Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherसरदार पटेल की जयंती पर ब्यौहारी कॉलेज में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश Rajya Shaherअस्थायी आतिशबाजी की दुकानों में शत प्रतिशत सुरक्षा मानकों को कराया जाये सुनिश्चित: जिलाधिकारी Trending Newsजिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों एवं कंट्रोल रूम का लिया जायजा, आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश Rajya Shaherचतरा में किसान पन्चायत में अन्नदाताओ का सुना दुख दर्द _संदीप मिश्रा Rajya Shaher​अदम्य साहस और बुलंद हौसले की मिसाल: नोएडा सेक्टर 105 के समीर नेहरा ने -18°C तापमान और 15,000 फीट की ऊँचाई पर फहराया तिरंगा Trending Newsप्रयागराज में जमीन के नीचे गड़े तीन ड्रमों से 5 करोड़ से अधिक के कैश मिले हैं। ड्रमों में 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं। Trending Newsप्रयागराज में जमीन खोदकर निकाले गए नकदी से भरे तीन ड्रम, पुलिस ने कब्जे में लिए रुपये Trending Newsनाबालिगों के हाथ में बुलेट बाइक, न हेलमेट न ड्राइविंग लाइसेंस! नैनी की एडीए कॉलोनी में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ Rajya Shaherवैदिक गणित मेला एवं सांस्कृतिक महोत्सव में माधव संकुल बना ओवरऑल चैंपियन Trending Newsसोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन- 2’ ने मचाया धमाल
Rajya Shaher

अस्थायी आतिशबाजी की दुकानों में शत प्रतिशत सुरक्षा मानकों को कराया जाये सुनिश्चित: जिलाधिकारी

Breaking
सरदार पटेल की जयंती पर ब्यौहारी कॉलेज में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश अस्थायी आतिशबाजी की दुकानों में शत प्रतिशत सुरक्षा मानकों को कराया जाये सुनिश्चित: जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों एवं कंट्रोल रूम का लिया जायजा, आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश चतरा में किसान पन्चायत में अन्नदाताओ का सुना दुख दर्द _संदीप मिश्रा ​अदम्य साहस और बुलंद हौसले की मिसाल: नोएडा सेक्टर 105 के समीर नेहरा ने -18°C तापमान और 15,000 फीट की ऊँचाई पर फहराया तिरंगा प्रयागराज में जमीन के नीचे गड़े तीन ड्रमों से 5 करोड़ से अधिक के कैश मिले हैं। ड्रमों में 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं। प्रयागराज में जमीन खोदकर निकाले गए नकदी से भरे तीन ड्रम, पुलिस ने कब्जे में लिए रुपये नाबालिगों के हाथ में बुलेट बाइक, न हेलमेट न ड्राइविंग लाइसेंस! नैनी की एडीए कॉलोनी में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ वैदिक गणित मेला एवं सांस्कृतिक महोत्सव में माधव संकुल बना ओवरऑल चैंपियन सोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन- 2’ ने मचाया धमाल
News cover
ADHUNIK NEWS ,2 November 2026, (Update 2 November 2026, 3:02 PM UTC)
By 1 Views
अस्थायी आतिशबाजी की दुकाने लगाने हेतु निर्गत किया जायेगा लाइसेंस प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों में ही लगायी जायेगी अस्थायी आतिशबाजी की दुकाने:

रायबरेली-02 नवम्बर 2026, 
जिला मजिस्ट्रेट / जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में दीपावली के पर्व पर आतिशबाजी की बिक्री हेतु अस्थायी शेड में दुकाने लगाये जाने हेतु लाइसेंस निर्गत किये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई

जिलाधिकारी ने बताया कि जिन लोगों को दुकान का लाइसेंस जारी किया जाएगा, उनके द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा, शहरी क्षेत्र में लाइसेंस जारी करने हेतु सिटी मजिस्ट्रेट व ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट को नामित किया गया। अतिशबाजी की दुकाने निर्धारित स्थान में ही लगायी जायेगी।
उन्होंने बताया कि दुकान लगाने में टेन्ट, कनात व कपड़े का प्रयोग नही किया जायेगा, टीन शेड से ही दुकाने लगायी जायेगी। एक दुकान से दुसरी दुकान के बीच में 03 मीटर का गैप रहेगा, अवयस्क बच्चों द्वारा दुकानें संचालित नही की जायेगी। किसी भी अस्थायी दुकान लगाने हेतु विद्युत कनेक्शन नही दिया जायेगा, प्रत्येक दुकान में 200 ली0 पानी का स्टोरेज व अग्निशामक, बालू से भरी बाल्टियां रखना अनिवार्य रहेगा। 

उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व पर अतिशबाजी के सम्बन्ध में सभी सुरक्षात्मक उपाय करते हुए यह सुनिश्चित करा लिया जाये कि पटाखों के विनिर्माण, विक्रय व अतिशबाजी के समय किसी भी प्रकार की दुर्घटना घटित न होने पाये, ताकि किसी भी प्रकार की सम्भावित जन-धन हानि को रोका जा सके। 

उन्होंने बताया कि अस्थायी अतिशबाजी दुकान लगाये जाने हेतु शहरी क्षेत्र में चिन्हित स्थल- जी0आई0सी0 द्वितीय मैदान, विद्युत विभाग का मैदान गोरा बाजार, आई0टी0आई0 का खुला मैदान (राजीव गांधी स्टेडियम) एवं गाढ़ी मुतवल्ली मुंशीगंज बाई पास किनारे निर्धारित है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर ही आतिशबाजी की दुकाने लगायी जायेगी।

नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार ने बताया कि अस्थायी आतिशबाजी की दुकानों के आवंटन हेतु शस्त्र लिपिक पटल कलेक्ट्रेट से कल दिनाँक 03 नवम्बर 2026 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से अपरान्ह 02.00 बजे तक फार्म का वितरण किया जाएगा, इसके पश्चात अपरान्ह 02.00 बजे से सायं 06.00 बजे तक फार्म जमा किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निर्धारित दुकानों से अधिक आवेदन होने पर लाटरी के माध्यम से दुकानों का आवंटन किया जाएगा। यदि आवेदन अधिक प्राप्त होते है तो दिनाँक 04 नवम्बर 2026 को अपरान्ह 02.00 बजे से 04.00 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में दुकान आवंटन हेतु लॉटरी की प्रकिया पूर्ण कराई जाएगी।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल सहित समस्त उपजिला मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी (पुलिस) सहित सम्बन्धित अधिकारी व विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अपनी मेहनत से उन्होंने बहन कुमारी मायावती को मुख्यमंत्री पद तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि आज उनके रास्ते पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हर वर्ग के गरीबों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ रहे हैं।   

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.