Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Trending Newsउप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, बोले- कोई पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे Rajya Shaherसरदार पतविन्दर सिंह के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत-अभिनंदन Rajya Shaherसोनभद्र पुलिस लाइन में कल लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे मरीजों की जांच; मुफ्त दवा का भी होगा वितरण Rajya ShaherUPPCS-2025 भर्ती पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट दोबारा होगा जारी; नई मेरिट लिस्ट बनेगी Rajya Shaherसेंट जोसेफ कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा Rajya Shaherमा० उद्यान मंत्री ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद Trending News140 करोड़ आहुतियों के संकल्प के साथ शुरू हुआ भारत उत्कर्ष महायज्ञ Rajya Shaherसरदार पतविंदर सिंह का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया l Rajya Shaherदिव्यांग छात्राओं एवं दिव्यांगजनों को ई-ट्राईसाइकिल एवं मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु पात्रता परीक्षण सम्पन्न Trending Newsसोनभद्र: FCI और रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 8.14 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दबोचा
Rajya Shaher

UPPCS-2025 भर्ती पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट दोबारा होगा जारी; नई मेरिट लिस्ट बनेगी

Breaking
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, बोले- कोई पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे सरदार पतविन्दर सिंह के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत-अभिनंदन सोनभद्र पुलिस लाइन में कल लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे मरीजों की जांच; मुफ्त दवा का भी होगा वितरण UPPCS-2025 भर्ती पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट दोबारा होगा जारी; नई मेरिट लिस्ट बनेगी सेंट जोसेफ कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा मा० उद्यान मंत्री ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद 140 करोड़ आहुतियों के संकल्प के साथ शुरू हुआ भारत उत्कर्ष महायज्ञ सरदार पतविंदर सिंह का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया l दिव्यांग छात्राओं एवं दिव्यांगजनों को ई-ट्राईसाइकिल एवं मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु पात्रता परीक्षण सम्पन्न सोनभद्र: FCI और रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 8.14 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दबोचा
News cover
ADHUNIK NEWS ,28 November 2026, (Update 29 November 2026, 7:53 AM UTC)
By 15 Views
UPPCS-2025 भर्ती को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने UPPSC को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम दोबारा जारी कर आरक्षण और मेरिट के आधार पर नई चयन सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। अधिक अंक पाने वाले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ओपन कैटेगरी में शामिल किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा दोबारा नहीं होगी, बल्कि पुराने अंकों के आधार पर संशोधित रिजल्ट जारी होगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू की प्रक्रिया नए सिरे से होगी। इस भर्ती के तहत कुल 814 पदों पर चयन होना है।

प्रयागराज। UPPCS-2025 भर्ती प्रक्रिया को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम दोबारा जारी करने और आरक्षण व मेरिट के नियमों के आधार पर नई मेरिट लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। इस फैसले से 814 पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया प्रभावित होगी।

जस्टिस मनीष कुमार निगम की एकल पीठ ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि आरक्षित वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी, जिनके अंक अनारक्षित वर्ग के अंतिम चयनित अभ्यर्थी से अधिक हैं, उन्हें ओपन कैटेगरी में शामिल किया जाए। इसके साथ ही आयोग को श्रेणीवार चयनित अभ्यर्थियों के अंकों का पूरा ब्योरा भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

दोबारा नहीं होगी प्रारंभिक परीक्षा

अभ्यर्थियों के अधिवक्ता अभिषेक शुक्ला के मुताबिक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रारंभिक परीक्षा दोबारा आयोजित नहीं की जाएगी। आयोग पहले आयोजित परीक्षा में अभ्यर्थियों को मिले अंकों के आधार पर ही संशोधित परिणाम जारी करेगा।

नई मेरिट लिस्ट से मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू

संशोधित परिणाम और नई मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद मुख्य परीक्षा तथा इंटरव्यू की प्रक्रिया नए सिरे से पूरी की जाएगी। इससे चयन प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों की श्रेणी और आगे की चयन स्थिति में बदलाव हो सकता है।

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने दाखिल की थी याचिका

दरअसल, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया था कि अधिक अंक प्राप्त करने के बावजूद उन्हें ओपन कैटेगरी में चयन का लाभ नहीं दिया गया। याचिकाकर्ताओं की मांग थी कि मेरिट और आरक्षण के नियमों के अनुसार चयन प्रक्रिया दोबारा निर्धारित की जाए।

UPPCS-2025 के तहत कुल 814 पदों पर भर्ती होनी है। ऐसे में हाईकोर्ट के इस आदेश को भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों के लिए अहम माना जा रहा है। अब सभी की नजरें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी होने वाले संशोधित परिणाम और नई मेरिट लिस्ट पर टिकी हैं।

जर्मनी के के पूर्वी राज्य सक्सोनी-आनहाल्ट (Saxony-Anhalt) के विधानसभा चुनाव में दक्षिणपंथी पार्टी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (AfD) ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। 6 सितंबर 2026 को हुए चुनाव के आधिकारिक प्रारंभिक नतीजों के मुताबिक, AfD को 43.8 प्रतिशत वोट मिले हैं।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.