सोनभद्र। जिला तरुण महिला केशरवानी क्लब की ओर से आयोजित होने वाले डांडिया नाइट 4.0 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 22 अक्टूबर को राबर्ट्सगंज स्थित होटल सवेरा में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए बुधवार से भूमि पूजन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
जिला तरुण महिला केशरवानी क्लब की ओर से लगातार चौथे वर्ष डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर एकत्रित कर आपसी मेलजोल, सांस्कृतिक परंपराओं और उत्सव की खुशियों को बढ़ावा देना है। डांडिया नाइट में आकर्षक प्रस्तुतियों और उत्सवी माहौल के बीच प्रतिभागी कार्यक्रम का आनंद लेंगे। भूमि पूजन के अवसर पर क्लब की जिलाध्यक्ष श्वेता केशरी के साथ शालू केशरी, सौम्या केशरी, वंदना पाण्डेय, प्रियंका केशरी, सोनी केशरी, सीमा केशरी, शिल्पी केशरी, बीना केशरी, शालिनी केशरी, प्रीति केशरी, रुपाली केशरी, राजेश केशरी और आशीष केशरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
डांडिया नाइट 4.0 की तैयारियां शुरू, भूमि पूजन के साथ कार्यक्रम का आगाज
Breaking
22 अक्टूबर को होटल सवेरा में सजेगी डांडिया की शाम, चौथे वर्ष आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम
No Related Photos.......
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई मंच शुद्धिकरण की घटना पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बाद कुछ संगठनों द्वारा किए गए ‘शुद्धिकरण’ को अस्पृश्यता और अपराध करार दिया।
News Shorts
— End of News —