Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherमा० उद्यान मंत्री ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद Trending News140 करोड़ आहुतियों के संकल्प के साथ शुरू हुआ भारत उत्कर्ष महायज्ञ Rajya Shaherसरदार पतविंदर सिंह का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया l Rajya Shaherदिव्यांग छात्राओं एवं दिव्यांगजनों को ई-ट्राईसाइकिल एवं मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु पात्रता परीक्षण सम्पन्न Trending Newsसोनभद्र: FCI और रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 8.14 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दबोचा Rajya Shaherसंविधान दिवस पर राइजिंग चाइल्ड स्कूल में हुआ विशेष आयोजन Rajya Shaherमातृभूमि योजना के अंतर्गत ‘अटल मुक्त शिक्षा साथी’ योजना में अटल शिक्षक/अटल शिक्षिका की नियुक्ति संबंधी आदेश पूर्णतः फर्जी एवं भ्रामक : जिला पंचायत Rajya Shaherमहामंडलेश्वर स्वामी पंचमानंद भारती जी महाराज के श्रीमुख से बरसेगी प्रभु श्री राम की असीम कृपा Rajya Shaherसोनभद्र में दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी; कई लोगों के घायल होने की आशंका Rajya Shaher26/11 के आतंकी घटना में अपने जीवन की आहुति देने वाले अनेकों नागरिकों को श्रद्धांजलि दी।
Trending News

सोनभद्र: FCI और रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 8.14 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दबोचा

Breaking
मा० उद्यान मंत्री ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद 140 करोड़ आहुतियों के संकल्प के साथ शुरू हुआ भारत उत्कर्ष महायज्ञ सरदार पतविंदर सिंह का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया l दिव्यांग छात्राओं एवं दिव्यांगजनों को ई-ट्राईसाइकिल एवं मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु पात्रता परीक्षण सम्पन्न सोनभद्र: FCI और रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 8.14 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दबोचा संविधान दिवस पर राइजिंग चाइल्ड स्कूल में हुआ विशेष आयोजन मातृभूमि योजना के अंतर्गत ‘अटल मुक्त शिक्षा साथी’ योजना में अटल शिक्षक/अटल शिक्षिका की नियुक्ति संबंधी आदेश पूर्णतः फर्जी एवं भ्रामक : जिला पंचायत महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानंद भारती जी महाराज के श्रीमुख से बरसेगी प्रभु श्री राम की असीम कृपा सोनभद्र में दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी; कई लोगों के घायल होने की आशंका 26/11 के आतंकी घटना में अपने जीवन की आहुति देने वाले अनेकों नागरिकों को श्रद्धांजलि दी।
News cover
ADHUNIK NEWS ,27 November 2026, (Update 28 November 2026, 7:31 AM UTC)
By 19 Views
भारतीय खाद्य निगम (FCI) और रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में रायपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त मनोज कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार किया है

सोनभद्र । भारतीय खाद्य निगम (FCI) और रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में रायपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त मनोज कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को सुबह 7:40 बजे बुढिवार पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और होंडा साइन मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रायपुर विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तारी की।

8.14 लाख रुपये लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र

मामले के अनुसार, 26 नवंबर 2026 को देवरिया निवासी दयानंद शर्मा ने रायपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि रायपुर निवासी मनोज कुमार पाण्डेय और उसके अन्य सहयोगियों ने उन्हें भारतीय खाद्य निगम में असिस्टेंट (AG-III) के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इसके बदले कुल 10 लाख रुपये की मांग की गई थी।

आरोप है कि शिकायतकर्ता से अलग-अलग किस्तों में नकद और बैंक खाते के माध्यम से कुल 8 लाख 14 हजार रुपये ले लिए गए। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से तैयार फर्जी प्रवेश पत्र और नियुक्ति पत्र सौंप दिया गया। दस्तावेजों पर संदेह होने के बाद जब शिकायतकर्ता ने शेष दो लाख रुपये देने से इनकार करते हुए अपनी रकम वापस मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

रेलवे में DRM का स्टेनो बताकर भी करता था ठगी

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी थाना रायपुर का हिस्ट्रीशीटर (HS संख्या 36A) है। उसके विरुद्ध गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी स्वयं को रेलवे के डीआरएम का स्टेनो बताकर रेलवे और FCI में नौकरी दिलाने का झांसा देता था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के देवरिया, सोनभद्र के रायपुर एवं रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के लोगों को निशाना बनाए जाने की जानकारी मिली है। उत्तर प्रदेश में अब तक 7 से 8 लोगों के साथ करीब 55 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने की जानकारी सामने आई है।

कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध रायपुर, रॉबर्ट्सगंज और देवरिया के तरकुलवा थाने सहित विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, जालसाजी, धमकी और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा वर्ष 2026 में उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, उपनिरीक्षक उमाशंकर गिरि, हेड कांस्टेबल शशिकान्त यादव, धर्मेन्द्र कुमार, राजीव कुमार तथा कांस्टेबल संजय कुमार, अंश राजपूत और आसुतोष शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा जा रहा है। मामले में अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

अस्थायी आतिशबाजी की दुकाने लगाने हेतु निर्गत किया जायेगा लाइसेंस प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों में ही लगायी जायेगी अस्थायी आतिशबाजी की दुकाने:

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.