Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherमा० उद्यान मंत्री ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद Trending News140 करोड़ आहुतियों के संकल्प के साथ शुरू हुआ भारत उत्कर्ष महायज्ञ Rajya Shaherसरदार पतविंदर सिंह का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया l Rajya Shaherदिव्यांग छात्राओं एवं दिव्यांगजनों को ई-ट्राईसाइकिल एवं मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु पात्रता परीक्षण सम्पन्न Trending Newsसोनभद्र: FCI और रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 8.14 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दबोचा Rajya Shaherसंविधान दिवस पर राइजिंग चाइल्ड स्कूल में हुआ विशेष आयोजन Rajya Shaherमातृभूमि योजना के अंतर्गत ‘अटल मुक्त शिक्षा साथी’ योजना में अटल शिक्षक/अटल शिक्षिका की नियुक्ति संबंधी आदेश पूर्णतः फर्जी एवं भ्रामक : जिला पंचायत Rajya Shaherमहामंडलेश्वर स्वामी पंचमानंद भारती जी महाराज के श्रीमुख से बरसेगी प्रभु श्री राम की असीम कृपा Rajya Shaherसोनभद्र में दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी; कई लोगों के घायल होने की आशंका Rajya Shaher26/11 के आतंकी घटना में अपने जीवन की आहुति देने वाले अनेकों नागरिकों को श्रद्धांजलि दी।
Rajya Shaher

मा० उद्यान मंत्री ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

Breaking
मा० उद्यान मंत्री ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद 140 करोड़ आहुतियों के संकल्प के साथ शुरू हुआ भारत उत्कर्ष महायज्ञ सरदार पतविंदर सिंह का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया l दिव्यांग छात्राओं एवं दिव्यांगजनों को ई-ट्राईसाइकिल एवं मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु पात्रता परीक्षण सम्पन्न सोनभद्र: FCI और रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 8.14 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दबोचा संविधान दिवस पर राइजिंग चाइल्ड स्कूल में हुआ विशेष आयोजन मातृभूमि योजना के अंतर्गत ‘अटल मुक्त शिक्षा साथी’ योजना में अटल शिक्षक/अटल शिक्षिका की नियुक्ति संबंधी आदेश पूर्णतः फर्जी एवं भ्रामक : जिला पंचायत महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानंद भारती जी महाराज के श्रीमुख से बरसेगी प्रभु श्री राम की असीम कृपा सोनभद्र में दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी; कई लोगों के घायल होने की आशंका 26/11 के आतंकी घटना में अपने जीवन की आहुति देने वाले अनेकों नागरिकों को श्रद्धांजलि दी।
News cover
ADHUNIK NEWS ,27 November 2026, (Update 28 November 2026, 7:16 AM UTC)
By 11 Views
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 305 जोड़े वैदिक रीति-रिवाज से परिणय सूत्र में बंधे

रायबरेली, 27 नवम्बर 2026 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा बछरावां के विकास खण्ड खीरों स्थित बसिगवां खेल मैदान में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उत्तर प्रदेश दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी तथा मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर कुल 305 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। इनमें विकास खण्ड शिवगढ़ के 90, महराजगंज के 75, बछरावां के 110, नगर पंचायत शिवगढ़ के 18, नगर पंचायत बछरावां के 10 तथा नगर पंचायत महराजगंज के 02 जोड़े शामिल रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए मा० उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सुखी दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि आज का दिन सभी नवविवाहित जोड़ों के जीवन में नई खुशियों, नई आशाओं और नए संकल्पों का शुभारंभ है। बछरावां विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस सामूहिक विवाह समारोह में शिवगढ़, महराजगंज एवं बछरावां विकास खण्डों की सैकड़ों बेटियों के हाथ पीले होते देखना हम सभी के लिए गर्व और प्रसन्नता का क्षण है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। अब बेटी की शादी परिवार पर बोझ नहीं, बल्कि सम्मान और खुशियों का पर्व बन रही है। सरकार की ओर से नवविवाहित जोड़ों को आर्थिक सहायता, गृहस्थी की आवश्यक सामग्री एवं आशीर्वाद देकर विदा किया जा रहा है। उन्होंने सभी नवदंपतियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

मा० मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को विवाह संबंधी सहायता उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को शासन की ओर से कुल एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके सम्मान की भावना के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इसी संवेदनशील सोच का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने कहा कि आज के आयोजन में कुल 305 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है। सभी नवविवाहित जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित विवाह अनुदान एवं गृहस्थी की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, उपायुक्त (श्रम रोजगार) प्रमोद सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर०वी० सिंह, क्षेत्राधिकारी लालगंज सुजीत राय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र अध्यक्ष के द्वारा सुविख्यात समाजसेवी सरदार पतविन्दर सिंह का मनोनीत विशिष्ठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन किया।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.