Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherसिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश Rajya Shaherबैरहवा टोले में घर के अंदर 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने देखा शव तो मचा हड़कंप Rajya Shaherवर्षावास के तीसरे दिन सिरमौर बुद्ध विहार गंगौली सोइया में हुए विविध कार्यक्रम Trending Newsवरिष्ठजनों के अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक-अवथेश सिंह अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सात विभूतियां सम्मानित, 25 नए सदस्यों को दिलाई शपथ Rajya Shaherलोकतंत्र बचाओ सप्ताह एवं बोट बचाओ देश बचाओ पर एक सप्ताह विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी करेगी-वीरेंद्र यादव Rajya Shaherविशेष पॉक्सो जागरुकता अभियान के अन्तर्गत आयोजित हुआ जागरुकता शिविर Trending News​सोनभद्र जिले के जे. एस. पी. महाविद्यालय कसया कला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। Rajya Shaherगांधी जयंती पर विद्यालयों में विशेष विधिक जागरूकता शिविर आयोजित Rajya Shaherजल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पाइपलाइन हेतु खोदी 89 किमी सड़कें अब होंगी दुरूस्त Trending Newsसलोन नगर पंचायत उप निर्वाचन में प्रत्याशियों के वाहनों की अनुमति के लिए दिशा निर्देश जारी
Rajya Shaher

सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

Breaking
सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश बैरहवा टोले में घर के अंदर 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने देखा शव तो मचा हड़कंप वर्षावास के तीसरे दिन सिरमौर बुद्ध विहार गंगौली सोइया में हुए विविध कार्यक्रम वरिष्ठजनों के अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक-अवथेश सिंह अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सात विभूतियां सम्मानित, 25 नए सदस्यों को दिलाई शपथ लोकतंत्र बचाओ सप्ताह एवं बोट बचाओ देश बचाओ पर एक सप्ताह विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी करेगी-वीरेंद्र यादव विशेष पॉक्सो जागरुकता अभियान के अन्तर्गत आयोजित हुआ जागरुकता शिविर ​सोनभद्र जिले के जे. एस. पी. महाविद्यालय कसया कला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। गांधी जयंती पर विद्यालयों में विशेष विधिक जागरूकता शिविर आयोजित जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पाइपलाइन हेतु खोदी 89 किमी सड़कें अब होंगी दुरूस्त सलोन नगर पंचायत उप निर्वाचन में प्रत्याशियों के वाहनों की अनुमति के लिए दिशा निर्देश जारी
News cover
ADHUNIK NEWS Uttar Pradesh Sonbhadra ,5 October 2026, (Update 6 October 2026, 1:37 AM UTC)
By 11 Views
डीएम ने दो-तीन शिफ्ट में कार्य कराकर निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के दिए निर्देश निर्माण कार्य में तेजी के साथ गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत

सोनभद्र, 05 अक्टूबर 2026। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, भौतिक प्रगति एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण किए जाने को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद, प्रयागराज द्वारा कराए जा रहे एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित परियोजना प्रबंधक को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में तत्काल तेजी लाई जाए और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के लिए आवश्यकतानुसार दो-तीन शिफ्ट में कार्य कराया जाए। उन्होंने कहा कि पर्याप्त संख्या में श्रमिक एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराते हुए निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जाए, ताकि परियोजना में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब न हो।

इसी क्रम में कार्यालय संस्था सी0 एण्ड0 डी0 एस0 द्वारा सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित परियोजना प्रबंधक को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों को निर्धारित गति से आगे बढ़ाते हुए समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्रत्येक चरण की प्रगति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने दोनों कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेजी के साथ गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा मानकों से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, कार्य की तकनीकी गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का नियमित सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जैसी महत्वपूर्ण परियोजना के निर्माण में धीमी प्रगति स्वीकार्य नहीं है। कार्यदायी संस्थाएं पूरी क्षमता के साथ कार्य करते हुए निर्माण की गति बढ़ाएं और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए तथा निर्माण स्थल पर अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण कर प्रगति एवं गुणवत्ता की निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

बैठक में संबंधित परियोजना प्रबंधक, अधिशासी अभियंता एवं दोनों कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर कांठ थाना क्षेत्र के मिल रोड/गढ़ी अड्डे के पास हरिद्वार से लौट रहे नेपाली श्रद्धालुओं से भरी निजी बस यूपी रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में करीब 35 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 7 नेपाली श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.