Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherजल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पाइपलाइन हेतु खोदी 89 किमी सड़कें अब होंगी दुरूस्त Trending Newsसलोन नगर पंचायत उप निर्वाचन में प्रत्याशियों के वाहनों की अनुमति के लिए दिशा निर्देश जारी Deshकोलकाता में आयोजित एनईसी के सेमिनार में होम्योपैथी चिकित्सकों की समस्याओं पर हुआ मंथन Videshअमेरिका में 2 भारतीय मूल के नागरिकों पर नकली दवा बेचने का आरोप,चीन से मंगाते थे दवा, 71 साल की सजा हो सकती है Internationalट्रम्प ने एआई का नाम बदलकर सुपर इंटेलिजेंस किया,कहा- एसआई इंटरनेट से आगे की चीज Careerप्रयागराज में 18 साल की बेटी ने ही घर को बनाया निशाना!लाखों की चोरी, लिव-इन पार्टनर संग रची साजिश Prayagrajप्रयागराज नगर निगम में बड़ा रिश्वत कांड! ₹20 हजार लेते राजस्व निरीक्षक राधा देवी रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा Trending Newsसोनिया, राहुल और प्रियंका तीनों लोगों को संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए- दिनेश प्रताप सिंह Lifestyleभारत विकास परिषद, प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न Rajya Shaherविरासत स्थलों की चित्रकला से सजी पर्यटन की तस्वीर विश्व पर्यटन दिवस पर चित्रकला, छायाचित्र व अभिलेख प्रदर्शनी आयोजित
Desh

कोलकाता में आयोजित एनईसी के सेमिनार में होम्योपैथी चिकित्सकों की समस्याओं पर हुआ मंथन

Breaking
जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पाइपलाइन हेतु खोदी 89 किमी सड़कें अब होंगी दुरूस्त सलोन नगर पंचायत उप निर्वाचन में प्रत्याशियों के वाहनों की अनुमति के लिए दिशा निर्देश जारी कोलकाता में आयोजित एनईसी के सेमिनार में होम्योपैथी चिकित्सकों की समस्याओं पर हुआ मंथन अमेरिका में 2 भारतीय मूल के नागरिकों पर नकली दवा बेचने का आरोप,चीन से मंगाते थे दवा, 71 साल की सजा हो सकती है ट्रम्प ने एआई का नाम बदलकर सुपर इंटेलिजेंस किया,कहा- एसआई इंटरनेट से आगे की चीज प्रयागराज में 18 साल की बेटी ने ही घर को बनाया निशाना!लाखों की चोरी, लिव-इन पार्टनर संग रची साजिश प्रयागराज नगर निगम में बड़ा रिश्वत कांड! ₹20 हजार लेते राजस्व निरीक्षक राधा देवी रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा सोनिया, राहुल और प्रियंका तीनों लोगों को संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए- दिनेश प्रताप सिंह भारत विकास परिषद, प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न विरासत स्थलों की चित्रकला से सजी पर्यटन की तस्वीर विश्व पर्यटन दिवस पर चित्रकला, छायाचित्र व अभिलेख प्रदर्शनी आयोजित
News cover
ADHUNIK NEWS ,1 October 2026, (Update 2 October 2026, 1:04 AM UTC)
By 7 Views
कोलकाता के सियालदह स्थित मौलाली युवा केंद्र में आयोजित वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय (एनईसी) सेमिनार में सोनभद्र उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनपद के प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सा डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव ने सोनभद्र जनपद का प्रतिनिधित्व किया। 

सोनभद्र- कोलकाता के सियालदह स्थित मौलाली युवा केंद्र में आयोजित वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय (एनईसी) सेमिनार में सोनभद्र उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनपद के प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सा डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव ने सोनभद्र जनपद का प्रतिनिधित्व किया। 

इस अवसर पर उन्होंने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि -"होम्योपैथी एक सस्ता कारगर चिकित्सा पद्धति है और विश्व के सभी लोगों ने कोरोना काल में यह देखा और महसूस किया कि इस महा संक्रमण काल में होम्योपैथी की दवाएं कारगर सिद्ध हुई थी। सोनभद्र जनपद भारत का एकमात्र ऐसा जनपद है जो बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ राज्यों की सीमाओं से घिरा हुआ है। आदिवासी, वन बाहुल्य राज्यों में तमाम प्रकार के संक्रामक रोग प्रतिवर्ष फैलता है और यहां के होम्योपैथ चिकित्सक मरीज का इलाज कर उन्हें स्वस्थ करते है

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे०एन० सिंह रघुवंशी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-" सोनभद्र जैसे आदिवासी वन बाहुल्य इलाकों में आजादी के बाद गाजीपुर से आये चिकित्सक डॉक्टर जयराम लाल श्रीवास्तव द्वारा सोनभद्र के समीप राज्य बिहार,,मध्य प्रदेश, के दूरस्थ इलाकों में जाकर होम्योपैथ चिकित्सा करते थे साथ ही नेत्र शिविर का भी आयोजन किया जाता था इसलिए यहां के लोगों ने इन्हें हेनीमैन की उपाधि से विभूषित किया था।  इस बैठक में आयुष मंत्रालय की कार्यप्रणाली, आयुष मंत्रालय की विसंगतियों,

चिकित्सकों की समस्याओं पर गंभीर मंथन किया गया, वहीं आगरा के संयुक्त राष्ट्रीय महासचिव डॉ. पार्थ सारथी शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा डॉ. सैमुअल हैनीमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जे. एन. सिंह रघुवंशी, महासचिव डॉ. एन. एस. रघुराम, डॉ. मनोरंजन पाल (बंगाल), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आर. सी. श्रीवास्तव (उत्तर प्रदेश) और राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, डॉ. पी. के. चटर्जी,डॉ. राम अयोध्या ठाकुर, डॉ. सुतापा गोहा,  डॉ. आर. एन. सिंह, डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव,डॉ. के. के. सिंह, डॉ. डी. के. पटेल, डॉ. सहदेव डॉ. अमित कुमार उपस्थित रहे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2027 का सेमिनार बिहार के राजगीर जनपद में आयोजित होगा।

प्रयागराज से वाराणसी तक एक लेन कांवड़ियों के लिए

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.