Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherब्यौहारी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: विधायक बंगले का घेराव, 17 सूत्रीय ज्ञापन से प्रशासन को घेरा Jeevan Mantrरामलीला का दूसरा दिन: रावण जन्म और राम जन्मोत्सव का सजीव मंचन, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारें Trending Newsआठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों का सांकेतिक विरोध, काली पट्टी बांधकर किया कार्य Rajya Shaherसेक्टर-62 के रामलीला मैदान में 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक श्रीरामलीला महोत्सव का होगा भव्य आयोजन Lifestyleनवरात्रि में अवनी सिंह राजपूत के डांडिया लुक ने मचाया धमाल, ट्रेडिशनल अंदाज ने जीता दिल Rajya Shaherआबकारी टीम की दबिश, 16 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद Rajya Shaherडीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण Prayagrajतेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से फाइनेंसकर्मी की मौत, चालक हिरासत में Prayagrajडाक विभाग, प्रयागराज मंडल द्वारा "प्रयागफिलेक्स-2026" जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन Prayagrajडंपर की चपेट में आए दो बच्चे गंभीर घायल, परिजन डंपर मालिक के आने पर अड़े
Sports

सूर्यकुमार यादव ने पहली बार तोड़ी चुप्पी: ‘डेढ़ महीने घर बैठकर सोचता रहा, ऐसा कैसे हो सकता है’

Breaking
ब्यौहारी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: विधायक बंगले का घेराव, 17 सूत्रीय ज्ञापन से प्रशासन को घेरा रामलीला का दूसरा दिन: रावण जन्म और राम जन्मोत्सव का सजीव मंचन, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारें आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों का सांकेतिक विरोध, काली पट्टी बांधकर किया कार्य सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक श्रीरामलीला महोत्सव का होगा भव्य आयोजन नवरात्रि में अवनी सिंह राजपूत के डांडिया लुक ने मचाया धमाल, ट्रेडिशनल अंदाज ने जीता दिल आबकारी टीम की दबिश, 16 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से फाइनेंसकर्मी की मौत, चालक हिरासत में डाक विभाग, प्रयागराज मंडल द्वारा "प्रयागफिलेक्स-2026" जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन डंपर की चपेट में आए दो बच्चे गंभीर घायल, परिजन डंपर मालिक के आने पर अड़े
News cover
ADHUNIK NEWS ,29 August 2026, (Update 10 October 2026, 1:57 AM UTC)
By 57 Views
भारत के पूर्व टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली बार कप्तानी छिनने और टीम से बाहर किए जाने पर अपना दिल खोलकर बात की है। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर दिए गए इंटरव्यू में सूर्या ने बताया कि इस फैसले ने उन्हें कितना झकझोरा।

T-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद भी कप्तानी छिनने पर खुलकर बोले सूर्या, सिलेक्टर्स से हुई बात का खुलासा
भारत के पूर्व टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली बार कप्तानी छिनने और टीम से बाहर किए जाने पर अपना दिल खोलकर बात की है। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर दिए गए इंटरव्यू में सूर्या ने बताया कि इस फैसले ने उन्हें कितना झकझोरा। उन्होंने कहा, “मैं करीब डेढ़ महीने तक घर बैठकर सोचता रहा कि ऐसा कैसे हो सकता है।”
सूर्यकुमार को उम्मीद थी कि वे 2028 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक और अगले टी-20 वर्ल्ड कप तक टीम की कप्तानी संभालेंगे। लेकिन 2026 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के कुछ ही समय बाद सिलेक्शन कमेटी ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया और श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बना दिया। इतना ही नहीं, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में भी उनका नाम शामिल नहीं किया गया। सिलेक्टर्स ने इसके पीछे उनका खराब फॉर्म बताया।

“जब मेरा नाम टीम में नहीं था, तब मैं मुस्कुराया”
सूर्या ने बताया कि जब टीम का ऐलान हुआ और उनका नाम नहीं था, तब उन्होंने मुस्कुराने की कोशिश की। मैच के दौरान जब भी दबाव की स्थिति आई, उन्होंने खुद को शांत रखने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “मैंने सोचा नहीं था कि ऐसा होगा।” साथ ही उन्होंने खुद को मिले मौकों के लिए सिलेक्टर्स और बोर्ड का शुक्रिया भी अदा किया। सूर्यकुमार ने बताया कि टीम से बाहर किए जाने के बाद उन्होंने खुद को सिलेक्टर्स की जगह रखकर सोचा। उन्होंने समझने की कोशिश की कि आखिर वे उनसे आगे बढ़कर भविष्य के लिए नई टीम क्यों बनाना चाहते हैं।

सिलेक्टर्स का फोन: ‘अब आगे बढ़ने का समय है’
सूर्या ने खुलासा किया कि टीम के आधिकारिक ऐलान से तीन दिन पहले सिलेक्शन कमेटी ने उनसे फोन पर बात की थी। उन्हें साफ बता दिया गया था कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में उनका नाम नहीं होगा। सिलेक्टर्स ने कहा, “अब आगे बढ़ने का समय है।”

इस पर सूर्या की प्रतिक्रिया काफी परिपक्व रही। उन्होंने बताया कि उन्होंने कोई रिएक्ट नहीं किया क्योंकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं थी। उन्होंने सिलेक्टर्स से कहा, “जो फैसला लिया गया है, वह निश्चित ही टीम के लिए बेहतर होगा। आपने फैसला लिया और मुझे बता दिया। कोई समस्या नहीं है। मैं खेलता रहूंगा। जब आपको लगे कि सही समय है, तब बुला लीजिए।”
वर्ल्ड कप जिताने के बावजूद बाहर होना पड़ा

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने इसी साल 8 मार्च को टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। इस जीत के साथ भारत अपने टाइटल को डिफेंड करने और लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाला दुनिया का पहला देश बन गया था। उनकी अगुआई में भारत ने 2025 एशिया कप भी अपने नाम किया था।

सूर्या टी-20 में भारत के बेहद सफल कप्तान साबित हुए। उनकी कप्तानी में टीम ने कुल 52 टी-20 मैच खेले, जिनमें 42 जीते, 8 हारे और दो मैचों का नतीजा नहीं निकला। उनका जीत प्रतिशत 80.76 प्रतिशत रहा, जो किसी भी भारतीय टी-20 कप्तान के लिए शानदार आंकड़ा है।याद रहे कि 2024 में वेस्टइंडीज में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। उसके बाद सूर्यकुमार यादव को भारत की टी-20 कप्तानी सौंपी गई थी।

सूर्या के टी-20 आंकड़े भी शानदार
खिलाड़ी के रूप में भी सूर्यकुमार यादव टी-20 क्रिकेट में छाए रहे हैं। उन्होंने अब तक 113 मैचों में 3272 रन बनाए हैं। उनका औसत 36.35 और स्ट्राइक रेट 162.94 रहा है। उनके नाम 4 शतक और 25 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका बेस्ट स्कोर 117 रन है। उन्होंने कुल 297 चौके और 179 छक्के जड़े हैं, साथ ही 58 कैच भी लपक चुके हैं।
सूर्यकुमार यादव का यह इंटरव्यू उनकी मानसिक मजबूती और टीम के प्रति समर्पण को दर्शाता है। कप्तानी छिनने और टीम से बाहर होने के बावजूद उन्होंने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया और भविष्य के लिए तैयार रहने का संदेश दिया है। अब देखना यह होगा कि सिलेक्टर्स भविष्य में उन्हें टीम में वापसी का मौका देते हैं या नहीं।

करोमा में राजस्व टीम ने सुरक्षित कराई सरकारी जमीन, किसानों को सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.