Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherमहिलाओं को संगठन से जोड़कर मजबूत करेंगे भाजपा महिला मोर्चा : आशा विश्वकर्मा मधुपुर, हिंदुआरी और राबर्ट्सगंज में हुआ स्वागत, शीतला माता मंदिर में किया दर्शन-पूजन Rajya Shaherडांडिया नाइट 4.0 की तैयारियां शुरू, भूमि पूजन के साथ कार्यक्रम का आगाज Rajya Shaherतेजसा युवती सम्मेलन का आयोजन, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण में युवतियों की भूमिका पर हुई चर्चा। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत पुलिस लाइन चुर्क में भव्य सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Rajya Shaherवन स्टाफ सेन्टर पहुंची बच्ची यो से मिलने आकांक्षा समिति कि अध्यक्ष आरूषि मिश्रा Rajya Shaherशारदीय नवरात्रि के दौरान मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा हरी झंडी दिखाकर भव्य पैदल मार्च को किया गया रवाना Rajya Shaherसोनभद्र में रिश्तों का कत्ल - जंगल में पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या का आरोप, पति हिरासत में। Rajya Shaherतमस नदी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की दर्दनाक मौत; क्षतिग्रस्त सड़क और प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल Rajya Shaherब्यौहारी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: विधायक बंगले का घेराव, 17 सूत्रीय ज्ञापन से प्रशासन को घेरा Jeevan Mantrरामलीला का दूसरा दिन: रावण जन्म और राम जन्मोत्सव का सजीव मंचन, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारें
Rajya Shaher

तेजसा युवती सम्मेलन का आयोजन, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण में युवतियों की भूमिका पर हुई चर्चा।

Breaking
महिलाओं को संगठन से जोड़कर मजबूत करेंगे भाजपा महिला मोर्चा : आशा विश्वकर्मा मधुपुर, हिंदुआरी और राबर्ट्सगंज में हुआ स्वागत, शीतला माता मंदिर में किया दर्शन-पूजन डांडिया नाइट 4.0 की तैयारियां शुरू, भूमि पूजन के साथ कार्यक्रम का आगाज तेजसा युवती सम्मेलन का आयोजन, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण में युवतियों की भूमिका पर हुई चर्चा। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत पुलिस लाइन चुर्क में भव्य सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित वन स्टाफ सेन्टर पहुंची बच्ची यो से मिलने आकांक्षा समिति कि अध्यक्ष आरूषि मिश्रा शारदीय नवरात्रि के दौरान मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा हरी झंडी दिखाकर भव्य पैदल मार्च को किया गया रवाना सोनभद्र में रिश्तों का कत्ल - जंगल में पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या का आरोप, पति हिरासत में। तमस नदी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की दर्दनाक मौत; क्षतिग्रस्त सड़क और प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल ब्यौहारी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: विधायक बंगले का घेराव, 17 सूत्रीय ज्ञापन से प्रशासन को घेरा रामलीला का दूसरा दिन: रावण जन्म और राम जन्मोत्सव का सजीव मंचन, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारें
News cover
ADHUNIK NEWS Uttar Pradesh Sonbhadra ,14 October 2026, (Update 14 October 2026, 10:40 PM UTC)
By 17 Views
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं प्रांत के तत्वावधान में मंगलवार को विंध्य कन्या पीजी कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज में तेजसी युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सोनभद्र,  

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं प्रांत के तत्वावधान में मंगलवार को विंध्य कन्या पीजी कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज में तेजसी युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में विकासार्थ विद्यार्थी की राष्ट्रीय संयोजक  पायल राय ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण में युवतियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैमूर रेंज की प्रभागीय  वनाधिकारी आरुषि मिश्रा उपस्थित रहीं और छात्राओं को संबोधित किया अंतरराष्ट्रीय कवयित्री डॉ. रचना तिवारी ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका, उनकी रचनात्मक क्षमता और सामाजिक परिवर्तन में उनकी भागीदारी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रेखा प्रजापति ने की, जबकि कार्यक्रम मंत्री चित्रा जालान रहीं। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजलि विक्रम सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सम्मेलन के दौरान महिला सशक्तिकरण, राष्ट्र निर्माण, युवतियों का नेतृत्व, सामाजिक दायित्व और पांच परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने, आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवतियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा। सम्मेलन में छात्राओं को अपने व्यक्तित्व का विकास करने, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा विकसित और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।।

बाँदा : पेशी के दौरान फरार NDPS कैदी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.