सोनभद्र। जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार, 29 नवंबर 2026 को पुलिस लाइन सोनभद्र में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सोनभद्र एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सोनभद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
शिविर में नेत्र रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, चर्म रोग तथा अस्थि रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को निशुल्क परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर की जांच और निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया जाएगा।
आयोजन की खास बात यह है कि शिविर में रक्तदान के लिए ब्लड वैन की व्यवस्था भी की गई है। इसके माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक और प्रेरित किया जाएगा।
शिविर में डॉ. अशोक यादव (एमडी मेडिसिन), डॉ. दीप्ति सिंह (स्त्री रोग), डॉ. पीके रंजन (चर्म रोग), डॉ. श्वेता (नेत्र रोग) एवं डॉ. सलिल प्रकाश सिंह (अस्थि रोग) अपनी सेवाएं देंगे।
इस अवसर पर डॉ. एसके जायसवाल, डिप्टी सीएमओ एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के गवर्नमेंट सचिव, डॉ. आरएस सिंह, अध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी तथा डॉ. टीपी सिंह, अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं सचिव इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सोनभद्र भी उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने जिले के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने और रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की है।