Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Trending Newsसोनिया, राहुल और प्रियंका तीनों लोगों को संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए- दिनेश प्रताप सिंह Lifestyleभारत विकास परिषद, प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न Rajya Shaherविरासत स्थलों की चित्रकला से सजी पर्यटन की तस्वीर विश्व पर्यटन दिवस पर चित्रकला, छायाचित्र व अभिलेख प्रदर्शनी आयोजित Healthवायरल फीवर और सर्दी-जुकाम के मामलों में बढ़ोतरी, मौसम बदलाव से अस्पतालों में भीड़ Rajya Shaherईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम में 13 सितंबर को मीडिया बंधुओं का होगा सम्मान: बीके सुमन Internationalजर्मनी में इतिहास रच गई AfD: समलैंगिक शादी और प्रवासियों के खिलाफ पार्टी की लीडर खुद लेस्बियन, पार्टनर श्रीलंका से Jeevan Mantrसाक्षरता दिवस पर सावित्री बाई फुले शिक्षा केंद्र के बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित Rajya Shaherसर्व सम्मति से हुआ निमी बिहार छठ पूजा समिति का गठन Sportsदलीप ट्रॉफी फाइनल: कप्तान तिलक का नाबाद अर्धशतक, साउथ जोन 242/6 (ईस्ट से 466 रन पीछे) Rajya Shaherसोनभद्र : थाना चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता - 13 वर्ष से लापता युवक बनकर परिवार को भावनात्मक रूप से फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,
Sports

दलीप ट्रॉफी फाइनल: कप्तान तिलक का नाबाद अर्धशतक, साउथ जोन 242/6 (ईस्ट से 466 रन पीछे)

Breaking
सोनिया, राहुल और प्रियंका तीनों लोगों को संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए- दिनेश प्रताप सिंह भारत विकास परिषद, प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न विरासत स्थलों की चित्रकला से सजी पर्यटन की तस्वीर विश्व पर्यटन दिवस पर चित्रकला, छायाचित्र व अभिलेख प्रदर्शनी आयोजित वायरल फीवर और सर्दी-जुकाम के मामलों में बढ़ोतरी, मौसम बदलाव से अस्पतालों में भीड़ ईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम में 13 सितंबर को मीडिया बंधुओं का होगा सम्मान: बीके सुमन जर्मनी में इतिहास रच गई AfD: समलैंगिक शादी और प्रवासियों के खिलाफ पार्टी की लीडर खुद लेस्बियन, पार्टनर श्रीलंका से साक्षरता दिवस पर सावित्री बाई फुले शिक्षा केंद्र के बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित सर्व सम्मति से हुआ निमी बिहार छठ पूजा समिति का गठन दलीप ट्रॉफी फाइनल: कप्तान तिलक का नाबाद अर्धशतक, साउथ जोन 242/6 (ईस्ट से 466 रन पीछे) सोनभद्र : थाना चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता - 13 वर्ष से लापता युवक बनकर परिवार को भावनात्मक रूप से फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,
News cover
ADHUNIK NEWS ,8 September 2026, (Update 29 September 2026, 11:55 AM UTC)
By 68 Views
चेन्नई: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच रोमांचक मुकाबला तीसरे दिन भी ईस्ट जोन के पक्ष में झुकता दिखा। मंगलवार को खेल खत्म होने तक साउथ जोन ने पहली पारी में 6 विकेट पर 242 रन बनाए। टीम अभी ईस्ट जोन के विशाल स्कोर 708 से 466 रन पीछे है। कप्तान तिलक वर्मा 56 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि चामा मिलिंद उनके साथ 2 रन पर अविजित हैं। मुकाबले का चौथा दिन बुधवार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। साउथ जोन की पारी: खराब शुरुआत के बाद तिलक-पडिक्कल का संघर्ष साउथ जोन की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 10 रन के स्कोर पर रिकी भुई सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद नारायण जगदीशन और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। जगदीशन 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पडिक्कल और शेख रशीद ने तीसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। रशीद 27 रन पर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल ने अच्छी पारी खेली और 62 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने रविचंद्रन स्मरण (23) के साथ पांचवें विकेट के लिए 45 रन जोड़े। तिलक और श्रेयस गोपाल (26) के बीच छठे विकेट के लिए 66 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। दिन का खेल खत्म होने पर तिलक 56 रन और चामा मिलिंद 2 रन बनाकर नाबाद थे। ईस्ट जोन के लिए मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट झटके, जबकि शिखर मोहन को एक विकेट मिला। वैभव की सलाह पर ईशान ने लिया रिव्यू तीसरे दिन ईस्ट जोन को पहला विकेट दिलाने में उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही। मुकेश कुमार की गेंद पर रिकी भुई के खिलाफ कैच की अपील हुई। गेंद बल्ले का किनारा छूकर विकेटकीपर के हाथों में गई थी। ईशान किशन रिव्यू लेने को लेकर असमंजस में थे। तभी वैभव ने उन्हें रिव्यू लेने के लिए कहा। ईशान ने रिव्यू लिया और थर्ड अंपायर ने रिकी भुई को आउट करार दिया। ईस्ट जोन की विशाल पारी: ईशान किशन का शानदार 270 ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। कप्तान ईशान किशन ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 334 गेंदों का सामना करते हुए 270 रन बनाए, जिसमें 30 चौके और 7 छक्के शामिल थे। कुमार कुशाग्र ने 101, शिखर मोहन ने 85 और अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने भी 37 गेंदों पर 44 रन की तेज पारी खेली। साउथ जोन के गेंदबाज दबाव नहीं बना पाए साउथ जोन की ओर से त्रिपुराना विजय ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। चामा मिलिंद और श्रेयस गोपाल ने 2-2 विकेट लिए, जबकि शेख रशीद को एक विकेट मिला। अभिमन्यु ईश्वरन रन आउट हुए। हालांकि मोहम्मद सिराज समेत साउथ जोन के गेंदबाज ईस्ट जोन के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाने में नाकाम रहे। सिराज को पूरी पहली पारी में एक भी विकेट नहीं मिला। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ईस्ट जोन: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, शिखर मोहन, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), एमडी कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार। साउथ जोन: रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधिश। बुधवार को साउथ जोन की पारी और आगे बढ़ेगी। टीम को बचने के लिए अभी भी बड़ी साझेदारियों और लंबी पारियों की जरूरत है।

चेन्नई: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच रोमांचक मुकाबला तीसरे दिन भी ईस्ट जोन के पक्ष में झुकता दिखा। मंगलवार को खेल खत्म होने तक साउथ जोन ने पहली पारी में 6 विकेट पर 242 रन बनाए। टीम अभी ईस्ट जोन के विशाल स्कोर 708 से 466 रन पीछे है। कप्तान तिलक वर्मा 56 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि चामा मिलिंद उनके साथ 2 रन पर अविजित हैं।
मुकाबले का चौथा दिन बुधवार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा।

साउथ जोन की पारी: खराब शुरुआत के बाद तिलक-पडिक्कल का संघर्ष
साउथ जोन की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 10 रन के स्कोर पर रिकी भुई सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद नारायण जगदीशन और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। जगदीशन 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

पडिक्कल और शेख रशीद ने तीसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। रशीद 27 रन पर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल ने अच्छी पारी खेली और 62 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने रविचंद्रन स्मरण (23) के साथ पांचवें विकेट के लिए 45 रन जोड़े। तिलक और श्रेयस गोपाल (26) के बीच छठे विकेट के लिए 66 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। दिन का खेल खत्म होने पर तिलक 56 रन और चामा मिलिंद 2 रन बनाकर नाबाद थे। ईस्ट जोन के लिए मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट झटके, जबकि शिखर मोहन को एक विकेट मिला।

वैभव की सलाह पर ईशान ने लिया रिव्यू
तीसरे दिन ईस्ट जोन को पहला विकेट दिलाने में उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही। मुकेश कुमार की गेंद पर रिकी भुई के खिलाफ कैच की अपील हुई। गेंद बल्ले का किनारा छूकर विकेटकीपर के हाथों में गई थी।ईशान किशन रिव्यू लेने को लेकर असमंजस में थे। तभी वैभव ने उन्हें रिव्यू लेने के लिए कहा। ईशान ने रिव्यू लिया और थर्ड अंपायर ने रिकी भुई को आउट करार दिया।

ईस्ट जोन की विशाल पारी: ईशान किशन का शानदार 270
ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। कप्तान ईशान किशन ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 334 गेंदों का सामना करते हुए 270 रन बनाए, जिसमें 30 चौके और 7 छक्के शामिल थे। कुमार कुशाग्र ने 101, शिखर मोहन ने 85 और अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने भी 37 गेंदों पर 44 रन की तेज पारी खेली।

साउथ जोन के गेंदबाज दबाव नहीं बना पाए
साउथ जोन की ओर से त्रिपुराना विजय ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। चामा मिलिंद और श्रेयस गोपाल ने 2-2 विकेट लिए, जबकि शेख रशीद को एक विकेट मिला। अभिमन्यु ईश्वरन रन आउट हुए।
हालांकि मोहम्मद सिराज समेत साउथ जोन के गेंदबाज ईस्ट जोन के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाने में नाकाम रहे। सिराज को पूरी पहली पारी में एक भी विकेट नहीं मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ईस्ट जोन: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, शिखर मोहन, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), एमडी कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार।
साउथ जोन: रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधिश।
बुधवार को साउथ जोन की पारी और आगे बढ़ेगी। टीम को बचने के लिए अभी भी बड़ी साझेदारियों और लंबी पारियों की जरूरत है।

विश्व पर्यटन दिवस-2026 के अवसर पर क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय, प्रयागराज की ओर से होटल राही इलावर्त, सिविल लाइंस में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इलाहाबाद हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने किया।

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.