नोएडा। फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में शनिवार को बाल दिवस और स्पीच थेरेपी दिवस सिर्फ एक कार्यक्रम चल नहीं था, ये उन मां-बाप की उम्मीदों का उत्सव था, जो अपने बच्चे के मुंह से पहली बार 'मम्मा-पापा' सुनने का इंतजार कर रहे हैं।
कार्क्रम में जैसे ही बच्चों ने केक काटा, तालियां बजीं और हर चेहरा खिल उठा। किसी बच्चे की मुस्कान, किसी की मासूम कोशिश, सबकी आंखों में एक ही सपना था -बोलना, समझना और सबसे जुड़ना।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीजीएम की डॉ. भावना आनंद रहीं। उनके साथ फाउंडेशन की प्रबंध निदेशक डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव, चेयरमैन डॉ. महिपाल सिंह और स्पेशल एजुकेटर इलिका रावत ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
स्पीच थेरेपिस्ट कृष्णा यादव ने लगभग 80 बच्चों का परामर्श किया। माता-पिता को होम प्रोग्राम के लिए विस्तार से काउंसलिंग दी गई, ताकि घर पर भी बच्चों की स्पीच थेरेपी न रुके।
ई अभिभावकों की आंखें नम थीं। उन्होंने कहा -हम सिर्फ यही चाहते हैं कि हमारा बच्चा भी दूसरों की तरह बोले, खेले और स्कूल जाए।
विशेषज्ञों ने चेताया कि बढ़ता हुआ स्क्रीन टाइम बच्चों में स्पीच डिले (देरी से बोलना) का सबसे बड़ा कारण बन रहा है।
बच्चे को मोबाइल नहीं, मां की गोद और पिता की बातचीत चाहिए। दिन में थोड़ी-सी बात ही बच्चे की सबसे बड़ी थेरेपी है।"_ - विशेषज्ञों ने अभिभावकों को सलाह दी कि स्क्रीन टाइम सीमित करें और बच्चों से ज्यादा बात करें।
अंत मे बाल दिवस का केक काटा गया। बच्चों, अभिभावकों और फाउंडेशन के सदस्यों ने मिलकर उत्सव मनाया।फाउंडेशन का संकल्प है कोई भी बच्चा बोलने, समझने और सीखने में पीछे न रहे।
जब पहली बार बोला बच्चा 'मम्मा', तो छलक पड़े मां के आंसू... फर्स्टवन रिहैब में मना बाल दिवस
Breaking
फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में शनिवार को बाल दिवस और स्पीच थेरेपी दिवस सिर्फ एक कार्यक्रम चल नहीं था, ये उन मां-बाप की उम्मीदों का उत्सव था, जो अपने बच्चे के मुंह से पहली बार 'मम्मा-पापा' सुनने का इंतजार कर रहे हैं।
आज चतरा ब्लाक में आयोजित किसान पन्चायत में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र अपने प्रतिनिधिमण्डल के साथ पहुंचे तथा उपस्थित सभी किसान परिवारि जनो के दुःख दर्द को सुना पन्चायत को सम्बोधित करते हुए मिश्रा ने केन्द्र व प्रदेश सरकार को खुब फटकारा और कहा की आदिवासी भाई बहनो व अपने जनपद के अन्नदाताओ का अनादर किसी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा
News Shorts
— End of News —