Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherब्यौहारी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: विधायक बंगले का घेराव, 17 सूत्रीय ज्ञापन से प्रशासन को घेरा Jeevan Mantrरामलीला का दूसरा दिन: रावण जन्म और राम जन्मोत्सव का सजीव मंचन, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारें Trending Newsआठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों का सांकेतिक विरोध, काली पट्टी बांधकर किया कार्य Rajya Shaherसेक्टर-62 के रामलीला मैदान में 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक श्रीरामलीला महोत्सव का होगा भव्य आयोजन Lifestyleनवरात्रि में अवनी सिंह राजपूत के डांडिया लुक ने मचाया धमाल, ट्रेडिशनल अंदाज ने जीता दिल Rajya Shaherआबकारी टीम की दबिश, 16 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद Rajya Shaherडीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण Prayagrajतेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से फाइनेंसकर्मी की मौत, चालक हिरासत में Prayagrajडाक विभाग, प्रयागराज मंडल द्वारा "प्रयागफिलेक्स-2026" जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन Prayagrajडंपर की चपेट में आए दो बच्चे गंभीर घायल, परिजन डंपर मालिक के आने पर अड़े
Rajya Shaher

ब्यौहारी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: विधायक बंगले का घेराव, 17 सूत्रीय ज्ञापन से प्रशासन को घेरा

Breaking
ब्यौहारी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: विधायक बंगले का घेराव, 17 सूत्रीय ज्ञापन से प्रशासन को घेरा रामलीला का दूसरा दिन: रावण जन्म और राम जन्मोत्सव का सजीव मंचन, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारें आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों का सांकेतिक विरोध, काली पट्टी बांधकर किया कार्य सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक श्रीरामलीला महोत्सव का होगा भव्य आयोजन नवरात्रि में अवनी सिंह राजपूत के डांडिया लुक ने मचाया धमाल, ट्रेडिशनल अंदाज ने जीता दिल आबकारी टीम की दबिश, 16 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से फाइनेंसकर्मी की मौत, चालक हिरासत में डाक विभाग, प्रयागराज मंडल द्वारा "प्रयागफिलेक्स-2026" जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन डंपर की चपेट में आए दो बच्चे गंभीर घायल, परिजन डंपर मालिक के आने पर अड़े
News cover
ADHUNIK NEWS ,10 October 2026, (Update 11 October 2026, 1:09 AM UTC)
By 13 Views
निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं से लेकर अवैध रेत उत्खनन और शराब पैकारी तक के मुद्दों पर कांग्रेस का हमला; अस्पताल, सड़क, राशन और पेंशन की समस्याओं पर मांगा जवाब

ब्यौहारी। विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी की जनसमस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए विधायक बंगले का घेराव किया और जिला कलेक्टर शहडोल के नाम 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं की निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग उठाई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष *सतेन्द्र त्रिपाठी ‘पिंटू’* के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में नगर परिषद के निर्माण कार्यों,अवैध रेत उत्खनन, अवैध शराब पैकारी, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और गरीबों के राशन-पेंशन जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

कांग्रेस ने सवाल उठाया कि जब आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है, तब जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की जवाबदेही कौन तय करेगा? पार्टी ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रहेगा और शिकायतों की जांच कराकर दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।


विधायक बंगले के घेराव से गरमाई सियासत, जनसमस्याओं पर जवाबदेही की मांग*

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतेन्द्र त्रिपाठी ‘पिंटू’ ने अवैध रेत उत्खनन और शराब पैकारी को लेकर गंभीर सवाल उठाए तथा इन गतिविधियों की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को संरक्षण मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। कांग्रेस ने इन आरोपों की जांच कराकर सच्चाई सामने लाने और यदि आरोप प्रमाणित हों तो जिम्मेदारों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

नगर परिषद के चार साल के निर्माण कार्यों की जांच की मांग*

कांग्रेस ने नगर परिषद ब्यौहारी में पिछले चार वर्षों के निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रिया, निर्माण गुणवत्ता, दरों के प्रकाशन और ठेकेदारों को किए गए भुगतान की जांच कराने की मांग की। वार्ड क्रमांक 1 में डामरीकरण सड़क की गुणवत्ता तथा वार्ड क्रमांक 3 में रीवा-शहडोल मार्ग से चौराहा तालाब तक नाली निर्माण में पेयजल पाइपलाइन के ऊपर नाली बनाए जाने संबंधी शिकायतों को भी ज्ञापन में शामिल किया गया।

कांग्रेस का कहना है कि विकास कार्यों में पारदर्शिता जरूरी है। जनता के टैक्स से होने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और खर्च का हिसाब सार्वजनिक होना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की आशंका का निष्पक्ष निराकरण हो सके।

अवैध रेत उत्खनन और शराब पैकारी पर उठाए सवाल*

क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और अवैध शराब बिक्री को लेकर कांग्रेस ने संबंधित विभागों की भूमिका पर सवाल उठाए। पार्टी ने मांग की कि शिकायतों की जांच केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का परीक्षण किया जाए। अवैध गतिविधियां प्रमाणित होने पर संबंधित व्यक्तियों और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

सड़क, नाली, आवास और विस्थापित परिवारों की समस्याएं भी उठाईं

17 सूत्रीय ज्ञापन में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र भूमिहीन हितग्राहियों को लाभ दिलाने, वार्ड क्रमांक 9 में सड़क निर्माण, बरौंधा मार्ग की क्षतिग्रस्त पुलिया और मुख्य मार्ग चौड़ीकरण के दौरान पेड़ों की कटाई से जुड़े मुद्दे शामिल किए गए। इसके अलावा बाणसागर परियोजना से विस्थापित परिवारों को आवंटित भूमि से संबंधित समस्याओं तथा खटखरिया तालाब के सौंदर्यीकरण एवं गहरीकरण कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग भी की गई। और जांच के बाद ही ठेकेदार का भुगतान किया जाए

कांग्रेस ने पपौंध क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई परियोजनाओं का वास्तविक लाभ किसानों तथा आम नागरिकों तक पहुंचाने पर जोर देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य जनता को राहत देना है, न कि लोगों को दफ्तरों के चक्कर लगवाना।

सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी पर चिंता

ब्यौहारी सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की व्यवस्था का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अस्पतालों में आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

इसके साथ ही स्वच्छ पेयजल, पात्र हितग्राहियों को समय पर राशन और पेंशन तथा आम नागरिकों की बुनियादी समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।

कांग्रेस की दो टूक—जनता की समस्याओं पर जवाब देना होगा

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से सभी 17 बिंदुओं पर समयबद्ध जांच, कार्रवाई और शिकायतकर्ताओं को उचित जानकारी देने की मांग की। कांग्रेस का कहना है कि ज्ञापन सौंपना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की आवाज को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने का माध्यम है। यदि शिकायतों में अनियमितताएं प्रमाणित होती हैं, तो दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

कांग्रेस ने दोहराया कि ब्यौहारी क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास कार्यों की गुणवत्ता और आम नागरिकों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर उसका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस दौरान जिला संगठन महासचिव विनोद ताम्रकार, रामलखन सिंह, नरेंद्र पांडे, पुष्पेंद्र परोहा, राजेश मिश्रा, नीरेंद्र शर्मा, अनिल नामदेव, विनोद कुशवाहा, हरिशंकर कोरी, विनय द्विवेदी, आदित्य देव सिंह, बाबूलाल सिंह, नागेंद्र वर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, आलोक पांडे, सूर्यभान त्रिपाठी, अंकित गुप्ता, दिग्विजय सोनी, बैकुंठ प्रसाद तिवारी, गीता कोल, अमरेश पटेल, विक्रम कोल, आशुतोष पटेल, अब्बास खान, राधिका पटेल, अकाली दास सिंह, अरुस्तम पटेल, रामनरेश मरावी, कमलभान सिंह मरावी, रामनरेश मिश्रा, आयुष ताम्रकार, बिहारी लाल कोरी, मुन्नालाल मौर्य, राजेश साहू, रामकृष्ण पटेल, शिवक वर्मा, वाशु ताम्रकार, अब्दुल रहमान, ओम प्रकाश नामदेव, धर्मेंद्र सिंह चतुर्वेदी, पंकज चतुर्वेदी, राजमणि विश्वकर्मा, रामप्रसाद द्विवेदी, कुलदीप सिंह गोंड, धर्मदास सिंह, वरुण लाल सिंह, रामनरेश बैस, बसंत साहू, अखिलेश सोनी, आयूब खान, मो. इस्लाम, त्रिवेणी प्रसाद मिश्रा, विनीत पटेल, हिमांशु पटेल, राजभान मिश्रा, जितेंद्र पटेल, राजू खान, आकाश पटेल, सुधा मिश्रा, रजनीश पटेल, मुकेश चतुर्वेदी, सतीश पटेल, पप्पू साकेत, विनय पटेल, रमेश शर्मा, कृष्णपाल अहिरवार, अजय राव, आशीष सोनी, राम रसीले पटेल, सोने लाल कोल, कमला कोरी एवं आदित्य मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

​सोनभद्र जिले के विकास खंड करमा अंतर्गत कसया कला स्थित जे. एस. पी. महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.