Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Trending Newsसिखों के छठवें गुरू हरगोविंद साहिब जी ने 52 कलियां का कुरता सिलवाया तो 52 हिंदू राजा कैद से मुक्त हुएl "बंदी छोड़ दिवस" के रूप में मनाया जाता है-सरदार पतविंदर सिंह Rajya Shaherविधायक भूपेश चौबे, डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने सरस मेले में किया ‘सोन अर्थ’ लोगो का अनावरण Rajya Shaherभाजपा सरकार की अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजना के बारे में अल्पसंख्यक समुदाय में विस्तार से चर्चा करें-फहद जमाल यासिर Rajya Shaherफर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में दिवाली मेले के साथ मनाया गया ऑक्यूपेशनल थेरेपी डे Rajya Shaherफर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में दिवाली मेले के साथ मनाया गया ऑक्यूपेशनल थेरेपी डे Rajya Shaherवार्षिक संगीत कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समापन धार्मिक कार्यक्रम में दो महिलाओं से अभद्रता व गाली-गलौज का आरोप, ASP और CO से कार्रवाई की मांग Rajya Shaherरोशनी के पर्व पर सेवा ही सच्ची पूजा: आरडब्ल्यूए सेक्टर 105 ने अपने अंचल के कर्मयोगियों के संग मनाई अनूठी दीपावली Rajya Shaherमाननीय राज्यपाल जी ने राजकीय बालगृह परिसर-खुल्दाबाद पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं, सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अंतःवासियों के साथ किया संवाद Rajya Shaherलोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब।
Rajya Shaher

तमस नदी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की दर्दनाक मौत; क्षतिग्रस्त सड़क और प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल

Breaking
सिखों के छठवें गुरू हरगोविंद साहिब जी ने 52 कलियां का कुरता सिलवाया तो 52 हिंदू राजा कैद से मुक्त हुएl "बंदी छोड़ दिवस" के रूप में मनाया जाता है-सरदार पतविंदर सिंह विधायक भूपेश चौबे, डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने सरस मेले में किया ‘सोन अर्थ’ लोगो का अनावरण भाजपा सरकार की अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजना के बारे में अल्पसंख्यक समुदाय में विस्तार से चर्चा करें-फहद जमाल यासिर फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में दिवाली मेले के साथ मनाया गया ऑक्यूपेशनल थेरेपी डे फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में दिवाली मेले के साथ मनाया गया ऑक्यूपेशनल थेरेपी डे वार्षिक संगीत कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समापन धार्मिक कार्यक्रम में दो महिलाओं से अभद्रता व गाली-गलौज का आरोप, ASP और CO से कार्रवाई की मांग रोशनी के पर्व पर सेवा ही सच्ची पूजा: आरडब्ल्यूए सेक्टर 105 ने अपने अंचल के कर्मयोगियों के संग मनाई अनूठी दीपावली माननीय राज्यपाल जी ने राजकीय बालगृह परिसर-खुल्दाबाद पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं, सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अंतःवासियों के साथ किया संवाद लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब।
News cover
ADHUNIK NEWS ,12 October 2026, (Update 6 November 2026, 11:25 PM UTC)
By 94 Views
रीवा–मैहर मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30 स्थित तमस नदी ब्रिज के ऊपर भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है


मैहर। रीवा–मैहर मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30 स्थित तमस नदी ब्रिज के ऊपर भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। इस दर्दनाक घटना के बाद सड़क की स्थिति और संबंधित विभाग की जिम्मेदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोपहिया वाहन और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हुई। दोपहिया वाहन का नंबर MP 20 X 2815 तथा स्कॉर्पियो का नंबर UP 37 F 9818 बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन चालकों को रॉन्ग साइड से निकलना पड़ रहा है। इसी दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने की स्थिति में यह हादसा होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

आखिर सड़क की मरम्मत कब होगी?

सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण यदि वाहन चालक रॉन्ग साइड से गुजरने को मजबूर हैं, तो यह स्थिति संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को सड़क की स्थिति का तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत तथा सुरक्षा के उचित इंतजाम करने चाहिए।

सवाल यह है कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदार विभाग की नींद खुलेगी?

एक ओर यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाती है, वहीं दूसरी ओर यदि सड़क की खराब स्थिति के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है, तो उसे दूर करना भी संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है। सड़क की मरम्मत में देरी और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के अभाव की जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसा दर्द न सहना पड़े।

किसी के घर का चिराग बुझ गया!

दो लोगों की मौत केवल एक दुर्घटना का आंकड़ा नहीं, बल्कि दो परिवारों के लिए जीवनभर का दुख है। यदि क्षतिग्रस्त सड़क और यातायात व्यवस्था में कमी इस हादसे की वजह बनी है, तो इसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

शासन-प्रशासन और NHAI से सवाल है—आखिर इस सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए ठोस कदम कब उठाए जाएंगे?

नोएडा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में छह वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण एवं निर्मम हत्या की हृदयविदारक घटना के पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान कर दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी की ओर से संवेदना एवं सहयोग व्यक्त किया है।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.