Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherओम् शिव शक्ति मानव सेवा मण्डल द्बारा ज्ञात/अज्ञात पितरों की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक पिंडदान 10 अक्टूबर को। Rajya Shaherअवैध रेत उत्खनन तथा भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई बटली घाट पर दबिश देकर अवैध उत्खनन में संलिप्त तीन वाहन जब्त, एक वाहन मौके से फरार Careerप्रयागराज कॉउचर गाला: मिस एंड मिस्टर यूनिवर्स उत्तर प्रदेश 2026 का भव्य ऑडिशन संपन्न Rajya Shaherप्रयागराज थाना कर्नलगंज छात्रा के साथ छेड़खानी व अभद्र टिप्पणी करने वाला 01 अभियुक्त थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 स्कूटी बरामद Rajya Shaherप्रयागराज कॉउचर गाला: मिस एंड मिस्टर यूनिवर्स उत्तर प्रदेश 2026 का भव्य ऑडिशन संपन्न Trending Newsपैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित जिलाधिकारी/अभिलेख अधिकारी ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर की कार्रवाई, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को सौंपी जांच Rajya Shaherनोएडा पुलिस कर्मियों के लिए भावातीत ध्यान पर विशेष परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित Deshआयुष्मान भारत और प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस: क्या आपको दोनों की ज़रूरत है? Trending Newsमतदान के समय मतदाता फोटो पहचान पत्र अथवा वैकल्पिक पहचान दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य Rajya Shaherनाली निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री लगाने का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन
Desh

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- जो खेले, वो खिले; युवाओं को स्क्रीन से ज्यादा चाहिए स्पोर्ट्स सेंटर

Breaking
ओम् शिव शक्ति मानव सेवा मण्डल द्बारा ज्ञात/अज्ञात पितरों की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक पिंडदान 10 अक्टूबर को। अवैध रेत उत्खनन तथा भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई बटली घाट पर दबिश देकर अवैध उत्खनन में संलिप्त तीन वाहन जब्त, एक वाहन मौके से फरार प्रयागराज कॉउचर गाला: मिस एंड मिस्टर यूनिवर्स उत्तर प्रदेश 2026 का भव्य ऑडिशन संपन्न प्रयागराज थाना कर्नलगंज छात्रा के साथ छेड़खानी व अभद्र टिप्पणी करने वाला 01 अभियुक्त थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 स्कूटी बरामद प्रयागराज कॉउचर गाला: मिस एंड मिस्टर यूनिवर्स उत्तर प्रदेश 2026 का भव्य ऑडिशन संपन्न पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित जिलाधिकारी/अभिलेख अधिकारी ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर की कार्रवाई, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को सौंपी जांच नोएडा पुलिस कर्मियों के लिए भावातीत ध्यान पर विशेष परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित आयुष्मान भारत और प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस: क्या आपको दोनों की ज़रूरत है? मतदान के समय मतदाता फोटो पहचान पत्र अथवा वैकल्पिक पहचान दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य नाली निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री लगाने का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन
News cover
ADHUNIK NEWS ,27 August 2026, (Update 7 October 2026, 3:06 PM UTC)
By ayushi 54 Views

नरेंद्र मोदी ने कहा कि 15 अगस्त को देश के सामने रखा गया स्पोर्ट्स विजन सिर्फ मेडल जीतने तक सीमित नहीं है। यह विकसित भारत और देश की खेल शक्ति बढ़ाने का अभियान है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “मैं हमेशा कहता हूं- जो खेले, वो खिले। आज युवाओं को स्क्रीन से ज्यादा स्पोर्ट्स सेंटर और प्लेग्राउंड चाहिए।”खेल मंत्रालय के ‘खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, पीएम के साथ’ अभियान के तहत आयोजित इस संवाद में पीएम मोदी ने कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।

नेशनल स्पोर्ट्स डे और मेजर ध्यानचंद
प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जाता है। यह दिन महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को समर्पित है। करीब 100 साल पहले भारतीय सेना की हॉकी टीम न्यूजीलैंड गई थी, जिसमें ध्यानचंद भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को आज और मजबूत किया जा रहा है।

ओलंपिक में नए खेलों पर जोर
पीएम मोदी ने कहा कि देश के हर जिले में खेल प्रतिभाएं मौजूद हैं। ओलंपिक के 20 से ज्यादा खेलों में भारत की भागीदारी अभी नहीं रही है, जबकि दूसरे देश इनमें मेडल जीत रहे हैं। भारत को नए खेलों में भी आगे बढ़ना होगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि लंबी समुद्री तटरेखा होने के बावजूद सर्फिंग में भारत अभी पीछे है।

खेलो इंडिया संवाद और स्पोर्ट्समैन स्पिरिट
सरकार मजबूत स्पोर्ट्स इकोसिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। खेलो इंडिया संवाद में युवा खेल, गवर्नेंस और विकसित भारत पर अपने सुझाव दे सकेंगे। उनके विचार देश को आगे बढ़ाएंगे।
स्वस्थ समाज और मजबूत परिवार के लिए स्पोर्ट्समैन स्पिरिट जरूरी है। खेल हमें चैंपियन के साथ बेहतर प्रतियोगी बनना सिखाते हैं। पैरा एथलीट्स की सफलता समाज और परिवारों में नई उम्मीद जगाती है।


खिलाड़ियों की उपलब्धियों का जिक्र
प्रधानमंत्री ने शीतल के आर्चरी मेडल और अवनी लेखरा के दो मेडल का जिक्र करते हुए कहा कि इन उपलब्धियों ने जम्मू-कश्मीर और पूरे देश को गौरवान्वित किया है। झंडू कुमार समेत कई पैरा एथलीट प्रेरणा दे रहे हैं। फौजा सिंह ने 100 साल की उम्र के बाद भी फिटनेस की मिसाल पेश की है।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि नई तकनीक से खेलों में बदलाव आ रहा है। साइकोलॉजी और न्यूट्रिशन जैसे क्षेत्रों में नए करियर के अवसर बन रहे हैं। युवा इन अवसरों को अपनाएं और खेलों पर नए विचार दें।

खेल मंत्री मांडविया का बयान
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को देश का उज्ज्वल भविष्य बताया है। 12 जनवरी को युवाओं के साथ समय बिताने का असर बजट में भी दिखा, जिसे वित्त मंत्री ने ‘यूथ ड्रिवन’ बताया।


उन्होंने कहा, “आज सबसे बड़ा बदलाव स्टेडियम में नहीं, बल्कि लोगों की सोच में आया है। एक तरफ वे खिलाड़ी हैं जिन्होंने तिरंगे को विश्व मंच तक पहुंचाया है। दूसरी तरफ वे खिलाड़ी हैं जो तिरंगे को पोडियम तक पहुंचाने का सपना देख रहे हैं।”


दिग्गज खिलाड़ियों की भागीदारी
कार्यक्रम में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा के अलावा मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी तथा अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता शामिल हुए। इनमें मनिका बत्रा, दीपा करमाकर, साइना नेहवाल, गगन नारंग, श्रीजेश, मैरी कॉम, बाइचुंग भूटिया, पुलेला गोपीचंद, अंजू बॉबी जॉर्ज, कर्णम मल्लेश्वरी और मीराबाई चानू शामिल हैं।


इससे पहले 9 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले थे और उनकी मुलाकात की रील इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस बार का संवाद वर्चुअल रहा।

डीएम ने दो-तीन शिफ्ट में कार्य कराकर निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के दिए निर्देश निर्माण कार्य में तेजी के साथ गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.