Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherमा० उद्यान मंत्री ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद Trending News140 करोड़ आहुतियों के संकल्प के साथ शुरू हुआ भारत उत्कर्ष महायज्ञ Rajya Shaherसरदार पतविंदर सिंह का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया l Rajya Shaherदिव्यांग छात्राओं एवं दिव्यांगजनों को ई-ट्राईसाइकिल एवं मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु पात्रता परीक्षण सम्पन्न Trending Newsसोनभद्र: FCI और रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 8.14 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दबोचा Rajya Shaherसंविधान दिवस पर राइजिंग चाइल्ड स्कूल में हुआ विशेष आयोजन Rajya Shaherमातृभूमि योजना के अंतर्गत ‘अटल मुक्त शिक्षा साथी’ योजना में अटल शिक्षक/अटल शिक्षिका की नियुक्ति संबंधी आदेश पूर्णतः फर्जी एवं भ्रामक : जिला पंचायत Rajya Shaherमहामंडलेश्वर स्वामी पंचमानंद भारती जी महाराज के श्रीमुख से बरसेगी प्रभु श्री राम की असीम कृपा Rajya Shaherसोनभद्र में दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी; कई लोगों के घायल होने की आशंका Rajya Shaher26/11 के आतंकी घटना में अपने जीवन की आहुति देने वाले अनेकों नागरिकों को श्रद्धांजलि दी।
Rajya Shaher

संविधान दिवस पर राइजिंग चाइल्ड स्कूल में हुआ विशेष आयोजन

Breaking
मा० उद्यान मंत्री ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद 140 करोड़ आहुतियों के संकल्प के साथ शुरू हुआ भारत उत्कर्ष महायज्ञ सरदार पतविंदर सिंह का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया l दिव्यांग छात्राओं एवं दिव्यांगजनों को ई-ट्राईसाइकिल एवं मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु पात्रता परीक्षण सम्पन्न सोनभद्र: FCI और रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 8.14 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दबोचा संविधान दिवस पर राइजिंग चाइल्ड स्कूल में हुआ विशेष आयोजन मातृभूमि योजना के अंतर्गत ‘अटल मुक्त शिक्षा साथी’ योजना में अटल शिक्षक/अटल शिक्षिका की नियुक्ति संबंधी आदेश पूर्णतः फर्जी एवं भ्रामक : जिला पंचायत महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानंद भारती जी महाराज के श्रीमुख से बरसेगी प्रभु श्री राम की असीम कृपा सोनभद्र में दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी; कई लोगों के घायल होने की आशंका 26/11 के आतंकी घटना में अपने जीवन की आहुति देने वाले अनेकों नागरिकों को श्रद्धांजलि दी।
News cover
ADHUNIK NEWS ,27 November 2026, (Update 28 November 2026, 6:14 AM UTC)
By 17 Views
नन्हे सांसदों ने दिखाई संसदीय कार्यवाही, संविधान के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

रायबरेली। शहर के प्रभुटाउन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल में संविधान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लोकसभा की कार्यवाही का नाट्य मंचन रहा, जिसमें विद्यालय के जूनियर सेक्शन के छात्र-छात्राओं ने एक विशेष एक्ट के माध्यम से संसद की कार्यप्रणाली, सदन में होने वाली चर्चा, प्रश्नोत्तर तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

नन्हे विद्यार्थियों ने सांसदों की भूमिका निभाते हुए लोकसभा की कार्यवाही को जिस आत्मविश्वास, अनुशासन और सहजता के साथ प्रस्तुत किया, वह सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। विद्यालय के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट ने कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं में अभय, आराध्या, अनिकेत, अग्रिमा, सानिध्या, आयुष, अरमान, अविका, आद्या, गौरान्वी, शौर्य, प्रतीक, नुमान, अरहम, दिव्यांशु, ग़ाज़ी, कृष्णा सहित सभी विद्यार्थियों का प्रदर्शन उच्च कोटि का रहा। बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को प्रभावित किया और पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रविंद्र नाथ हरि, गरिमा सिंह, सावन गुप्ता का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन हरप्रीत कौर के द्वारा किया गया।

नगर पंचायत कोपागंज के वार्ड नंबर एक स्थित चमार बस्ती में नाली निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने और मानक के अनुरूप मसाला नहीं लगाए जाने का आरोप लगाया।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.