Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherचतरा में किसान पन्चायत में अन्नदाताओ का सुना दुख दर्द _संदीप मिश्रा Rajya Shaher​अदम्य साहस और बुलंद हौसले की मिसाल: नोएडा सेक्टर 105 के समीर नेहरा ने -18°C तापमान और 15,000 फीट की ऊँचाई पर फहराया तिरंगा Trending Newsप्रयागराज में जमीन के नीचे गड़े तीन ड्रमों से 5 करोड़ से अधिक के कैश मिले हैं। ड्रमों में 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं। Trending Newsप्रयागराज में जमीन खोदकर निकाले गए नकदी से भरे तीन ड्रम, पुलिस ने कब्जे में लिए रुपये Trending Newsनाबालिगों के हाथ में बुलेट बाइक, न हेलमेट न ड्राइविंग लाइसेंस! नैनी की एडीए कॉलोनी में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ Rajya Shaherवैदिक गणित मेला एवं सांस्कृतिक महोत्सव में माधव संकुल बना ओवरऑल चैंपियन Trending Newsसोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन- 2’ ने मचाया धमाल Rajya Shaherचतरा में महिला जागरूकता चौपाल, महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक एसएन पब्लिक स्कूल नैनी मे गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश* Rajya Shaherवर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जनपद के 108 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी
Desh

राहुल गांधी का प्रेस कॉन्फ्रेंस: हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण को बताया क्राइम, पीएम से एक्शन की मांग ‘यह अस्पृश्यता है, हम दोषियों को नहीं छोड़ेंगे’

Breaking
चतरा में किसान पन्चायत में अन्नदाताओ का सुना दुख दर्द _संदीप मिश्रा ​अदम्य साहस और बुलंद हौसले की मिसाल: नोएडा सेक्टर 105 के समीर नेहरा ने -18°C तापमान और 15,000 फीट की ऊँचाई पर फहराया तिरंगा प्रयागराज में जमीन के नीचे गड़े तीन ड्रमों से 5 करोड़ से अधिक के कैश मिले हैं। ड्रमों में 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं। प्रयागराज में जमीन खोदकर निकाले गए नकदी से भरे तीन ड्रम, पुलिस ने कब्जे में लिए रुपये नाबालिगों के हाथ में बुलेट बाइक, न हेलमेट न ड्राइविंग लाइसेंस! नैनी की एडीए कॉलोनी में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ वैदिक गणित मेला एवं सांस्कृतिक महोत्सव में माधव संकुल बना ओवरऑल चैंपियन सोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन- 2’ ने मचाया धमाल चतरा में महिला जागरूकता चौपाल, महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक एसएन पब्लिक स्कूल नैनी मे गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश* वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जनपद के 108 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी
News cover
ADHUNIK NEWS ,31 August 2026, (Update 31 October 2026, 12:37 PM UTC)
By 120 Views
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई मंच शुद्धिकरण की घटना पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बाद कुछ संगठनों द्वारा किए गए ‘शुद्धिकरण’ को अस्पृश्यता और अपराध करार दिया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई मंच शुद्धिकरण की घटना पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बाद कुछ संगठनों द्वारा किए गए ‘शुद्धिकरण’ को अस्पृश्यता और अपराध करार दिया। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने प्रोजेक्टर पर खड़गे का भाषण भी दिखाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद मंच का शुद्धिकरण किया गया। यह घटना दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार को दर्शाती है और देश में दो विचारधाराओं के बीच चल रही लड़ाई का हिस्सा है।

हल्द्वानी की घटना क्या थी?
8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा हुई थी। इसके बाद कुछ हिंदू संगठनों ने वहां यज्ञ कर मंच के शुद्धिकरण का दावा किया। आयोजकों का कहना था कि धार्मिक मंच का इस्तेमाल राजनीतिक बयानों के लिए हुआ और वहां मर्यादा का ध्यान नहीं रखा गया, इसलिए शुद्धिकरण किया गया। उनका दावा है कि इसका जाति से कोई लेना-देना नहीं है।
खड़गे ने मानसून सत्र के दौरान संसद में इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने इसे अपनी दलित पहचान से जोड़ते हुए दोषियों पर एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की थी। कांग्रेस नेताओं ने इसे भाजपा और आरएसएस की जातिवादी सोच करार दिया है।

राहुल गांधी के मुख्य बयान
राहुल गांधी ने साफ कहा, “कोई नेता शुद्धिकरण पर बोलेगा या नहीं, हमें एक्शन चाहिए।” पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।
जब उनसे पूछा गया कि प्रधानमंत्री मोदी और मायावती दोनों इस मामले पर चुप हैं, तो राहुल ने जवाब दिया, “पीएम नहीं बोल रहे हैं, ये उनकी विचारधारा है। लेकिन हमें इतना पता है कि जिन लोगों ने ये किया है वो गलत हैं। मायावती कुछ बोलें या नहीं, हमें मतलब नहीं। हमें बस एक्शन चाहिए।”

एक अन्य सवाल पर राहुल ने कहा, “यह एक क्राइम है। यह अनटचेबिलिटी है। अगर कोई शुद्धिकरण करता है तो ये एक क्राइम है और मेरा वादा है हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि खड़गे के साथ जो हुआ, वह बच्चों से लेकर बड़ों तक का मुद्दा है। “सोचिए स्कूल में एक 4 साल के बच्चे के साथ क्या होगा,” राहुल ने कहा।
उन्होंने देश में व्याप्त भेदभाव का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड वाले मामले में एफआईआर होगी। राहुल ने जोर देकर कहा कि अनटचेबिलिटी एक अपराध है और कांग्रेस उत्तराखंड में न्याय चाहती है। उन्होंने प्रधानमंत्री से जल्द आदेश जारी कर दोषियों पर कार्रवाई करने की अपील की।

राहुल गांधी ने कहा कि हल्द्वानी की यह घटना भाजपा और आरएसएस के माइंडसेट को दिखाती है। कांग्रेस कोई नामुमकिन मांग नहीं कर रही, बल्कि दोषियों पर कानूनी कार्रवाई चाहती है।

भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में फॉलोऑन खेल रही श्रीलंका ने पांचवें दिन पहले सेशन तक दूसरी पारी में 6 विकेट पर 329 रन बना लिए हैं। टीम ने 116 रन की बढ़त हासिल कर ली है। भारत को इस सेशन में एक भी विकेट नहीं मिला।

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.