थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 362/26 धारा 75/79 बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 01 अभियुक्त मो0 अमान पुत्र मुमताज अहमद निवासी 7/ए बैंक रोड थाना कर्नलगंज जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 07.10.2026 को बैंक रोड थाना क्षेत्र कर्नलगंज से गिरफ्तार किया गया व उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 स्कूटी बरामद की गयी । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
उल्लेखनीय है कि वादिनी मुकदमा/पीड़िता द्वारा थाना कर्नलगंज पुलिस को सूचना दी गयी कि जब वे कॉलेज से वापस छात्रावास आ रही थी तभी थाना कर्नलगंज क्षेत्रान्तर्गत बैंक रोड से कार्पेन्टरी चौराहा के बीच में उक्त अभियुक्त द्वारा स्कूटी से पीछे से आकर वादिनी मुकदमा/पीड़िता के साथ छेड़खानी व अभद्र टिप्पणी की गई। इस सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
मो0 अमान पुत्र मुमताज अहमद नि0 7/ए बैंक रोड थाना कर्नलगंज जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 18 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण-
घटना में प्रयुक्त 01 स्कूटी बरामद ।
सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 362/26 धारा 75/79 बी0एन0एस0 थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 राजेश कुमार सिंह, थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. उ0नि0 अरिहन्त जैन, थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. उ0नि0 देवेश सिंह परिहार, थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. का0 सूरज कुमार मौर्या, थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।