Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherमा० उद्यान मंत्री ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद Trending News140 करोड़ आहुतियों के संकल्प के साथ शुरू हुआ भारत उत्कर्ष महायज्ञ Rajya Shaherसरदार पतविंदर सिंह का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया l Rajya Shaherदिव्यांग छात्राओं एवं दिव्यांगजनों को ई-ट्राईसाइकिल एवं मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु पात्रता परीक्षण सम्पन्न Trending Newsसोनभद्र: FCI और रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 8.14 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दबोचा Rajya Shaherसंविधान दिवस पर राइजिंग चाइल्ड स्कूल में हुआ विशेष आयोजन Rajya Shaherमातृभूमि योजना के अंतर्गत ‘अटल मुक्त शिक्षा साथी’ योजना में अटल शिक्षक/अटल शिक्षिका की नियुक्ति संबंधी आदेश पूर्णतः फर्जी एवं भ्रामक : जिला पंचायत Rajya Shaherमहामंडलेश्वर स्वामी पंचमानंद भारती जी महाराज के श्रीमुख से बरसेगी प्रभु श्री राम की असीम कृपा Rajya Shaherसोनभद्र में दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी; कई लोगों के घायल होने की आशंका Rajya Shaher26/11 के आतंकी घटना में अपने जीवन की आहुति देने वाले अनेकों नागरिकों को श्रद्धांजलि दी।
Trending News

140 करोड़ आहुतियों के संकल्प के साथ शुरू हुआ भारत उत्कर्ष महायज्ञ

Breaking
मा० उद्यान मंत्री ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद 140 करोड़ आहुतियों के संकल्प के साथ शुरू हुआ भारत उत्कर्ष महायज्ञ सरदार पतविंदर सिंह का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया l दिव्यांग छात्राओं एवं दिव्यांगजनों को ई-ट्राईसाइकिल एवं मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु पात्रता परीक्षण सम्पन्न सोनभद्र: FCI और रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 8.14 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दबोचा संविधान दिवस पर राइजिंग चाइल्ड स्कूल में हुआ विशेष आयोजन मातृभूमि योजना के अंतर्गत ‘अटल मुक्त शिक्षा साथी’ योजना में अटल शिक्षक/अटल शिक्षिका की नियुक्ति संबंधी आदेश पूर्णतः फर्जी एवं भ्रामक : जिला पंचायत महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानंद भारती जी महाराज के श्रीमुख से बरसेगी प्रभु श्री राम की असीम कृपा सोनभद्र में दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी; कई लोगों के घायल होने की आशंका 26/11 के आतंकी घटना में अपने जीवन की आहुति देने वाले अनेकों नागरिकों को श्रद्धांजलि दी।
News cover
ADHUNIK NEWS ,27 November 2026, (Update 28 November 2026, 7:31 AM UTC)
By डी एम शुक्ला  13 Views
गौ एवं कलश पूजन के साथ हुआ देवी भगवती का आह्वान, देवी कृष्ण प्रिया जी ने सुनाई श्रीमद् देवी भागवत कथा, पहले दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, देवी महिमा सुन भाव-विभोर हुए श्रोता

नोएडा। भारत उत्कर्ष महायज्ञ के प्रवेश द्वार पर पहुंचते ही ढोल नगाड़ों की थाप, कला गांव और रेत कला की प्रदर्शनी देख ऐसा लगता है मानो ये नोएडा नहीं कोई आध्यात्मिक नगरी है, कुछ ऐसा ही नजारा आजकल नोएडा के महर्षि नगर में देखने को मिल रहा है,  जहां पर राष्ट्र की समृद्धि, विश्व शांति और मानव कल्याण की मंगलकामना के साथ महर्षि आश्रम, महर्षि नगर में नौ दिवसीय 'भारत उत्कर्ष महायज्ञ' का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। महर्षि महेश योगी संस्थान के तत्वावधान में आयोजित 108 कुण्डीय देवी भगवती सहस्त्र महायज्ञ की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार, गौ पूजन एवं कलश पूजन के साथ हुई। इस अवसर पर 140 करोड़ आहुतियां समर्पित करने का संकल्प लिया गया। महायज्ञ के प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहे और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

महायज्ञ का आयोजन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानन्द सरस्वती जी महाराज के पावन संरक्षण में किया जा रहा है। विधि-विधान से गौ एवं कलश पूजन के पश्चात देवी भगवती का आह्वान किया गया। वैदिक मंत्रों की गूंज और यज्ञ की पवित्र अग्नि के बीच श्रद्धालुओं ने राष्ट्र की सुख-समृद्धि, विश्व शांति और समस्त मानवता के कल्याण की कामना के साथ आहुतियां समर्पित कीं।08 यज्ञ कुंडों में होने वाला यह महायज्ञ 5 दिसंबर तक चलेगा।

देवी की महिमा से हुआ श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ
महायज्ञ के साथ ही प्रख्यात कथावाचक देवी कृष्ण प्रिया जी के श्रीमुख से श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन उन्होंने देवी भगवती की महिमा, शक्ति स्वरूप और उनके दिव्य महत्व का भावपूर्ण वर्णन किया। देवी के प्रथम महात्म्य का श्रवण कर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कथा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। देवी की महिमा और भक्ति प्रसंगों को सुनकर श्रोता भाव-विभोर नजर आए।

लोक संस्कृति और भारतीय परंपराओं के भी हुए दर्शन
भारत उत्कर्ष महायज्ञ में आध्यात्मिक अनुष्ठानों के साथ भारतीय कला, संस्कृति और लोक परंपराओं को भी विशेष स्थान दिया गया है। 
आयोजन परिसर में भारत आरोग्य मेला, कला गांव, भव्य रेत कला प्रदर्शनी, पुस्तक मेला, गौ सेवा प्रकल्प और अन्न क्षेत्र भी श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं । 
भारत उत्कर्ष महायज्ञ का आयोजन 5 दिसंबर तक गेट नंबर-6, महर्षि आश्रम, महर्षि नगर, नोएडा में किया जा रहा है जिसकी पूर्णाहुति 5 दिसंबर को होगी।

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का दिया गया संदेश

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.