Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Trending Newsउप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, बोले- कोई पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे Rajya Shaherसरदार पतविन्दर सिंह के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत-अभिनंदन Rajya Shaherसोनभद्र पुलिस लाइन में कल लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे मरीजों की जांच; मुफ्त दवा का भी होगा वितरण Rajya ShaherUPPCS-2025 भर्ती पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट दोबारा होगा जारी; नई मेरिट लिस्ट बनेगी Rajya Shaherसेंट जोसेफ कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा Rajya Shaherमा० उद्यान मंत्री ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद Trending News140 करोड़ आहुतियों के संकल्प के साथ शुरू हुआ भारत उत्कर्ष महायज्ञ Rajya Shaherसरदार पतविंदर सिंह का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया l Rajya Shaherदिव्यांग छात्राओं एवं दिव्यांगजनों को ई-ट्राईसाइकिल एवं मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु पात्रता परीक्षण सम्पन्न Trending Newsसोनभद्र: FCI और रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 8.14 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दबोचा
Rajya Shaher

बोडीहा में अवैध रेत उत्खनन करते लोडर और ट्रैक्टर जब्त, मालिक पर केस,शिकायत मिलते टी आई ने भेजी टीम,

Breaking
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, बोले- कोई पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे सरदार पतविन्दर सिंह के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत-अभिनंदन सोनभद्र पुलिस लाइन में कल लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे मरीजों की जांच; मुफ्त दवा का भी होगा वितरण UPPCS-2025 भर्ती पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट दोबारा होगा जारी; नई मेरिट लिस्ट बनेगी सेंट जोसेफ कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा मा० उद्यान मंत्री ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद 140 करोड़ आहुतियों के संकल्प के साथ शुरू हुआ भारत उत्कर्ष महायज्ञ सरदार पतविंदर सिंह का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया l दिव्यांग छात्राओं एवं दिव्यांगजनों को ई-ट्राईसाइकिल एवं मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु पात्रता परीक्षण सम्पन्न सोनभद्र: FCI और रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 8.14 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दबोचा
News cover
ADHUNIK NEWS Madhya Pradesh Shahdol ,7 September 2026, (Update 28 November 2026, 9:05 PM UTC)
By 188 Views
जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ब्यौहारी पुलिस ने बोडीहा स्थित बनास नदी में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन में लगे एक लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

शहडोल। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ब्यौहारी पुलिस ने बोडीहा स्थित बनास नदी में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन में लगे एक लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, बोडीहा बनास नदी में लोडर की मदद से रेत का अवैध उत्खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो लोडर और ट्रैक्टर के चालक वाहन छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाने में सुरक्षार्थ खड़ा कराया है।

थाना प्रभारी ब्यौहारी अभिलाष मिश्रा ने बताया कि अवैध उत्खनन और परिवहन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विशेष टीम गठित कर कार्रवाई के लिए भेजी गई थी। जांच के दौरान लोडर मालिक वरुण वैश का पता चला, जिसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं ट्रैक्टर चालक और मालिक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जब्त वाहनों की जांच के साथ मामले में अन्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है

भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में फॉलोऑन खेल रही श्रीलंका ने पांचवें दिन पहले सेशन तक दूसरी पारी में 6 विकेट पर 329 रन बना लिए हैं। टीम ने 116 रन की बढ़त हासिल कर ली है। भारत को इस सेशन में एक भी विकेट नहीं मिला।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.