Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherमा० उद्यान मंत्री ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद Trending News140 करोड़ आहुतियों के संकल्प के साथ शुरू हुआ भारत उत्कर्ष महायज्ञ Rajya Shaherसरदार पतविंदर सिंह का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया l Rajya Shaherदिव्यांग छात्राओं एवं दिव्यांगजनों को ई-ट्राईसाइकिल एवं मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु पात्रता परीक्षण सम्पन्न Trending Newsसोनभद्र: FCI और रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 8.14 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दबोचा Rajya Shaherसंविधान दिवस पर राइजिंग चाइल्ड स्कूल में हुआ विशेष आयोजन Rajya Shaherमातृभूमि योजना के अंतर्गत ‘अटल मुक्त शिक्षा साथी’ योजना में अटल शिक्षक/अटल शिक्षिका की नियुक्ति संबंधी आदेश पूर्णतः फर्जी एवं भ्रामक : जिला पंचायत Rajya Shaherमहामंडलेश्वर स्वामी पंचमानंद भारती जी महाराज के श्रीमुख से बरसेगी प्रभु श्री राम की असीम कृपा Rajya Shaherसोनभद्र में दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी; कई लोगों के घायल होने की आशंका Rajya Shaher26/11 के आतंकी घटना में अपने जीवन की आहुति देने वाले अनेकों नागरिकों को श्रद्धांजलि दी।
Rajya Shaher

दिव्यांग छात्राओं एवं दिव्यांगजनों को ई-ट्राईसाइकिल एवं मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु पात्रता परीक्षण सम्पन्न

Breaking
मा० उद्यान मंत्री ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद 140 करोड़ आहुतियों के संकल्प के साथ शुरू हुआ भारत उत्कर्ष महायज्ञ सरदार पतविंदर सिंह का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया l दिव्यांग छात्राओं एवं दिव्यांगजनों को ई-ट्राईसाइकिल एवं मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु पात्रता परीक्षण सम्पन्न सोनभद्र: FCI और रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 8.14 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दबोचा संविधान दिवस पर राइजिंग चाइल्ड स्कूल में हुआ विशेष आयोजन मातृभूमि योजना के अंतर्गत ‘अटल मुक्त शिक्षा साथी’ योजना में अटल शिक्षक/अटल शिक्षिका की नियुक्ति संबंधी आदेश पूर्णतः फर्जी एवं भ्रामक : जिला पंचायत महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानंद भारती जी महाराज के श्रीमुख से बरसेगी प्रभु श्री राम की असीम कृपा सोनभद्र में दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी; कई लोगों के घायल होने की आशंका 26/11 के आतंकी घटना में अपने जीवन की आहुति देने वाले अनेकों नागरिकों को श्रद्धांजलि दी।
News cover
ADHUNIK NEWS ,27 November 2026, (Update 28 November 2026, 6:57 AM UTC)
By 11 Views
विकास भवन में आयोजित परीक्षण कार्यक्रम में 30 दिव्यांग छात्राओं एवं दिव्यांगजनों ने लिया प्रतिभाग

सोनभद्र, 27 नवम्बर 2026।

दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत आज विकास भवन परिसर स्थित कक्ष संख्या-11 में पात्र दिव्यांगजनों का परीक्षण किया गया।

परीक्षण कार्यक्रम में स्कूल जाने वाली एवं शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दिव्यांग छात्राओं को ई-ट्राईसाइकिल प्रदान किए जाने हेतु अनुदान योजना तथा मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल हेतु आवेदन करने वाले दिव्यांगजनों की पात्रता का परीक्षण किया गया।

उक्त परीक्षण योजनाओं के लिए गठित तकनीकी समिति के सदस्य एवं मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित चिकित्सक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव, आर्थोपेडिक सर्जन एवं अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर श्री वी.पी. सत्यार्थी, उपनिदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, विंध्याचल मंडल, मिर्जापुर तथा श्रीमती दिव्या शुक्ला, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी उपस्थित रहीं।

परीक्षण कार्यक्रम में कुल 30 दिव्यांग छात्राओं एवं दिव्यांगजनों ने प्रतिभाग किया। योजनाओं का उद्देश्य पात्र दिव्यांगजनों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा, प्रशिक्षण एवं दैनिक जीवन को सुगम बनाना तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करना है।

ब्रिटेन के वेल्स स्थित कार्डिफ कैसल पर पाकिस्तान का झंडा फहराने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दक्षिणपंथी पार्टी रिफॉर्म यूके ने इसका कड़ा विरोध जताया है।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.