ब्यौहारी। शारदीय नवरात्र के साथ ही नगर मे भक्तिमय माहौल छा गया है। मार्तंड गंज क्रमांक 9 एवं ब्यौहारी के गली-मोहल्लों और प्रमुख स्थानों पर मां दुर्गा के पंडाल सजाए गए हैं। आकर्षक सजावट और दूधिया रोशनी से जगमगाते पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। नवरात्र मे विभिन्न समितियों द्वारा आकर्षक पंडाल तैयार किए गए हैं। कहीं मंदिरों की प्रतिकृतियां बनाई गई हैं, तो कहीं मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों और महिषासुर वध पर आधारित झांकियां सजाई गई हैं। शाम होते ही पंडालों मे दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। ढोल-नगाड़ों और घंटियों की गूंज के बीच माता के जयकारे वातावरण को भक्तिमय बना रहे हैं। वहीं, युवाओं मे गरबा और डांडिया को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रमुख पंडालों और मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस बल की तैनाती के साथ स्वयंसेवक भी व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। नगर में नवरात्र पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है।
ब्यौहारी मे जगह-जगह सजे माता के दरबार, गरबा-डांडिया की धूम,
Breaking
शारदीय नवरात्र के साथ ही नगर मे भक्तिमय माहौल छा गया है। मार्तंड गंज क्रमांक 9 एवं ब्यौहारी के गली-मोहल्लों और प्रमुख स्थानों पर मां दुर्गा के पंडाल सजाए गए हैं।
No Related Photos.......
यह भी पढ़ें:
मुकेश खन्ना का शर्मिला टैगोर पर करारा जवाब: “आज आयशा बेगम बनकर बात कर रही हैं... हिंदू धर्म क्या भूल गईं?”
‘द फ्री प्रेस जर्नल’ से बातचीत में मुकेश खन्ना ने शर्मिला टैगोर के इस कथित सुझाव पर अपनी राय रखते हुए कहा, “वह अपनी समझ के हिसाब से बोल रही हैं। मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा। शायद अपनी बात समझाते हुए उनके मुंह से यह निकल गया कि दूसरे धर्मों के लोग इसे समझ या स्वीकार नहीं कर पाएंगे।”
News Shorts
— End of News —