Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherओम् शिव शक्ति मानव सेवा मण्डल द्बारा ज्ञात/अज्ञात पितरों की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक पिंडदान 10 अक्टूबर को। Rajya Shaherअवैध रेत उत्खनन तथा भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई बटली घाट पर दबिश देकर अवैध उत्खनन में संलिप्त तीन वाहन जब्त, एक वाहन मौके से फरार Careerप्रयागराज कॉउचर गाला: मिस एंड मिस्टर यूनिवर्स उत्तर प्रदेश 2026 का भव्य ऑडिशन संपन्न Rajya Shaherप्रयागराज थाना कर्नलगंज छात्रा के साथ छेड़खानी व अभद्र टिप्पणी करने वाला 01 अभियुक्त थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 स्कूटी बरामद Rajya Shaherप्रयागराज कॉउचर गाला: मिस एंड मिस्टर यूनिवर्स उत्तर प्रदेश 2026 का भव्य ऑडिशन संपन्न Trending Newsपैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित जिलाधिकारी/अभिलेख अधिकारी ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर की कार्रवाई, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को सौंपी जांच Rajya Shaherनोएडा पुलिस कर्मियों के लिए भावातीत ध्यान पर विशेष परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित Deshआयुष्मान भारत और प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस: क्या आपको दोनों की ज़रूरत है? Trending Newsमतदान के समय मतदाता फोटो पहचान पत्र अथवा वैकल्पिक पहचान दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य Rajya Shaherनाली निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री लगाने का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन
Trending News

मतदान के समय मतदाता फोटो पहचान पत्र अथवा वैकल्पिक पहचान दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य

Breaking
ओम् शिव शक्ति मानव सेवा मण्डल द्बारा ज्ञात/अज्ञात पितरों की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक पिंडदान 10 अक्टूबर को। अवैध रेत उत्खनन तथा भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई बटली घाट पर दबिश देकर अवैध उत्खनन में संलिप्त तीन वाहन जब्त, एक वाहन मौके से फरार प्रयागराज कॉउचर गाला: मिस एंड मिस्टर यूनिवर्स उत्तर प्रदेश 2026 का भव्य ऑडिशन संपन्न प्रयागराज थाना कर्नलगंज छात्रा के साथ छेड़खानी व अभद्र टिप्पणी करने वाला 01 अभियुक्त थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 स्कूटी बरामद प्रयागराज कॉउचर गाला: मिस एंड मिस्टर यूनिवर्स उत्तर प्रदेश 2026 का भव्य ऑडिशन संपन्न पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित जिलाधिकारी/अभिलेख अधिकारी ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर की कार्रवाई, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को सौंपी जांच नोएडा पुलिस कर्मियों के लिए भावातीत ध्यान पर विशेष परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित आयुष्मान भारत और प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस: क्या आपको दोनों की ज़रूरत है? मतदान के समय मतदाता फोटो पहचान पत्र अथवा वैकल्पिक पहचान दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य नाली निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री लगाने का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन
News cover
ADHUNIK NEWS ,7 October 2026, (Update 8 October 2026, 1:18 AM UTC)
By 4 Views
जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, जनपद-सोनभद्र ने अवगत कराया

सोनभद्र, 07 अक्टूबर 2026: जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, जनपद-सोनभद्र ने अवगत कराया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 06 अक्टूबर, 2026 तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खण्ड स्नातक एवं वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 को होने वाले मतदान में प्रतिरूपण को रोकने की दृष्टि से मतदान के समय ऐसे मतदाता, जिन्हें फोटो पहचान पत्र जारी किये गये हैं, को अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए मत देने से पूर्व अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।

उन्होंने अवगत कराया कि ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचन फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, वे अपनी पहचान स्थापित करने के लिए निम्नलिखित वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं— (1) आधार कार्ड, (2) ड्राइविंग लाइसेन्स, (3) पैन कार्ड, (4) भारतीय पासपोर्ट, (5) राज्य/केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों अथवा अन्य निजी औद्योगिक घरानों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान-पत्र, (6) सांसदों/विधायकों/पार्षदों को जारी सरकारी पहचान-पत्र, (7) उस शैक्षिक संस्था द्वारा जारी सेवा पहचान-पत्र, जिसमें सम्बन्धित शिक्षक/स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचक नियोजित हो, (8) विश्वविद्यालय द्वारा जारी डिग्री/डिप्लोमा का मूल प्रमाण-पत्र, (9) सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता सम्बन्धी मूल प्रमाण-पत्र तथा (10) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी यूनीक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड। जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने सम्बन्धित मतदाताओं से अपील की है कि वे दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 को मतदान के लिए जाते समय अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र अथवा उपर्युक्त वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक मूल पहचान दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके।

राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर निकली भव्य बाइक रैली

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.