लखनऊ / भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय के प्रांगण में 26/11 के आतंकी हमले में देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों,पुलिसकर्मियों अनेकों नागरिकों को शत शत नमन एव विनम्र श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्र में एक बड़े स्तर पर जन जागरण अभियान की आवश्यकता है।राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र सुरक्षा और दूसरे नागरिकों की सुरक्षा का ख्याल रखना पड़ेगा। यह राष्ट्र मां भारती के सभी वीर सपूतों के साहस एवं त्याग हेतु सदैव ऋणी रहेगा राष्ट्र अपने अमर सपूतों के बलिदान का ऋण कभी भी नहीं चुका पाएगा। समापन शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखकर किया गया तथा आतंकवाद के विरुद्ध एक शपथ भी ली गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गुरप्रीत सिंह,मौलाना सुहेब क़समी,सैय्यद इग़माज अहमद,मो. सुल्तान,मो. गुलाम मोहम्मद,रियासत अली, मुफ्ती लुत्पुर रहमान,मौलाना सलमान,सैय्यद,मो. गुलाब नबी,सरदार पतविन्दर सिंह सहित कई सामाजिक राजनीतिक गणमान्यजन उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दी।