Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherदशहरे पर प्रयाग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की अनूठी पहल: ---- लीडर रोड पर खुलीं दवा दुकानें, रिटेलरों को मिली बड़ी राहत! Rajya Shaherआर डब्ल्यू ए का शपथग्रहण समारोह संपन्न हुआ Internationalइशाक डार के सामने राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर घेरा,कहा- आतंकियों को पनाह देने वालों के खिलाफ एकजुट हों Internationalदो महिला दोस्तों की मदद से नीदरलैंड के पहले गे पीएम जल्द बनेंगे पिता-सोशल मीडिया पर लिखा- 2027 में आएगा नया मेहमान Internationalअमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया,विदेश मंत्री बोले- यहां वेनेजुएला का कच्चा तेल साफ होगा Rajya Shaherअजुहा में मां दुर्गा सेवा समिति में भव्य जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु Rajya Shaherशारदाकेयर हेल्थसिटी ने ‘द लाइफ बियॉन्ड डायलिसिस’ कार्यक्रम में किडनी ट्रांसप्लांट कराने वालों और मरीजों को किया इकठ्ठा Trending Newsजीएल बजाज में धूमधाम से मनाई गई डांडिया नाइट रंगारंग प्रस्तुतियों और संगीत से सजी शाम Rajya Shaherछतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र Rajya Shaherछतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र
Career

प्रयागराज में 18 साल की बेटी ने ही घर को बनाया निशाना!लाखों की चोरी, लिव-इन पार्टनर संग रची साजिश

Breaking
दशहरे पर प्रयाग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की अनूठी पहल: ---- लीडर रोड पर खुलीं दवा दुकानें, रिटेलरों को मिली बड़ी राहत! आर डब्ल्यू ए का शपथग्रहण समारोह संपन्न हुआ इशाक डार के सामने राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर घेरा,कहा- आतंकियों को पनाह देने वालों के खिलाफ एकजुट हों दो महिला दोस्तों की मदद से नीदरलैंड के पहले गे पीएम जल्द बनेंगे पिता-सोशल मीडिया पर लिखा- 2027 में आएगा नया मेहमान अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया,विदेश मंत्री बोले- यहां वेनेजुएला का कच्चा तेल साफ होगा अजुहा में मां दुर्गा सेवा समिति में भव्य जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु शारदाकेयर हेल्थसिटी ने ‘द लाइफ बियॉन्ड डायलिसिस’ कार्यक्रम में किडनी ट्रांसप्लांट कराने वालों और मरीजों को किया इकठ्ठा जीएल बजाज में धूमधाम से मनाई गई डांडिया नाइट रंगारंग प्रस्तुतियों और संगीत से सजी शाम छतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र छतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र
News cover
ADHUNIK NEWS ,30 September 2026, (Update 21 October 2026, 9:54 PM UTC)
By 80 Views
इनमें 7.61 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी अकेले एसएससी मध्य क्षेत्र के यूपी-बिहार से परीक्षा देंगे, जबकि भर्ती 10,731 पदों पर होगी। परीक्षा 28 अक्टूबर तक 18 दिन चलेगी और रोज तीन पालियों में होगी। बुधवार सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की सीजीएल टियर-1 परीक्षा बुधवार से देशभर में शुरू हो गई। यूपी और बिहार में परीक्षा का संचालन कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच किया जा रहा है। देशभर में परीक्षा के लिए 30.94 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

इनमें 7.61 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी अकेले एसएससी मध्य क्षेत्र के यूपी-बिहार से परीक्षा देंगे, जबकि भर्ती 10,731 पदों पर होगी। परीक्षा 28 अक्टूबर तक 18 दिन चलेगी और रोज तीन पालियों में होगी। बुधवार सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

यूपी और बिहार के 19 प्रमुख शहरों में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रयागराज और आगरा में सबसे ज्यादा पांच-पांच केंद्र हैं। वहीं सबसे ज्यादा अभ्यर्थी पटना में परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा के लिए केंद्रों पर जरूरी इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को तय समय के अनुसार अलग-अलग पालियों में परीक्षा देनी होगी।

3 पालियों में हो रही परीक्षा

सीजीएल टियर-1 परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 से 11 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 5 से 6 बजे तक हो रही है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह है। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ पहुंचने लगी थी।

सीसीटीवी और बायोमेट्रिक जांच से निगरानी

एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक और तकनीकी जांच की जा रही है।

पूरे परीक्षा परिसर और परीक्षा कक्षों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी हो रही है। कंप्यूटर सिस्टम से छेड़छाड़ रोकने के लिए भी तकनीकी निगरानी की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए लगातार नजर रखी जा रही है।

केंद्र और परीक्षार्थी के आंकड़े

उत्तर प्रदेश: कुल 4,51,483 अभ्यर्थी पंजीकृत।

बिहार: कुल 3,10,049 अभ्यर्थी पंजीकृत।

पटना: सबसे अधिक 1.70 लाख परीक्षार्थी, जिनके लिए 2 केंद्र बनाए गए हैं।

नोएडा: 1.03 लाख परीक्षार्थी, जिनके लिए 1 केंद्र बनाया गया है।

प्रयागराज और आगरा: दोनों शहरों में सबसे अधिक 5-5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रयागराज में 77,348 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, इसके लिए गुजरात के एकता नगर  को चुना गया है। यहां दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्थित है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 23 सितंबर के गुजरात दौरे के दौरान पुरस्कार प्रदान करने की संभावना है।

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.