Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherमा० उद्यान मंत्री ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद Trending News140 करोड़ आहुतियों के संकल्प के साथ शुरू हुआ भारत उत्कर्ष महायज्ञ Rajya Shaherसरदार पतविंदर सिंह का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया l Rajya Shaherदिव्यांग छात्राओं एवं दिव्यांगजनों को ई-ट्राईसाइकिल एवं मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु पात्रता परीक्षण सम्पन्न Trending Newsसोनभद्र: FCI और रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 8.14 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दबोचा Rajya Shaherसंविधान दिवस पर राइजिंग चाइल्ड स्कूल में हुआ विशेष आयोजन Rajya Shaherमातृभूमि योजना के अंतर्गत ‘अटल मुक्त शिक्षा साथी’ योजना में अटल शिक्षक/अटल शिक्षिका की नियुक्ति संबंधी आदेश पूर्णतः फर्जी एवं भ्रामक : जिला पंचायत Rajya Shaherमहामंडलेश्वर स्वामी पंचमानंद भारती जी महाराज के श्रीमुख से बरसेगी प्रभु श्री राम की असीम कृपा Rajya Shaherसोनभद्र में दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी; कई लोगों के घायल होने की आशंका Rajya Shaher26/11 के आतंकी घटना में अपने जीवन की आहुति देने वाले अनेकों नागरिकों को श्रद्धांजलि दी।
Rajya Shaher

मातृभूमि योजना के अंतर्गत ‘अटल मुक्त शिक्षा साथी’ योजना में अटल शिक्षक/अटल शिक्षिका की नियुक्ति संबंधी आदेश पूर्णतः फर्जी एवं भ्रामक : जिला पंचायत

Breaking
मा० उद्यान मंत्री ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद 140 करोड़ आहुतियों के संकल्प के साथ शुरू हुआ भारत उत्कर्ष महायज्ञ सरदार पतविंदर सिंह का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया l दिव्यांग छात्राओं एवं दिव्यांगजनों को ई-ट्राईसाइकिल एवं मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु पात्रता परीक्षण सम्पन्न सोनभद्र: FCI और रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 8.14 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दबोचा संविधान दिवस पर राइजिंग चाइल्ड स्कूल में हुआ विशेष आयोजन मातृभूमि योजना के अंतर्गत ‘अटल मुक्त शिक्षा साथी’ योजना में अटल शिक्षक/अटल शिक्षिका की नियुक्ति संबंधी आदेश पूर्णतः फर्जी एवं भ्रामक : जिला पंचायत महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानंद भारती जी महाराज के श्रीमुख से बरसेगी प्रभु श्री राम की असीम कृपा सोनभद्र में दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी; कई लोगों के घायल होने की आशंका 26/11 के आतंकी घटना में अपने जीवन की आहुति देने वाले अनेकों नागरिकों को श्रद्धांजलि दी।
News cover
ADHUNIK NEWS ,27 November 2026, (Update 28 November 2026, 12:36 AM UTC)
By 20 Views
जिला पंचायत सोनभद्र ने आमजनमानस से फर्जी आदेश पर विश्वास न करने की अपील की

अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत सोनभद्र श्री राजेश कुमार चौधरी ने अवगत कराया है कि दिनांक 26 नवम्बर, 2026 को दूरभाष के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि विशेष सचिव, पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के नाम से जारी पत्र संख्या-3482/पं०रा०वि०/2026, दिनांक 22 अक्टूबर, 2026 के माध्यम से मातृभूमि योजना के अंतर्गत स्वीकृत एवं क्रियान्वित बताई जा रही 'अटल मुक्त शिक्षा साथी' योजना में अटल शिक्षक/अटल शिक्षिका (प्राथमिक स्तर) की नियुक्ति किए जाने संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं।

उक्त प्रकरण में स्पष्ट किया जाता है कि संबंधित पत्र पूर्णतः फर्जी एवं कूटरचित है। अराजक तत्वों द्वारा जालसाजी कर इस प्रकार का फर्जी आदेश जारी किया गया है, जिसका उद्देश्य शासन एवं सरकार की छवि को धूमिल करना तथा आमजनमानस को गुमराह करना है।

जिला पंचायत सोनभद्र द्वारा आमजनमानस को सचेत किया जाता है कि उक्त फर्जी आदेश के आधार पर किसी प्रकार की नियुक्ति संबंधी सूचना पर विश्वास न करें और न ही किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर कोई धनराशि अथवा व्यक्तिगत दस्तावेज उपलब्ध कराएं।

इस संबंध में सभी संबंधितों से अपील की जाती है कि शासनादेश एवं नियुक्ति संबंधी किसी भी सूचना की पुष्टि केवल अधिकृत सरकारी माध्यमों से ही करें, जिससे किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके।

इसी भाव को चरितार्थ करते हुए आज आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी समिति, सेक्टर 105 ने अपने क्षेत्र को संवारने वाले असल प्रहरियों सफाई कर्मचारियों, सुरक्षा गार्डों, उद्यान विभाग, जल  एवं सीवर विभाग के समर्पित कर्मियों के साथ दीपावली का पावन पर्व अत्यंत आत्मीयता के साथ मनाया।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.