Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherअजुहा में मां दुर्गा सेवा समिति में भव्य जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु Rajya Shaherशारदाकेयर हेल्थसिटी ने ‘द लाइफ बियॉन्ड डायलिसिस’ कार्यक्रम में किडनी ट्रांसप्लांट कराने वालों और मरीजों को किया इकठ्ठा Trending Newsजीएल बजाज में धूमधाम से मनाई गई डांडिया नाइट रंगारंग प्रस्तुतियों और संगीत से सजी शाम Rajya Shaherछतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र Rajya Shaherछतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र Rajya ShaherNH-30 पर भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौत की खबर, कई घायल Prayagrajअरैल घाट पर चला स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छ भारत का संदेश Prayagrajस्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य पर सीएमओ के साथ कई अधिकारी-कर्मचारीहुए सम्मानित Rajya Shaherमिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत मेधावी छात्रा पूजा बनी एक दिन की अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र Rajya Shaherविधान परिषद निर्वाचन-2026: मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध
Trending News

प्रयागराज में एम डब्ल्यू ओ की जिला इकाई गठित, संजय शर्मा बने जिलाध्यक्ष समाज के शोषित-वंचित लोगों की आवाज बनेगा संगठन : घनश्याम शर्मा

Breaking
अजुहा में मां दुर्गा सेवा समिति में भव्य जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु शारदाकेयर हेल्थसिटी ने ‘द लाइफ बियॉन्ड डायलिसिस’ कार्यक्रम में किडनी ट्रांसप्लांट कराने वालों और मरीजों को किया इकठ्ठा जीएल बजाज में धूमधाम से मनाई गई डांडिया नाइट रंगारंग प्रस्तुतियों और संगीत से सजी शाम छतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र छतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र NH-30 पर भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौत की खबर, कई घायल अरैल घाट पर चला स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छ भारत का संदेश स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य पर सीएमओ के साथ कई अधिकारी-कर्मचारीहुए सम्मानित मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत मेधावी छात्रा पूजा बनी एक दिन की अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र विधान परिषद निर्वाचन-2026: मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध
News cover
ADHUNIK NEWS Uttar Pradesh Allahabad ,7 September 2026, (Update 19 October 2026, 2:32 AM UTC)
By 97 Views
प्रयागराज के सरदार पटेल संस्थान के मीटिंग हॉल में रविवार को नन्द, नाई, सेन, सविता, श्रीवास, शर्मा, वर्मा, ठाकुर एवं नंदवंशी समाज की महत्वपूर्ण बैठक नन्दवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित हुई। बैठक में महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (एमडब्ल्यूओ) की प्रयागराज जिला इकाई का गठन किया गया।

प्रयागराज। प्रयागराज के सरदार पटेल संस्थान के मीटिंग हॉल में रविवार को नन्द, नाई, सेन, सविता, श्रीवास, शर्मा, वर्मा, ठाकुर एवं नंदवंशी समाज की महत्वपूर्ण बैठक नन्दवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित हुई। बैठक में महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (एमडब्ल्यूओ) की प्रयागराज जिला इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर एम डब्ल्यू ओ के प्रांतीय अध्यक्ष एवं (एनएससीटी) के राष्ट्रीय प्रचारक घनश्याम शर्मा ने कहा कि गांवों में आज भी समाज के लोगों को शोषण एवं उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। ऐसे पीड़ित लोगों को न्याय और नेतृत्व दिलाने के लिए मजबूत सामाजिक संगठन की आवश्यकता है। उन्होंने समाज के युवाओं एवं जागरूक लोगों से आगे आकर एम डब्ल्यू ओ को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया। नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा 'नन्दवंशी' ने कहा— “जीवन के साथ एम डब्ल्यू ओ और जीवन के बाद एन एस सी टी।” उन्होंने प्रयागराज में एम डब्ल्यू ओ की जिला इकाई के गठन को समाजहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।


सर्वसम्मति से  संजय शर्मा को जिला अध्यक्ष,  अनुज कुमार सेन को जिला उपाध्यक्ष,  बृजेश कुमार शर्मा को प्रयागराज (यमुना पार) का जिला उपाध्यक्ष तथा प्रदीप शर्मा को तहसील मेजा का तहसील अध्यक्ष नियुक्त/मनोनीत/निर्वाचित किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति/मनोनयन/निर्वाचन पत्र प्रदान किए गए तथा एम डब्ल्यू ओ के प्रांतीय सचिव उदय राज शर्मा ने उन्हें पद एवं नैतिकता की शपथ दिलाई। बैठक में एम डब्ल्यू ओ के प्रांतीय महासचिव शिवदयाल शर्मा, प्रांतीय सचिव उदय राज शर्मा सहित गिरिजेश कुमार शर्मा, संदीप कुमार शर्मा, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, प्रदीप शर्मा, राजाराम शर्मा, अरुण शर्मा, अधिवक्ता हाई कोर्ट, इलाहाबाद, अनुज कुमार सेन, अधिवक्ता हाई कोर्ट, इलाहाबाद, पवन कुमार शर्मा, अधिवक्ता तहसील फूलपुर, देवेंद्र कुमार शर्मा, प्रांतीय प्रवक्ता, नीरज कुमार शर्मा, जिला संयोजक, प्रयागराज, दिनेश कुमार शर्मा, प्रांतीय सचिव, प्रयागराज, देवकी शर्मा, जिला प्रभारी, प्रयागराज, जितेंद्र कुमार शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव, मंगला प्रसाद शर्मा, राष्ट्रीय संरक्षक एनएससीटी तथा संजय शर्मा, आकाशवाणी उद्घघोषक, मेजा, प्रयागराज सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप पीड़ित, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों की आवाज बनने तथा समाज को संगठित और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। अंत में जितेन्द्र कुमार शर्मा 'नंदवंशी', संस्थापक/राष्ट्रीय महासचिव, एनएससीटी ने जनपद प्रयागराज के साथ-साथ अन्य जनपदों में भी एम डब्ल्यू ओ के पुनीत मिशन “रक्तदान महादान” तथा समाज के लोगों के साथ हो रहे शोषण एवं उत्पीड़न के विरुद्ध पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए जमीनी स्तर पर हर संभव प्रयास करने हेतु पूरी टीम को हृदय से साधुवाद दिया। उन्होंने भविष्य में संगठन को हर संभव सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया तथा सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.