Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherगुरुद्वारा अलोपीबाग में श्रद्धा,आस्था,विश्वास से साहिब श्री गुरु नानक देव महाराज जी का प्रकाशउत्सव मनाया गया। Rajya Shaherश्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन को बदनाम करने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी मंहत जगतार मुनि Rajya Shaherभीमकुंड मंदिर के पुजारी की सिर कूंचकर हत्या, पांच बीघा जमीन का विवाद आया सामने Rajya Shaherप्रयागराज पुलिस कमिश्नर की स्कूलों को चिट्ठी, देर से आने पर भी नहीं रोका जाएगा बच्चों का प्रवेश Rajya Shaherश्री गुरु नानक देव की शिक्षाएं एक समृद्ध तथा मूल्यवान जीवन पर आधार बनाती हैंl Rajya Shaherसेक्टर-82 के पाकेट-7 जनता फ्लैट में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक, दहशत में स्थानीय निवासी Rajya Shaherसेक्टर-140ए में नई साइबर पुलिस चौकी का शुभारंभ, क्षेत्र की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था होगी मजबूत Rajya Shaher“जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश”- Rajya Shaherजनता को सुविधा और सुरक्षा देने के बजाय चालान वसूली पर क्यों जोर? छिपकर कार्रवाई से बढ़ रही परेशानी, जागरूकता और पारदर्शिता से ही सुधरेगी यातायात व्यवस्था Trending Newsस्वभाव के अनुरूप कर्म करने वाला मनुष्य परमसिद्धि को प्राप्त करता है : यथार्थ गीता
Rajya Shaher

भीमकुंड मंदिर के पुजारी की सिर कूंचकर हत्या, पांच बीघा जमीन का विवाद आया सामने

Breaking
गुरुद्वारा अलोपीबाग में श्रद्धा,आस्था,विश्वास से साहिब श्री गुरु नानक देव महाराज जी का प्रकाशउत्सव मनाया गया। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन को बदनाम करने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी मंहत जगतार मुनि भीमकुंड मंदिर के पुजारी की सिर कूंचकर हत्या, पांच बीघा जमीन का विवाद आया सामने प्रयागराज पुलिस कमिश्नर की स्कूलों को चिट्ठी, देर से आने पर भी नहीं रोका जाएगा बच्चों का प्रवेश श्री गुरु नानक देव की शिक्षाएं एक समृद्ध तथा मूल्यवान जीवन पर आधार बनाती हैंl सेक्टर-82 के पाकेट-7 जनता फ्लैट में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक, दहशत में स्थानीय निवासी सेक्टर-140ए में नई साइबर पुलिस चौकी का शुभारंभ, क्षेत्र की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था होगी मजबूत “जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश”- जनता को सुविधा और सुरक्षा देने के बजाय चालान वसूली पर क्यों जोर? छिपकर कार्रवाई से बढ़ रही परेशानी, जागरूकता और पारदर्शिता से ही सुधरेगी यातायात व्यवस्था स्वभाव के अनुरूप कर्म करने वाला मनुष्य परमसिद्धि को प्राप्त करता है : यथार्थ गीता
News cover
ADHUNIK NEWS ,24 November 2026, (Update 24 November 2026, 7:22 PM UTC)
By 9 Views
गंगापार के थरवई थाना क्षेत्र अंतर्गत मनसैता नदी के किनारे स्थित भीमकुंड मंदिर के पुजारी श्री 108 बाबा दयाल दास (55) की सोमवार रात निर्मम हत्या कर दी गई।

प्रयागराज। गंगापार के थरवई थाना क्षेत्र अंतर्गत मनसैता नदी के किनारे स्थित भीमकुंड मंदिर के पुजारी श्री 108 बाबा दयाल दास (55) की सोमवार रात निर्मम हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने किसी भारी वस्तु या लोहे की रॉड से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मंगलवार सुबह मंदिर परिसर में उनका खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में मंदिर से जुड़ी करीब पांच बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग जमीन पर कब्जा करना चाहते थे, जिसका पुजारी विरोध कर रहे थे।

15 साल से मंदिर में रहकर संभाल रहे थे जिम्मेदारी 

जानकारी के मुताबिक, बाबा दयाल दास पिछले करीब 15 वर्षों से भीमकुंड मंदिर में रह रहे थे। वह मंदिर के मुख्य संरक्षक होने के साथ ही पुजारी की जिम्मेदारी भी निभाते थे। नियमित पूजा-पाठ करने के अलावा मंदिर की देखरेख और व्यवस्थाओं का संचालन भी उन्हीं के जिम्मे था। सोमवार रात अज्ञात हमलावरों ने मंदिर परिसर में उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई।

खून से लथपथ शव मिलने से मचा हड़कंप 

मंगलवार सुबह मंदिर परिसर में पुजारी का शव पड़ा मिलने की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। शव के पास काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। घटना की सूचना तत्काल थरवई पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस अधिकारी और फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की और स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

पांच बीघा जमीन के विवाद को लेकर हत्या की आशंका 

प्रारंभिक जानकारी में मंदिर की करीब पांच बीघा जमीन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग इस जमीन पर कब्जा करना चाहते थे और बाबा दयाल दास इसका विरोध कर रहे थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि जमीन विवाद के चलते ही उनकी हत्या की गई हो सकती है। हालांकि, अभी तक हत्या की असल वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस पहलू को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने जुटाए साक्ष्य 

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को बुलाया गया। इंस्पेक्टर थरवई पंकज सिंह, एसीपी थरवई समेत भारी पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद रहा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। वहीं, डॉग स्क्वाड की मदद से आसपास के इलाके में भी छानबीन की गई। पुलिस आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हमलावरों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान का पता लगाया जा सके। 

गांव में आक्रोश,हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग 

मंदिर के पुजारी की इस तरह हत्या किए जाने से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश है। घटना की जानकारी फैलते ही मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से जल्द से जल्द हत्यारों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे जमीन विवाद समेत अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय लोगों से पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति  अभियान   (फेज-6.0) के अंतर्गत जिला अधिकारी महोदय के निर्देशन में आज एक अनूठी पहल की गई ।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.