर चलने वालों की अब खैर नहीं विद्यालय में संविधान संवाद अभियान को लेकर परिचर्चा एवं जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन जीएम एकेडमी में पांच दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ... दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्यमंत्री की पहल, 109 सहायक उपकरणों का किया वितरण मुंह में दुर्लभ ट्यूमर श्वानोमा को लेकर डॉक्टर ने जताई चिंता, बायोप्सी की अपील काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत ने किया रंजन पाण्डेय का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान संगम तट पर जलाए गए लाखों दीप लेजर आतिशबाजी का भी हुआ आयोजन गुरुद्वारा अलोपीबाग में श्रद्धा,आस्था,विश्वास से साहिब श्री गुरु नानक देव महाराज जी का प्रकाशउत्सव मनाया गया। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन को बदनाम करने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी मंहत जगतार मुनि भीमकुंड मंदिर के पुजारी की सिर कूंचकर हत्या, पांच बीघा जमीन का विवाद आया सामने
News cover
ADHUNIK NEWS ,25 November 2026, (Update 25 November 2026, 5:43 PM UTC)
By 2 Views
नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी दिखाई खेल प्रतिभा!

देवरिया। जिले के सलेमपुर कस्बा स्थित जीएम एकेडमी में आज बुधवार को पांच दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2026 का उत्साह और उमंग के बीच भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने वालीबॉल खेल का शुभारंभ कर प्रतियोगिताओं की विधिवत शुरुआत कराई। खेल महोत्सव के प्रथम दिवस छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि नर्सरी कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों के उत्साह और उमंग से विद्यालय परिसर खेलमय नजर आया। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है।

खेल बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। विद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए तैयार करना है। वहीं प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कहा कि खेलकूद शिक्षा का अभिन्न अंग है। खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और वे हार-जीत को सहजता से स्वीकार करना सीखते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया जाता है। प्रथम दिवस सीनियर विंग की वालीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। रेड लायंस और ब्लू डिफेंडर्स के बीच हुए मुकाबले में रेड लायंस ने जीत दर्ज की, जबकि ग्रीन टाइटंस और येलो स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबले में ग्रीन टाइटंस विजेता रहा।

वहीं प्राइमरी विंग के बच्चों के लिए जलेबी रेस, बैलून बर्स्टिंग, बैलून रेस और वन लेग रेस जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन खेलों में नन्हे-मुन्ने बच्चों की भागीदारी और उनका उत्साह आकर्षण का केंद्र रहा। पांच दिवसीय खेल महोत्सव में छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों तक को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आयोजन को सफल बनाने में राकेश मिश्रा, मो. कुदुस, सन्नी सिंह, दिलीप कुमार सिंह, श्वेता राज, सुनील गुप्ता, अमन, कृष्णा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेल, संस्कार और रचनात्मक गतिविधियों का समन्वय ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई मंच शुद्धिकरण की घटना पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बाद कुछ संगठनों द्वारा किए गए ‘शुद्धिकरण’ को अस्पृश्यता और अपराध करार दिया।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.