Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Trending Newsन्यूरोसाइंस उपचार के क्षेत्र में नई उन्नति, प्रगति और विकास पर होगा मंथन, यूपी-यूके न्यूरोकॉन 13 नवंबर से Rajya Shaher​भाई-दूज: बचपन की उन किलकारियों, माथे के उस स्नेहिल तिलक और जीवनभर के अटूट विश्वास का पावन पर्व Rajya Shaher​नोएडा सेक्टर 43 के सी-ब्लॉक में सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता: आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दीपक शर्मा ने महाप्रबंधक सत्य प्रकाश जी व प्राधिकरण से की त्वरित कार्रवाई की अपील Rajya Shaherप्रवासी महासंघ द्वारा छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा Rajya Shaherछठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, सेक्टर-82 में होगा भव्य आयोजन Rajya Shaherपेड़ से लटकता हुआ मिला महिला का शव Rajya Shaherऊँज पुलिस की तत्परता से मिला 5 नवंबर से लापता 21 वर्षीय धीरज कुमार, परिजनों को सौंपी गई सुपुर्दगी Trending Newsसिखों के छठवें गुरू हरगोविंद साहिब जी ने 52 कलियां का कुरता सिलवाया तो 52 हिंदू राजा कैद से मुक्त हुएl "बंदी छोड़ दिवस" के रूप में मनाया जाता है-सरदार पतविंदर सिंह Rajya Shaherविधायक भूपेश चौबे, डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने सरस मेले में किया ‘सोन अर्थ’ लोगो का अनावरण Rajya Shaherभाजपा सरकार की अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजना के बारे में अल्पसंख्यक समुदाय में विस्तार से चर्चा करें-फहद जमाल यासिर
Trending News

न्यूरोसाइंस उपचार के क्षेत्र में नई उन्नति, प्रगति और विकास पर होगा मंथन, यूपी-यूके न्यूरोकॉन 13 नवंबर से

Breaking
न्यूरोसाइंस उपचार के क्षेत्र में नई उन्नति, प्रगति और विकास पर होगा मंथन, यूपी-यूके न्यूरोकॉन 13 नवंबर से ​भाई-दूज: बचपन की उन किलकारियों, माथे के उस स्नेहिल तिलक और जीवनभर के अटूट विश्वास का पावन पर्व ​नोएडा सेक्टर 43 के सी-ब्लॉक में सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता: आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दीपक शर्मा ने महाप्रबंधक सत्य प्रकाश जी व प्राधिकरण से की त्वरित कार्रवाई की अपील प्रवासी महासंघ द्वारा छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, सेक्टर-82 में होगा भव्य आयोजन पेड़ से लटकता हुआ मिला महिला का शव ऊँज पुलिस की तत्परता से मिला 5 नवंबर से लापता 21 वर्षीय धीरज कुमार, परिजनों को सौंपी गई सुपुर्दगी सिखों के छठवें गुरू हरगोविंद साहिब जी ने 52 कलियां का कुरता सिलवाया तो 52 हिंदू राजा कैद से मुक्त हुएl "बंदी छोड़ दिवस" के रूप में मनाया जाता है-सरदार पतविंदर सिंह विधायक भूपेश चौबे, डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने सरस मेले में किया ‘सोन अर्थ’ लोगो का अनावरण भाजपा सरकार की अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजना के बारे में अल्पसंख्यक समुदाय में विस्तार से चर्चा करें-फहद जमाल यासिर
News cover
ADHUNIK NEWS ,11 November 2026, (Update 11 November 2026, 5:53 PM UTC)
By विलास गुप्ता 2 Views
तीन दिवसीय सम्मेलन में देश और विदेश के 200 से अधिक विशेषज्ञ लेंगे हिस्सा; 14 नवंबर को होगा उद्घाटन

न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों, उपचार और शोध पर चर्चा के लिए यूपी-यूके न्यूरोकॉन 2026 का आयोजन 13 से 15 नवंबर तक प्रयागराज में होगा। सम्मेलन का विषय “ब्रिजिंग द फ्यूचर: प्रिसिजन एंड प्रोग्रेस इन न्यूरोसाइंसेज” है। मुख्य कार्यक्रम स्टेनली रोड, मेयो हॉल क्रॉसिंग के निकट स्थित एएमए कन्वेंशन सेंटर में होगा। इसका आयोजन प्रयागराज न्यूरोलॉजिकल सोसाइटी तथा मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के न्यूरोलॉजी एवं न्यूरोसर्जरी विभाग की ओर से किया जा रहा है। डॉ. मुकुल पांडेय आयोजन अध्यक्ष और न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार गुप्ता आयोजन सचिव हैं।

डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन से पहले 13 नवंबर को सुबह मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर के पुराने परीक्षा भवन में प्री-कॉन्फ्रेंस कार्यशालाएं होंगी। इनमें एंडोस्कोपी विधाओं से आधुनिकतम स्पाइनल सर्जरी जैसे यूनिपोर्टल और बाई पोर्टल सर्जरी, दर्द प्रबंधन के लिए इंजेक्शन तकनीक (ब्लॉक), एंडोवैस्कुलर तकनीक से ब्रेन की धमनियों में गुब्बारे जैसे उभार ( एन्यूरिज्म) का उपचार, ईईजी, ट्रांसक्रैनियल डॉप्लर और मूवमेंट डिसऑर्डर में बोटुलिनम टॉक्सिन इंजेक्शन जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसी दिन शाम पांच से सात बजे तक रेडिसन होटल में वीडियो प्रेजेंटेशन सत्र होगा। इसमें डॉ. बी.के. मिश्रा (मुंबई), कॉम्प्लेक्स माइक्रोन्यूरोसर्जरी, डॉ. अतुल गोयल (मुंबई), ब्रेन ट्यूमर से जुड़ी अवधारणा, डॉ. जितिन बजाज(जबलपुर ), जटिल एटलांटो-एक्सियल डिस्लोकेशन में आधुनिक रॉकर तकनीक, डॉ. दीपक कुमार सिंह (RML लखनऊ ), कैरोटिको-कैवर्नस फिस्टुला और डॉ. भवन नगरवाल, एंडोस्कोपिक एन्यूरिज्म क्लिपिंग पर प्रस्तुति देंगे। डॉ. वेद प्रकाश मौर्य (SGPGI लखनऊ ) माइक्रोवैस्कुलर एनास्टोमोसिस, , डॉ. परितोष पांडेय ( बैंगलोर) ड्यूरल एवी फिस्टुला के एम्बोलाइजेशन और डॉ. सुयश सिंह ( एम्स रायबरेली) वेस्टिबुलर श्वानोमा (ट्यूमर )के सर्जिकल उपचार और डॉ आर सी मिश्रा (नोएडा) रीढ की नस के जटिल ट्यूमर को निकालने की तकनीक पर अपने अनुभव साझा करेंगे।

सम्मेलन का उद्घाटन समारोह 14 नवंबर को दोपहर एक से दो बजे तक एएमए कन्वेंशन सेंटर के मुख्य हॉल में आयोजित होगा। सम्मेलन समारोह के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति (इलाहाबाद हाई कोर्ट) श्री अरिंदम सिन्हा और विशिष्ट अतिथि डॉ मज़हर हुसैन (लखनऊ) होंगे। 14 और 15 नवंबर को वैज्ञानिक सत्रों में ब्रेन एवं स्पाइन सर्जरी, एन्यूरिज्म, एवीएम, मिर्गी, स्ट्रोक, पार्किंसन रोग, माइग्रेन, न्यूरोइन्फेक्शन और न्यूरोक्रिटिकल केयर पर व्याख्यान होंगे। कम चीरे वाली सर्जरी, एंडोस्कोपिक तकनीकों, न्यूरोसर्जरी में रोबोट की भूमिका, मिर्गी रोग का आधुनिकतम उपचार, विभिन्न मूवमेंट डिसऑर्डर्स और ट्रॉमैटिक ब्रेन इंजरी के उपचार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर भी चर्चा होगी। न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में हो रहे शोधपत्र और ई-पोस्टर प्रस्तुतियां भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगी।

सम्मेलन के प्रमुख कार्यक्रमों में डॉ. बी.के. मिश्रा (मुंबई) का स्कल बेस( खोपड़ी के आधार पर होने वाले ट्यूमर) सर्जरी में निर्णय प्रक्रिया पर 'दवे-छाबड़ा ओरेशन', डॉ. अचल श्रीवास्तव (एम्स दिल्ली) का मूवमेंटडिसऑर्डर पर 'कपिल सूद ओरेशन' और डॉ. जयन्ती कालिता (SGPGI लखनऊ ) का न्यूरोक्रिटिकल केयर के भारत में विकास पर 'यूके मिश्रा ओरेशन' शामिल हैं। 'प्रेसिडेंशियल ओरेशन' में डॉ. अवधेश जायसवाल (SGPGI लखनऊ) पिट्यूटरी ट्यूमर की (एंडोनैसल एंडोस्कोपिक) नाक के रास्ते दूरबीन विधि द्वारा सर्जरी पर व्याख्यान देंगे। वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. अतुल गोयल (मुंबई ) स्पाइन सर्जरी पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।

आयोजन अध्यक्ष डॉ. मुकुल पांडेय ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी के विशेषज्ञों तथा युवा चिकित्सकों के बीच ज्ञान और अनुभव का आदान-प्रदान करना है। आयोजन सचिव डॉ पंकज गुप्ता ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के सभी न्यूरोलॉजिस्ट और न्यूरोसर्जन को प्रयागराज की धरती पर इस विशेष आयोजन के लिए आमंत्रित किया है और देश तथा विदेश से आने वाले विशेषज्ञ डाक्टरों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया है।कार्यशालाओं, वीडियो प्रस्तुतियों और वैज्ञानिक सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को नई तकनीकों और उपचार के बदलते तरीकों को समझने का अवसर मिलेगा। प्रेस वार्ता के अवसर पर न्यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ कमलेश सोनकर,डॉ एन एन गोपाल, डॉ ओ पी सिंह, डॉ यतीन्द्र शुक्ला, डॉ कार्तिकेय शर्मा, डॉ अक्षत पांडेय, डॉ अंचल चौहान और डॉ राजेंद्र प्रसाद उपस्थित रहे।

​रायबरेली: पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस 'ईद मिलाद-उन-नबी' का पर्व रायबरेली में अकीदत और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.