Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherअजुहा में मां दुर्गा सेवा समिति में भव्य जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु Rajya Shaherशारदाकेयर हेल्थसिटी ने ‘द लाइफ बियॉन्ड डायलिसिस’ कार्यक्रम में किडनी ट्रांसप्लांट कराने वालों और मरीजों को किया इकठ्ठा Trending Newsजीएल बजाज में धूमधाम से मनाई गई डांडिया नाइट रंगारंग प्रस्तुतियों और संगीत से सजी शाम Rajya Shaherछतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र Rajya Shaherछतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र Rajya ShaherNH-30 पर भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौत की खबर, कई घायल Prayagrajअरैल घाट पर चला स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छ भारत का संदेश Prayagrajस्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य पर सीएमओ के साथ कई अधिकारी-कर्मचारीहुए सम्मानित Rajya Shaherमिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत मेधावी छात्रा पूजा बनी एक दिन की अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र Rajya Shaherविधान परिषद निर्वाचन-2026: मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध
Sports

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम का ऐलान, टेम्बा बावुमा कप्तान, मिलर-डी कॉक शामिल; 24 सितंबर से सीरीज

Breaking
अजुहा में मां दुर्गा सेवा समिति में भव्य जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु शारदाकेयर हेल्थसिटी ने ‘द लाइफ बियॉन्ड डायलिसिस’ कार्यक्रम में किडनी ट्रांसप्लांट कराने वालों और मरीजों को किया इकठ्ठा जीएल बजाज में धूमधाम से मनाई गई डांडिया नाइट रंगारंग प्रस्तुतियों और संगीत से सजी शाम छतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र छतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र NH-30 पर भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौत की खबर, कई घायल अरैल घाट पर चला स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छ भारत का संदेश स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य पर सीएमओ के साथ कई अधिकारी-कर्मचारीहुए सम्मानित मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत मेधावी छात्रा पूजा बनी एक दिन की अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र विधान परिषद निर्वाचन-2026: मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध
News cover
ADHUNIK NEWS ,7 September 2026, (Update 19 October 2026, 1:03 AM UTC)
By 85 Views
साउथ अफ्रीका ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा टीम की कमान संभालेंगे।

साउथ अफ्रीका ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा टीम की कमान संभालेंगे।

टीम में डेविड मिलर और क्विंटन डी कॉक को भी शामिल किया गया है। दोनों फिलहाल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इस साल टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए खेले थे। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 14 सितंबर से होगी। जगह जेराल्ड कूट्जी की टीम में वापसी हुई है। कूट्जी ने 2023 वर्ल्ड कप के बाद से कोई ODI नहीं खेला है।

पिछले तीन साल में कूट्जी कई चोटों से जूझ चुके हैं। उन्होंने जून में साउथ अफ्रीका A की ओर से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेला था। हाल ही में वह बांग्लादेश A के खिलाफ भी मैदान पर उतरे।साउथ अफ्रीका के हेड कोच शुक्री कॉनराड ने टीम के बयान में कहा, जेराल्ड की टीम में वापसी देखकर अच्छा लगा। वे अच्छी रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं।

कोएत्जी के साथ मार्को यानसन, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, क्वेना मफाका और ओटनील बार्टमैन टीम के छह तेज गेंदबाजों के पैक का हिस्सा हैं।

साउथ अफ्रीका ने दो स्पिनर्स केशव महाराज और ब्योर्न फोर्टुइन को चुना है। फोर्टुइन इस समय नामीबिया ट्राई-सीरीज में साउथ अफ्रीका की कप्तानी कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घोषित टीम में नामीबिया दौरे की मूल टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज टोनी डी जोरजी के अलावा किसी अन्य खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है।

साउथ अफ्रीका की ODI टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज्के, जेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को यानसन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स।

वनडे टीम ऑस्ट्रेलिया की

जैवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, पैट कमिंस (साउथ अफ्रीका सीरीज), जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मिचेल मार्श, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टेनलेक, मिचेल स्टार्क (साउथ अफ्रीका सीरीज), एडम जम्पा।

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 15 वनडे सीरीज खेली गई हैं। इनमें साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है। उसने 9 सीरीज जीती हैं।

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.