रायबरेली, 02 अक्टूबर 2026
उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा० अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा के दिशा-निर्देशन में विशेष पॉक्सो जागरुकता अभियान के अन्तर्गत 01 अक्टूबर 2026 को राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक इण्टर कालेज, विग्ब्योर पब्लिक स्कूल शक्तिनगर व तहसील ऊँचाहार के अन्तर्गत पण्डित जालिपा विद्या मन्दिर, तहसील लालगंज के अन्तर्गत बक्शी मेमोरियल इण्टर कालेज व तहसील महराजगंज के अन्तर्गत गाँधी विद्यालय इण्टर कालेज रायबरेली व जनपद अमेठी की तिलोई तहसील के अन्तर्गत डॉ० प्रताप नारायन मिश्रा स्मारक इण्टर कालेज में विशेष पॉक्सो जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक इण्टर कालेज में अपर जिला जज पल्लवी प्रकाश के द्वारा उपस्थित बच्चों को बताया गया कि पॉक्सो अधिनियम 2012 भारत का एक विशेष कानून है जो 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, यौन उत्पीड़न और पोर्नोग्राफी जैसे अपराधों से सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। इस अवसर पर अपर जिला जज गुणेन्द्र प्रकाश द्वारा उपस्थित बच्चो को पॉक्सो अधिनियम व उनसे सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी के सम्बन्ध में बहुत की सरल तरीके से बताया गया। इस जागरुकता कार्यक्रम में अपर सिविल जज(जू०डि०) सुश्री समृद्वि मिश्रा के द्वारा उपस्थित बच्चों को बहुत ही सरल तरीके से पॉक्सो अधिनियम 2012 के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। उनके द्वारा बताया गया कि इस कानून का पूरा नाम लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 है। उपस्थित बच्चों को गुड टच, बैड टच सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गयी।
विग्ब्योर पब्लिक स्कूल शक्ति नगर में अपर सिविल जज(जू०डि०) समरीन फातिमा नोमानी व सुश्री जयती के द्वारा पॉक्सो अधिनियम 2012 के सम्बन्ध में बताते हुए उपस्थित बच्चों को बताया गया कि जब भी कभी आपको असहजता लगे उसके सम्बन्ध में अपने माता-पिता एवं शिक्षक से आवश्यक परामर्श लेना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को बताया गया कि आप सभी चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व नालसा हेल्प लाइन 15100 पर विधिक सहायता प्राप्त कर सकते है।
इसके अतिरिक्त तहसील लालगंज के अन्तर्गत बक्शी मेमोरियल इण्टर कालेज में आयोजित विशेष पॉक्सो जागरुकता कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम न्यायाधिकारी लालगंज तारिफ मुस्तफा खान, तहसील ऊँचाहार के अन्तर्गत पण्डित जालिपा विद्या मन्दिर में कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम न्यायाधिकारी पारितोष प्रकाश इसके अतिरिक्त तहसील महराजगंज के अन्तर्गत गाँधी विद्यालय इण्टर कालेज व जनपद अमेठी की तिलोई तहसील में डॉ० प्रताप नारायन मिश्रा स्मारक स्कूल में विशेष पॉक्सो जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस विशेष पॉक्सो जागरुकता शिविर में राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक इण्टर कालेज रायबरेली की प्रधानाचार्या श्याम ना सिंह, विग्ब्योर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रामपाल वर्मा व पराविधिक स्वयं सेवक मनोज कुमार प्रजापति, रुचिता यादव, शिप्रा सोनकर, अजीत कुमार, बृजपाल, जालिपा प्रसाद, रामकुमार, राहुल कुमार ,मयंक सिंह, राहुल कुमार, वेदवती, सरला व जितेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।
विशेष पॉक्सो जागरुकता अभियान के अन्तर्गत आयोजित हुआ जागरुकता शिविर
Breaking
उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा० अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा के दिशा-निर्देशन में विशेष पॉक्सो जागरुकता अभियान के अन्तर्गत 01 अक्टूबर 2026 को राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक इण्टर कालेज, विग्ब्योर पब्लिक स्कूल शक्तिनगर व तहसील ऊँचाहार के अन्तर्गत पण्डित जालिपा विद्या मन्दिर, तहसील लालगंज के अन्तर्गत बक्शी मेमोरियल इण्टर कालेज व तहसील महराजगंज के अन्तर्गत गाँधी विद्यालय इण्टर कालेज रायबरेली व जनपद अमेठी की तिलोई तहसील के अन्तर्गत डॉ० प्रताप नारायन मिश्रा स्मारक इण्टर कालेज में विशेष पॉक्सो जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें:
जर्मनी में ऐतिहासिक राजनीतिक भूकंप: AfD ने सक्सोनी-आनहाल्ट में भारी जीत दर्ज की, लेकिन बहुमत से चूकी
जर्मनी के के पूर्वी राज्य सक्सोनी-आनहाल्ट (Saxony-Anhalt) के विधानसभा चुनाव में दक्षिणपंथी पार्टी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (AfD) ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। 6 सितंबर 2026 को हुए चुनाव के आधिकारिक प्रारंभिक नतीजों के मुताबिक, AfD को 43.8 प्रतिशत वोट मिले हैं।
News Shorts
— End of News —