Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherवन स्टाफ सेन्टर पहुंची बच्ची यो से मिलने आकांक्षा समिति कि अध्यक्ष आरूषि मिश्रा Rajya Shaherशारदीय नवरात्रि के दौरान मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा हरी झंडी दिखाकर भव्य पैदल मार्च को किया गया रवाना Rajya Shaherसोनभद्र में रिश्तों का कत्ल - जंगल में पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या का आरोप, पति हिरासत में। Rajya Shaherतमस नदी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की दर्दनाक मौत; क्षतिग्रस्त सड़क और प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल Rajya Shaherब्यौहारी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: विधायक बंगले का घेराव, 17 सूत्रीय ज्ञापन से प्रशासन को घेरा Jeevan Mantrरामलीला का दूसरा दिन: रावण जन्म और राम जन्मोत्सव का सजीव मंचन, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारें Trending Newsआठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों का सांकेतिक विरोध, काली पट्टी बांधकर किया कार्य Rajya Shaherसेक्टर-62 के रामलीला मैदान में 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक श्रीरामलीला महोत्सव का होगा भव्य आयोजन Lifestyleनवरात्रि में अवनी सिंह राजपूत के डांडिया लुक ने मचाया धमाल, ट्रेडिशनल अंदाज ने जीता दिल Rajya Shaherआबकारी टीम की दबिश, 16 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
Rajya Shaher

सोनभद्र में रिश्तों का कत्ल - जंगल में पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या का आरोप, पति हिरासत में।

Breaking
वन स्टाफ सेन्टर पहुंची बच्ची यो से मिलने आकांक्षा समिति कि अध्यक्ष आरूषि मिश्रा शारदीय नवरात्रि के दौरान मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा हरी झंडी दिखाकर भव्य पैदल मार्च को किया गया रवाना सोनभद्र में रिश्तों का कत्ल - जंगल में पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या का आरोप, पति हिरासत में। तमस नदी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की दर्दनाक मौत; क्षतिग्रस्त सड़क और प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल ब्यौहारी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: विधायक बंगले का घेराव, 17 सूत्रीय ज्ञापन से प्रशासन को घेरा रामलीला का दूसरा दिन: रावण जन्म और राम जन्मोत्सव का सजीव मंचन, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारें आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों का सांकेतिक विरोध, काली पट्टी बांधकर किया कार्य सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक श्रीरामलीला महोत्सव का होगा भव्य आयोजन नवरात्रि में अवनी सिंह राजपूत के डांडिया लुक ने मचाया धमाल, ट्रेडिशनल अंदाज ने जीता दिल आबकारी टीम की दबिश, 16 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
News cover
ADHUNIK NEWS ,12 October 2026, (Update 13 October 2026, 12:57 AM UTC)
By 5 Views
 सोनभद्र में एक बार फिर रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव की रहने वाली 46 वर्षीय अमरावती कोल की महुअरिया जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

 सोनभद्र में एक बार फिर रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव की रहने वाली 46 वर्षीय अमरावती कोल की महुअरिया जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच बच्चों के साथ रहने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान पति ने पहले पत्नी पर हमला किया और फिर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जंगल में हुई इस वारदात के बाद महिला घायल अवस्था में पड़ी रही और समय पर किसी को इसकी सूचना नहीं मिल सकी। परिजन जब तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे, तब महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

: सोनभद्र के शाहगंज थाना क्षेत्र से सामने आई यह वारदात पति-पत्नी के रिश्ते और घरेलू विवाद के खौफनाक अंजाम की ओर इशारा कर रही है। मृतका अमरावती कोल राजपुर गांव की रहने वाली थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमरावती और उसका पति मुन्ना कोल गांव से कुछ दूरी पर महुअरिया जंगल के पास रहते थे। उनके दो बेटे हैं और दोनों की शादी हो चुकी है। बताया गया कि पति-पत्नी सामान्य तौर पर प्रत्येक रविवार को अपने मूल गांव राजपुर आते थे और फिर वापस लौट जाते थे। इसी तरह गांव से वापस जाते समय रास्ते में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, पति चाहता था कि उसकी पत्नी बच्चों के साथ राजपुर में ही रहे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान मुन्ना कोल ने अमरावती पर हमला कर दिया। हमले से वह जमीन पर गिर पड़ी, जिसके बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी से भी वार किया। जंगल में हुई इस वारदात के बाद घटनास्थल पर तत्काल मदद पहुंचाने वाला कोई मौजूद नहीं था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के पास मोबाइल फोन भी नहीं था, जिसके कारण घटना की सूचना तत्काल पुलिस या अन्य लोगों तक नहीं पहुंच सकी। उधर, परिजन जब अमरावती की तलाश करते हुए रास्ते की ओर पहुंचे, तो वह घायल अवस्था में मिली। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की और आरोपी पति मुन्ना कोल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने, विवाद की वजह और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच में जुटी है। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। एक घरेलू विवाद से शुरू हुआ घटनाक्रम आखिर एक महिला की मौत पर जाकर खत्म हुआ। अब पुलिस जांच के केंद्र में यही सवाल है कि विवाद किस हद तक बढ़ा और वारदात की पूरी परिस्थितियां क्या थीं।

सिरमौर बुद्ध विहार गंगौली सोइया में तीसरे दिन  विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.