Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherअजुहा में मां दुर्गा सेवा समिति में भव्य जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु Rajya Shaherशारदाकेयर हेल्थसिटी ने ‘द लाइफ बियॉन्ड डायलिसिस’ कार्यक्रम में किडनी ट्रांसप्लांट कराने वालों और मरीजों को किया इकठ्ठा Trending Newsजीएल बजाज में धूमधाम से मनाई गई डांडिया नाइट रंगारंग प्रस्तुतियों और संगीत से सजी शाम Rajya Shaherछतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र Rajya Shaherछतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र Rajya ShaherNH-30 पर भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौत की खबर, कई घायल Prayagrajअरैल घाट पर चला स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छ भारत का संदेश Prayagrajस्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य पर सीएमओ के साथ कई अधिकारी-कर्मचारीहुए सम्मानित Rajya Shaherमिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत मेधावी छात्रा पूजा बनी एक दिन की अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र Rajya Shaherविधान परिषद निर्वाचन-2026: मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध
Lifestyle

भारत विकास परिषद, प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न

Breaking
अजुहा में मां दुर्गा सेवा समिति में भव्य जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु शारदाकेयर हेल्थसिटी ने ‘द लाइफ बियॉन्ड डायलिसिस’ कार्यक्रम में किडनी ट्रांसप्लांट कराने वालों और मरीजों को किया इकठ्ठा जीएल बजाज में धूमधाम से मनाई गई डांडिया नाइट रंगारंग प्रस्तुतियों और संगीत से सजी शाम छतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र छतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र NH-30 पर भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौत की खबर, कई घायल अरैल घाट पर चला स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छ भारत का संदेश स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य पर सीएमओ के साथ कई अधिकारी-कर्मचारीहुए सम्मानित मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत मेधावी छात्रा पूजा बनी एक दिन की अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र विधान परिषद निर्वाचन-2026: मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध
News cover
ADHUNIK NEWS ,28 September 2026, (Update 18 October 2026, 10:51 PM UTC)
By देव मणि शुक्ल 97 Views
नोएडा भारत विकास परिषद, स्वर्णिम शाखा, नोएडा के आतिथ्य में रविवार, 27 सितम्बर 2026 को भावराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर-12, नोएडा में प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।

नोएडा भारत विकास परिषद, स्वर्णिम शाखा, नोएडा के आतिथ्य में रविवार, 27 सितम्बर 2026 को भावराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर-12, नोएडा में प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रान्त की विभिन्न शाखाओं से 26 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी टीमों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत सुंदर एवं मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने खूब सराहा।

प्रतियोगिता में गाजियाबाद मुख्य शाखा की टीम प्रथम, दादरी शाखा की टीम द्वितीय तथा प्रेरणा शाखा, इन्द्रापुरम की टीम तृतीय स्थान पर रही।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद, स्वर्णिम शाखा के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने कहा कि समूहगान प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, संस्कार, अनुशासन एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की।

शाखा सचिव महेंद्र शाह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

शाखा संस्कार संयोजक ओम प्रकाश बंसल ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी शाखाओं एवं टीमों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी टीमों ने अत्यंत सुंदर प्रस्तुतियाँ देकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय टीम से महेश बाबू गुप्ता, पवन गौतम एवं राजीव अजमानी, क्षेत्रीय टीम से राजीव गोयल एवं अमित सिंघल तथा प्रान्तीय टीम से कवित बंसल, श्रीमती मुक्ता अग्रवाल, पी. सी. गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, राकेश मित्तल, विमल अग्रवाल, श्रीमती तरुण शर्मा, एवं एन के शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

स्वर्णिम शाखा की ओर से श्रीमती सुमन गुप्ता, राजेश खंडेलवाल, डॉ. एम. के. अग्रवाल, दिनेश मित्तल, मुकुल बाजपेयी, संजय जिंदल, अनिल गोयल, आर. सी. बजाज, तुलसी दास एवं धर्मेंद्र गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभावना, संस्कार एवं देशभक्ति के संदेश के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

शारदीय नवरात्र के साथ ही नगर मे भक्तिमय माहौल छा गया है। मार्तंड गंज क्रमांक 9 एवं ब्यौहारी के गली-मोहल्लों और प्रमुख स्थानों पर मां दुर्गा के पंडाल सजाए गए हैं।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.