Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Trending Newsसोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन- 2’ ने मचाया धमाल Rajya Shaherचतरा में महिला जागरूकता चौपाल, महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक एसएन पब्लिक स्कूल नैनी मे गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश* Rajya Shaherवर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जनपद के 108 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी Deshयशोदा मेडिसिटी ने पूरे किए एक साल, इस एक साल में एडवांस्ड कैंसर देखभाल से लेकर जटिल ट्रांसप्लांट्स और सार्वजानिक स्वास्थ्य पहलों पर रहा जोर Rajya Shaherनोएडा सेक्टर 52 में रागिनी नायक का उद्घोष वोट चोरी पर घिरी बीजेपी और ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा Rajya Shaherमिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर सोनभद्र पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान Rajya Shaherसोनभद्र में 28 से 31 अक्टूबर तक तेज हवाओं, वज्रपात एवं भारी वर्षा की संभावना, जनपदवासी बरतें सतर्कता Trending Newsमहर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में डॉ. शशांक शुक्ल ‘ऋषि सम्मान’ से सम्मानित वाल्मीकि रामायण भारतीय संस्कृति, सत्य, धर्म और मानवीय आदर्शों का शाश्वत महाकाव्य Jeevan Mantrरेल कर्मचारियों के लिए श्रावस्ती में एक दिवसीय भ्रमण शिविर का आयोजन
International

तिब्बत में लैंडस्लाइड से नेपाल में आई बाढ़, 178 लोगो मौत,1500 लापता, 300 भारतीय की तलाश जारी

Breaking
सोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन- 2’ ने मचाया धमाल चतरा में महिला जागरूकता चौपाल, महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक एसएन पब्लिक स्कूल नैनी मे गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश* वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जनपद के 108 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी यशोदा मेडिसिटी ने पूरे किए एक साल, इस एक साल में एडवांस्ड कैंसर देखभाल से लेकर जटिल ट्रांसप्लांट्स और सार्वजानिक स्वास्थ्य पहलों पर रहा जोर नोएडा सेक्टर 52 में रागिनी नायक का उद्घोष वोट चोरी पर घिरी बीजेपी और ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर सोनभद्र पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान सोनभद्र में 28 से 31 अक्टूबर तक तेज हवाओं, वज्रपात एवं भारी वर्षा की संभावना, जनपदवासी बरतें सतर्कता महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में डॉ. शशांक शुक्ल ‘ऋषि सम्मान’ से सम्मानित वाल्मीकि रामायण भारतीय संस्कृति, सत्य, धर्म और मानवीय आदर्शों का शाश्वत महाकाव्य रेल कर्मचारियों के लिए श्रावस्ती में एक दिवसीय भ्रमण शिविर का आयोजन
News cover
ADHUNIK NEWS ,27 August 2026, (Update 28 October 2026, 12:02 PM UTC)
By 144 Views
नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ में 178 लोगों की मौत हो गई। इनमें नेपाल में 175 और तिब्बत में 3 लोगों की जान गई है। करीब 1,500 लोग अब भी लापता हैं। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के मुताबिक वहां कुल 826 लोग लापता हैं। इसमें 300 से ज्यादा भारतीय हैं। 22 घंटे बाद ग्यिरोंग पोर्ट पहुंची चीनी रेस्क्यू टीम-खराब मौसम और टूटे रास्तों के बीच लोगों की तलाशी जारी है।

काठमांडू। नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ में 178 लोगों की मौत हो गई। इनमें नेपाल में 175 और तिब्बत में 3 लोगों की जान गई है। करीब 1,500 लोग अब भी लापता हैं। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के मुताबिक वहां कुल 826 लोग लापता हैं। इसमें 300 से ज्यादा भारतीय हैं। 22 घंटे बाद ग्यिरोंग पोर्ट पहुंची चीनी रेस्क्यू टीम-खराब मौसम और टूटे रास्तों के बीच लोगों की तलाशी जारी है। नेपाली सेना ने रसुवा के टिमुरे से आज सुबह 116 लोगों को सुरक्षित निकाला है। इनमें 95 नेपाली और 21 भारतीय हैं। वहीं, तिब्बत में 550 से ज्यादा लोगों का सुराग नहीं मिल रहा है। चीन की सरकारी वेबसाइट सीसीटीवी ने इसकी जानकारी दी है।

लैंडस्लाइड से 5.2 तीव्रता के भूकंप जितना झटका- बुधवार सुबह 8:37 बजे नेपाल-चीन सीमा के पास तेज झटके महसूस किए गए। शुरुआत में अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने इसे 4.4 तीव्रता का भूकंप बताया था। लेकिन बाद में पता चला कि पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा बर्फ और चट्टानों के साथ ल्हेंदे खोला नदी में गिरा था। ल्हेंदे खोला, भोटेकोशी नदी की सहायक नदी है। भोटेकोशी चीन से निकलकर नेपाल में प्रवेश करती है। बाद में यूएसजीएस ने भी स्पष्ट किया कि 5.2 तीव्रता के भूकंप जैसा यह झटका लैंडस्लाइड के कारण पैदा हुआ था।

चीन-नेपाल के बीच व्यापार पर बढ़ा संकट- चीन-नेपाल सीमा पर आई भीषण बाढ़ ने दोनों देशों के बीच व्यापार से जुड़े अहम बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है। बाढ़ से सीमा पर कई पुल और पोर्ट तबाह हो गए हैं। इनमें ग्यिरोंग पोर्ट भी शामिल है। चीनी सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, 2024 में चीन-नेपाल के कुल व्यापार का करीब एक-तिहाई हिस्सा इसी रास्ते से होता था। पिछले कुछ वर्षों में सीमा पर सड़क और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास से चीन और नेपाल के बीच व्यापार बढ़ा है। 2024 में दोनों देशों के बीच कुल व्यापार 2 अरब डॉलर से ज्यादा रहा। 2017 में ग्यिरोंग पोर्ट खुलने से चीन से नेपाल में इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्यात भी बढ़ा है। इस साल की पहली तिमाही में नेपाल को चीन से नए ऊर्जा वाहनों का निर्यात सालाना आधार पर 25.1% बढ़ा। बांग्लादेशी एक्ट्रेस अपु बिस्वास बाढ़ में फंसी-नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच बांग्लादेशी अभिनेत्री अपु बिस्वास फंस गई हैं। वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए नेपाल में थीं। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल पोखरा में सुरक्षित हैं और ढाका लौटने की तैयारी कर रही हैं।

नोएडा गोल्फ सिटी प्लॉट-8,सेक्टर-75 में श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत ‘माँ दुर्गा का दिव्य प्राकट्य एवं महिषासुर वध’ शीर्षक से एक भव्य संगीतमय नृत्य-नाटिका का मंचन किया गया।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.