Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherवन स्टाफ सेन्टर पहुंची बच्ची यो से मिलने आकांक्षा समिति कि अध्यक्ष आरूषि मिश्रा Rajya Shaherशारदीय नवरात्रि के दौरान मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा हरी झंडी दिखाकर भव्य पैदल मार्च को किया गया रवाना Rajya Shaherसोनभद्र में रिश्तों का कत्ल - जंगल में पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या का आरोप, पति हिरासत में। Rajya Shaherतमस नदी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की दर्दनाक मौत; क्षतिग्रस्त सड़क और प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल Rajya Shaherब्यौहारी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: विधायक बंगले का घेराव, 17 सूत्रीय ज्ञापन से प्रशासन को घेरा Jeevan Mantrरामलीला का दूसरा दिन: रावण जन्म और राम जन्मोत्सव का सजीव मंचन, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारें Trending Newsआठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों का सांकेतिक विरोध, काली पट्टी बांधकर किया कार्य Rajya Shaherसेक्टर-62 के रामलीला मैदान में 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक श्रीरामलीला महोत्सव का होगा भव्य आयोजन Lifestyleनवरात्रि में अवनी सिंह राजपूत के डांडिया लुक ने मचाया धमाल, ट्रेडिशनल अंदाज ने जीता दिल Rajya Shaherआबकारी टीम की दबिश, 16 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
Rajya Shaher

शारदीय नवरात्रि के दौरान मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा हरी झंडी दिखाकर भव्य पैदल मार्च को किया गया रवाना

Breaking
वन स्टाफ सेन्टर पहुंची बच्ची यो से मिलने आकांक्षा समिति कि अध्यक्ष आरूषि मिश्रा शारदीय नवरात्रि के दौरान मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा हरी झंडी दिखाकर भव्य पैदल मार्च को किया गया रवाना सोनभद्र में रिश्तों का कत्ल - जंगल में पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या का आरोप, पति हिरासत में। तमस नदी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की दर्दनाक मौत; क्षतिग्रस्त सड़क और प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल ब्यौहारी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: विधायक बंगले का घेराव, 17 सूत्रीय ज्ञापन से प्रशासन को घेरा रामलीला का दूसरा दिन: रावण जन्म और राम जन्मोत्सव का सजीव मंचन, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारें आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों का सांकेतिक विरोध, काली पट्टी बांधकर किया कार्य सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक श्रीरामलीला महोत्सव का होगा भव्य आयोजन नवरात्रि में अवनी सिंह राजपूत के डांडिया लुक ने मचाया धमाल, ट्रेडिशनल अंदाज ने जीता दिल आबकारी टीम की दबिश, 16 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
News cover
ADHUNIK NEWS ,12 October 2026, (Update 13 October 2026, 1:14 AM UTC)
By 5 Views
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का दिया गया संदेश

जनपद सोनभद्र में शारदीय नवरात्रि के दौरान मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ करते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र  अभिषेक वर्मा* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर/मुख्यालय सुश्री मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा की उपस्थिति में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, कस्बा रॉबर्ट्सगंज से भव्य पैदल मार्च का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा हरी झंडी दिखाकर भव्य पैदल मार्च का शुभारंभ किया गया। इसमें राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज की छात्राएँ, विंद बीएड कॉलेज की छात्राएँ, साई पैरामेडिकल कॉलेज की छात्राएँ, महिला सहायता समूह की महिलाएँ, मारवाड़ी मंच की महिलाएँ आदि सम्मिलित हुईं।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा उनके अधिकारों के प्रति आमजन को जागरूक करना और महिला सुरक्षा के प्रति सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

पैदल मार्च के माध्यम से महिला सुरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण का संदेश देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा आपातकालीन स्थिति में तत्काल पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, आमजन से महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने तथा सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।

महिला सुरक्षा एवं सहायता हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर

 112 – आपातकालीन सेवा  
1090 – महिला पावर लाइन  
1091 – महिला पुलिस हेल्पलाइन  
 181 – महिला हेल्पलाइन  
1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन  
 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन  

सोनभद्र पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रयागराज। बुधवार सुबह रावतपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार फाइनेंसकर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे ट्रक चालक को स्थानीय लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.