Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherजनता को सुविधा और सुरक्षा देने के बजाय चालान वसूली पर क्यों जोर? छिपकर कार्रवाई से बढ़ रही परेशानी, जागरूकता और पारदर्शिता से ही सुधरेगी यातायात व्यवस्था Trending Newsस्वभाव के अनुरूप कर्म करने वाला मनुष्य परमसिद्धि को प्राप्त करता है : यथार्थ गीता Rajya Shaherसड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर हादसों पर लगाएं अंकुश : एआरटीओ Trending NewsUPSC टॉपर शक्ति दुबे बनीं बिलारी की नई SDM न्यायिक, मुरादाबाद में मिली अहम जिम्मेदारी Trending Newsउदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के आए श्रद्धालुओं के मध्य मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं का आह्वान। Trending Newsअरैल संगम घाट पर सरदार पतविन्दर सिंह ने फॉर्म-6 भरकर नया नाम जुड़वाने की अपील करते। Rajya Shaherछठ व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर विधायक पंकज सिंह ने किया छठ घाटों का निरीक्षण Trending Newsजब पहली बार बोला बच्चा 'मम्मा', तो छलक पड़े मां के आंसू... फर्स्टवन रिहैब में मना बाल दिवस Rajya Shaherप्रयागराज में नशे के कारोबार पर पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, ताड़बाग में सुबह-सुबह छापेमारी , सोनभद्र में 53 नंबर बाल संरक्षण इकाई में कर्मचारी नदारद, सीडीओ ने रोका एक दिन का वेतन
Trending News

स्वभाव के अनुरूप कर्म करने वाला मनुष्य परमसिद्धि को प्राप्त करता है : यथार्थ गीता

Breaking
जनता को सुविधा और सुरक्षा देने के बजाय चालान वसूली पर क्यों जोर? छिपकर कार्रवाई से बढ़ रही परेशानी, जागरूकता और पारदर्शिता से ही सुधरेगी यातायात व्यवस्था स्वभाव के अनुरूप कर्म करने वाला मनुष्य परमसिद्धि को प्राप्त करता है : यथार्थ गीता सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर हादसों पर लगाएं अंकुश : एआरटीओ UPSC टॉपर शक्ति दुबे बनीं बिलारी की नई SDM न्यायिक, मुरादाबाद में मिली अहम जिम्मेदारी उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के आए श्रद्धालुओं के मध्य मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं का आह्वान। अरैल संगम घाट पर सरदार पतविन्दर सिंह ने फॉर्म-6 भरकर नया नाम जुड़वाने की अपील करते। छठ व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर विधायक पंकज सिंह ने किया छठ घाटों का निरीक्षण जब पहली बार बोला बच्चा 'मम्मा', तो छलक पड़े मां के आंसू... फर्स्टवन रिहैब में मना बाल दिवस प्रयागराज में नशे के कारोबार पर पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, ताड़बाग में सुबह-सुबह छापेमारी , सोनभद्र में 53 नंबर बाल संरक्षण इकाई में कर्मचारी नदारद, सीडीओ ने रोका एक दिन का वेतन
News cover
ADHUNIK NEWS ,19 November 2026, (Update 19 November 2026, 9:40 PM UTC)
By 6 Views
हंसवाहिनी इंटर कॉलेज कसयां में स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज की यथार्थ गीता पर हुई परिचर्चा

सोनभद्र। मनुष्य को अपने स्वभाव के अनुरूप निर्धारित कर्म पूरी निष्ठा और लगन से करना चाहिए। स्वभाव से उत्पन्न कर्म के माध्यम से ही मनुष्य परमात्मा की प्राप्ति रूपी परमसिद्धि को प्राप्त कर सकता है। यह संदेश परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज द्वारा रचित गीता भाष्य ‘यथार्थ गीता’ में दिया गया है। गुरुवार को केकराही क्षेत्र स्थित हंसवाहिनी इंटर कॉलेज कसयां में यथार्थ गीता पर आयोजित परिचर्चा में वक्ताओं ने गीता के विभिन्न श्लोकों और उनके आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से विचार रखे।

गीता की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए बताया गया कि जिस परमात्मा से संपूर्ण जीव-जगत की उत्पत्ति हुई है और जिससे पूरा संसार व्याप्त है, उस परमेश्वर की अपने स्वभाव से उत्पन्न कर्मों के माध्यम से आराधना करने वाला मनुष्य परमसिद्धि को प्राप्त करता है। इसके लिए शास्त्रों में निर्धारित कर्मों का पालन और निष्काम भाव से साधना करना आवश्यक है।

गीता जयंती समारोह समिति सोनभद्र के सदस्य एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र ने कहा कि पूजा एक परमात्मा की ही करनी चाहिए। गीता के श्लोक ‘श्रेयान्स्वधर्मो विगुणः परधर्मात्स्वनुष्ठितात्’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दूसरे के धर्म का अच्छी तरह पालन करने की अपेक्षा अपने स्वभाव के अनुरूप कर्म करना अधिक कल्याणकारी है। स्वभाव से निर्धारित कर्म का पालन करने वाला मनुष्य पाप और आवागमन के बंधन से मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ता है।

राजेंद्र पांडेय ने कहा कि मनुष्य को अपने स्वभाव से उत्पन्न सहज कर्म का त्याग नहीं करना चाहिए। साधना का आरंभ अल्पज्ञ अवस्था से ही होता है। निरंतर अभ्यास और आध्यात्मिक उन्नति के माध्यम से साधक क्रमशः एक परमात्मा की ओर अग्रसर होता है।

वहीं अरुण पति तिवारी ने गीता के संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गीता समाज और मनुष्यों के बीच किसी प्रकार का भेदभाव या बंटवारा नहीं करती, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने और परमात्मा की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करती है।

इस अवसर पर ऋषिकेश लाल, सुरेश यादव, चंद्रकांत मिश्र, संतोष कुमार, सतीश कुमार, कमलेश मौर्य, प्रमोद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

राजनीति सिर्फ मंचों, भाषणों और नारों तक सीमित नहीं होती , जब कोई पार्टी नेता आम लोगों के बीच उनके घर-द्वार तक पहुंचता है, तो भरोसे का रिश्ता और मजबूत होता है। कोरांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की नेता श्रीमती आरती कोल का इसी तरह आम लोगों से सीधे मिलना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.