काशी। भारतीय जनता पार्टी, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बड़े भाई श्री अजीत रावत जी द्वारा अपने निजी आवास पर आत्मीयता के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सोनभद्र जनपद की घोरावल विधानसभा की महिला विस्तारक/प्रवासी आदरणीय श्रीमती हर्षिता लाजेवार जी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती आशा विश्वकर्मा जी के साथ जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रंजन पाण्डेय का भी अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस सम्मान से अभिभूत रंजन पाण्डेय ने अजीत रावत जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिया गया स्नेह, सम्मान और अपनत्व सदैव प्रेरणादायी रहेगा। वरिष्ठ पदाधिकारियों का स्नेह एवं आशीर्वाद संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की नई ऊर्जा प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निरंतर कार्य करते रहेंगे।
इस आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए रंजन पाण्डेय ने अजीत रावत जी का कोटि-कोटि आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।