Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherप्रयागराज में चालान से बचने के लिए निजी कार पर पुलिस का लोगो और डैशबोर्ड पर पुलिस की टोपी रख कर चलने वालों की अब खैर नहीं Rajya Shaherविद्यालय में संविधान संवाद अभियान को लेकर परिचर्चा एवं जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन Trending Newsजीएम एकेडमी में पांच दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ... Rajya Shaherदिव्यांगजनों के सशक्तीकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्यमंत्री की पहल, 109 सहायक उपकरणों का किया वितरण Rajya Shaherमुंह में दुर्लभ ट्यूमर श्वानोमा को लेकर डॉक्टर ने जताई चिंता, बायोप्सी की अपील काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत ने किया रंजन पाण्डेय का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान Prayagrajसंगम तट पर जलाए गए लाखों दीप लेजर आतिशबाजी का भी हुआ आयोजन Rajya Shaherगुरुद्वारा अलोपीबाग में श्रद्धा,आस्था,विश्वास से साहिब श्री गुरु नानक देव महाराज जी का प्रकाशउत्सव मनाया गया। Rajya Shaherश्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन को बदनाम करने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी मंहत जगतार मुनि Rajya Shaherभीमकुंड मंदिर के पुजारी की सिर कूंचकर हत्या, पांच बीघा जमीन का विवाद आया सामने
Rajya Shaher

दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्यमंत्री की पहल, 109 सहायक उपकरणों का किया वितरण

Breaking
प्रयागराज में चालान से बचने के लिए निजी कार पर पुलिस का लोगो और डैशबोर्ड पर पुलिस की टोपी रख कर चलने वालों की अब खैर नहीं विद्यालय में संविधान संवाद अभियान को लेकर परिचर्चा एवं जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन जीएम एकेडमी में पांच दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ... दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्यमंत्री की पहल, 109 सहायक उपकरणों का किया वितरण मुंह में दुर्लभ ट्यूमर श्वानोमा को लेकर डॉक्टर ने जताई चिंता, बायोप्सी की अपील काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत ने किया रंजन पाण्डेय का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान संगम तट पर जलाए गए लाखों दीप लेजर आतिशबाजी का भी हुआ आयोजन गुरुद्वारा अलोपीबाग में श्रद्धा,आस्था,विश्वास से साहिब श्री गुरु नानक देव महाराज जी का प्रकाशउत्सव मनाया गया। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन को बदनाम करने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी मंहत जगतार मुनि भीमकुंड मंदिर के पुजारी की सिर कूंचकर हत्या, पांच बीघा जमीन का विवाद आया सामने
News cover
ADHUNIK NEWS ,25 November 2026, (Update 25 November 2026, 5:47 PM UTC)
By 7 Views
सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों के जीवन में आएगी सुगमता, बढ़ेगा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

माननीय राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग श्री संजीव कुमार गौड़ जी ने आज विकास खण्ड परिसर चोपन में आयोजित दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर में पहुंचकर पात्र दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे सहायक उपकरणों के महत्व पर प्रकाश डाला।

शिविर में माननीय राज्यमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा दिव्यांगजनों को कुल  109 सहायक उपकरणों*का वितरण किया गया। इसमें 05 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 40 सामान्य ट्राईसाइकिल, 15 व्हीलचेयर, 14 स्मार्ट केन, 10 लेप्रोसी किट, 20 जोड़ी बैसाखी एवं 05 छड़ी शामिल हैं। इन उपकरणों के माध्यम से दिव्यांगजनों को आवागमन, दैनिक गतिविधियों एवं अन्य आवश्यक कार्यों में सुविधा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर माननीय राज्यमंत्री श्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण, सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। सहायक उपकरणों का वितरण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं। उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और वे आत्मविश्वास के साथ अपने दैनिक जीवन के कार्यों को संपन्न कर सकें।

सहायक उपकरण प्राप्त करने वाले दिव्यांगजनों के लिए यह पहल उनके जीवन को अधिक सुगम बनाने के साथ-साथ उनकी गतिशीलता, आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी।

स्नातक में 50.21% व शिक्षक में 75.48% मतदान, पहली बार वोट करने वाले युवाओं में दिखा उत्साह

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.