Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Trending Newsसोनिया, राहुल और प्रियंका तीनों लोगों को संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए- दिनेश प्रताप सिंह Lifestyleभारत विकास परिषद, प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न Rajya Shaherविरासत स्थलों की चित्रकला से सजी पर्यटन की तस्वीर विश्व पर्यटन दिवस पर चित्रकला, छायाचित्र व अभिलेख प्रदर्शनी आयोजित Healthवायरल फीवर और सर्दी-जुकाम के मामलों में बढ़ोतरी, मौसम बदलाव से अस्पतालों में भीड़ Rajya Shaherईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम में 13 सितंबर को मीडिया बंधुओं का होगा सम्मान: बीके सुमन Internationalजर्मनी में इतिहास रच गई AfD: समलैंगिक शादी और प्रवासियों के खिलाफ पार्टी की लीडर खुद लेस्बियन, पार्टनर श्रीलंका से Jeevan Mantrसाक्षरता दिवस पर सावित्री बाई फुले शिक्षा केंद्र के बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित Rajya Shaherसर्व सम्मति से हुआ निमी बिहार छठ पूजा समिति का गठन Sportsदलीप ट्रॉफी फाइनल: कप्तान तिलक का नाबाद अर्धशतक, साउथ जोन 242/6 (ईस्ट से 466 रन पीछे) Rajya Shaherसोनभद्र : थाना चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता - 13 वर्ष से लापता युवक बनकर परिवार को भावनात्मक रूप से फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,
Rajya Shaher

42वीं वाहिनी पीएसी, नैनी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का किया भव्य शंखनाद:

Breaking
सोनिया, राहुल और प्रियंका तीनों लोगों को संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए- दिनेश प्रताप सिंह भारत विकास परिषद, प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न विरासत स्थलों की चित्रकला से सजी पर्यटन की तस्वीर विश्व पर्यटन दिवस पर चित्रकला, छायाचित्र व अभिलेख प्रदर्शनी आयोजित वायरल फीवर और सर्दी-जुकाम के मामलों में बढ़ोतरी, मौसम बदलाव से अस्पतालों में भीड़ ईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम में 13 सितंबर को मीडिया बंधुओं का होगा सम्मान: बीके सुमन जर्मनी में इतिहास रच गई AfD: समलैंगिक शादी और प्रवासियों के खिलाफ पार्टी की लीडर खुद लेस्बियन, पार्टनर श्रीलंका से साक्षरता दिवस पर सावित्री बाई फुले शिक्षा केंद्र के बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित सर्व सम्मति से हुआ निमी बिहार छठ पूजा समिति का गठन दलीप ट्रॉफी फाइनल: कप्तान तिलक का नाबाद अर्धशतक, साउथ जोन 242/6 (ईस्ट से 466 रन पीछे) सोनभद्र : थाना चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता - 13 वर्ष से लापता युवक बनकर परिवार को भावनात्मक रूप से फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,
News cover
ADHUNIK NEWS Uttar Pradesh Allahabad ,13 August 2026, (Update 28 September 2026, 8:17 AM UTC)
By 23 Views
संगम की धाराओं से वाहिनी परिसर तक गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे

42वीं वाहिनी पीएसी, नैनी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शंखनाद एवं पवित्र संगम क्षेत्र में भव्य तिरंगा रैली

देशभक्ति के उल्लास के बीच जवानों को वितरित किए गए राष्ट्रीय ध्वज, पीएसी बैंड की मधुर धुन पर हुआ अनुशासित मार्च।
सेनानायक श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS) ने राष्ट्रीय ध्वज के गौरव, इतिहास एवं झंडा संहिता के नियमों की दी जानकारी।
वाहिनी के समस्त आवासीय एवं अनावासीय परिसरों में ससम्मान फहराया गया राष्ट्रध्वज।
संगम क्षेत्र में मोटरबोट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर श्रद्धालुओं एवं आमजन को ‘हर घर तिरंगा’ के लिए किया गया जागरूक।

प्रयागराज, 13 अगस्त 2026
देशभर में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान-2026’  के सफल क्रियान्वयन के क्रम में आज 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी, प्रयागराज द्वारा वाहिनी परिसर, आसपास के प्रमुख मार्गों तथा पवित्र त्रिवेणी संगम क्षेत्र में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओतप्रोत विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम सेनानायक श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS) के गरिमामयी नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

वाहिनी परिसर में भव्य तिरंगा रैली

रैली के शुभारंभ से पूर्व वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों को पूर्ण गरिमा एवं सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किया गया। इसके पश्चात सेनानायक महोदय ने स्वयं हाथ में राष्ट्रीय ध्वज धारण कर पीएसी बैंड की मधुर एवं देशभक्ति से ओतप्रोत धुनों के बीच अनुशासित कदमताल करते हुए तिरंगा रैली का नेतृत्व किया।

पीएसी जवानों के अनुशासित मार्च, गगनभेदी राष्ट्रभक्ति के नारों एवं हाथों में लहराते तिरंगे से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। रैली के दौरान उपस्थित नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया।

राष्ट्रीय ध्वज के गौरव एवं झंडा संहिता की दी जानकारी

तिरंगा रैली के समापन अवसर पर सेनानायक श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित समस्त बल को संबोधित किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के गौरवशाली इतिहास, उसके महत्व तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही जवानों को झंडा संहिता के महत्वपूर्ण प्रावधानों एवं राष्ट्रीय ध्वज फहराने के नियमों की जानकारी देते हुए ध्वज की गरिमा एवं सम्मान सदैव बनाए रखने का आह्वान किया।

अभियान के अंतर्गत वाहिनी के समस्त आवासीय एवं अनावासीय परिसरों में राष्ट्रीय ध्वज को ससम्मान फहराया गया।

पवित्र संगम क्षेत्र में मोटरबोट पर निकली तिरंगा रैली

‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के जन-जागरूकता कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप प्रदान करते हुए 42वीं वाहिनी पीएसी के जवानों द्वारा पवित्र त्रिवेणी संगम क्षेत्र में मोटरबोट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए भव्य तिरंगा रैली  निकाली गई।

संगम की पावन धाराओं में लहराता विशाल तिरंगा और मोटरबोट पर अनुशासित रूप से आगे बढ़ते पीएसी जवान श्रद्धालुओं एवं आमजन के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। इस अनूठे आयोजन से संगम क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का वातावरण और अधिक सशक्त हुआ।

इस अवसर पर पीएसी बल द्वारा संगम तट पर उपस्थित श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों, बच्चों, वयोवृद्धों एवं मीडिया प्रतिनिधियों  से संवाद कर उन्हें ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया गया तथा आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान और गौरव के साथ तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।

रैली के दौरान पीएसी जवानों द्वारा लगाए गए राष्ट्रभक्ति के नारों से संपूर्ण संगम क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। स्थानीय जनता एवं तीर्थयात्रियों द्वारा 42वीं वाहिनी पीएसी की इस पहल की सराहना की गई।

इस गौरवशाली राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में *सहायक सेनानायक प्रथम श्री देव नारायण यादव, सहायक सेनानायक द्वितीय श्री सियाराम, वाहिनी चिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश, शिविरपाल श्री अरविंद कुमार सिंह, सहायक शिविरपाल श्री हरदास एवं सूबेदार मेजर श्री सुधांशु कुमार* सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और एकता की सामूहिक अभिव्यक्ति है। 42वीं वाहिनी पीएसी द्वारा इस अभियान के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक प्रबल बनाने का संदेश दिया गया।

रॉबर्ट्सगंज के विकास नगर स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भवन में शाम 7 बजे किया गया है आयोजन

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.