प्रयागराज में “प्रयागराज कॉउचर गाला – मिस एंड मिस्टर यूनिवर्स उत्तर प्रदेश 2026” के ऑडिशन का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। द रॉयल बास्केट चाट में आयोजित इस ऑडिशन में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और जोश के साथ अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व एवं मंचीय क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।
इस प्रतिष्ठित आयोजन का आयोजन अवनी सिंह राजपूत द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम का प्रबंधन मिस सेजल ने संभाला। कार्यक्रम की कार्यक्रम योजनाकार – अंजलि गुप्ता, एवी इवेंट एम्पायर रहीं, जिन्होंने आयोजन की योजना, व्यवस्थाओं एवं समन्वय को पेशेवर तरीके से संभालते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों का मूल्यांकन विभिन्न चरणों में किया गया। इनमें परिचय, प्रतिभा प्रदर्शन, प्रश्न एवं उत्तर चरण तथा रैंप वॉक प्रमुख रहे। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, संवाद क्षमता, प्रतिभा, मंचीय प्रस्तुति एवं रैंप वॉक को चयन के प्रमुख आधार के रूप में देखा।
कार्यक्रम में अभिनव जैदी ने बतौर निर्णायक मंडल सदस्य अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं मोमीश पांडे, निखिल केशरवानी और बरिया ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।