सोनभद्र। मुंह में होने वाले एक अत्यंत दुर्लभ ट्यूमर श्वानोमा को लेकर चिकित्सा क्षेत्र में जागरूकता की आवश्यकता जताई गई है। यह एक तरह का नर्व का ट्यूमर है, जिसका मुंह में होना बहुत ही असामान्य माना जाता है। चिकित्सकों के अनुसार ऐसे मामले 1 प्रतिशत से भी कम देखने को मिलते हैं।
मेडिकल कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर - डेंटिस्ट्री, एएसएमसी की डॉ. अनिका समी ने बताया कि श्वानोमा नसों का ट्यूमर है, जो शुरू में बिना दर्द की एक छोटी गांठ या सूजन के रूप में शुरू होता है। आगे चलकर यह बड़ा हो जाता है। यह ज्यादातर फाइब्रोमा की तरह ही दिखता है, लेकिन आगे चलकर नर्व को इन्वॉल्व करके दर्द देने लगता है आगे चल के किसी भी प्रकार कि समस्या एवं परेशानी न हो मरीज़ को इसका भी ध्यान रखा गया ।
डॉ. समी ने बताया कि इसका इलाज समय पर सर्जरी और जांच से ही संभव है। वही उन्हों ने बताया की वक्त रहते इसका सटीक इलाज हो सके और ट्यूमर के सही प्रकार का पता चल सके।
चिकित्सकों का कहना है कि मुंह में किसी भी गांठ या सूजन को मामूली समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच कराने से ही गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है।