Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Trending Newsउदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के आए श्रद्धालुओं के मध्य मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं का आह्वान। Trending Newsअरैल संगम घाट पर सरदार पतविन्दर सिंह ने फॉर्म-6 भरकर नया नाम जुड़वाने की अपील करते। Rajya Shaherछठ व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर विधायक पंकज सिंह ने किया छठ घाटों का निरीक्षण Trending Newsजब पहली बार बोला बच्चा 'मम्मा', तो छलक पड़े मां के आंसू... फर्स्टवन रिहैब में मना बाल दिवस Rajya Shaherप्रयागराज में नशे के कारोबार पर पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, ताड़बाग में सुबह-सुबह छापेमारी , सोनभद्र में 53 नंबर बाल संरक्षण इकाई में कर्मचारी नदारद, सीडीओ ने रोका एक दिन का वेतन Trending Newsन्यूरोसाइंस उपचार के क्षेत्र में नई उन्नति, प्रगति और विकास पर होगा मंथन, यूपी-यूके न्यूरोकॉन 13 नवंबर से Rajya Shaher​भाई-दूज: बचपन की उन किलकारियों, माथे के उस स्नेहिल तिलक और जीवनभर के अटूट विश्वास का पावन पर्व Rajya Shaher​नोएडा सेक्टर 43 के सी-ब्लॉक में सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता: आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दीपक शर्मा ने महाप्रबंधक सत्य प्रकाश जी व प्राधिकरण से की त्वरित कार्रवाई की अपील Rajya Shaherप्रवासी महासंघ द्वारा छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा
Prayagraj

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से फाइनेंसकर्मी की मौत, चालक हिरासत में

Breaking
उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के आए श्रद्धालुओं के मध्य मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं का आह्वान। अरैल संगम घाट पर सरदार पतविन्दर सिंह ने फॉर्म-6 भरकर नया नाम जुड़वाने की अपील करते। छठ व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर विधायक पंकज सिंह ने किया छठ घाटों का निरीक्षण जब पहली बार बोला बच्चा 'मम्मा', तो छलक पड़े मां के आंसू... फर्स्टवन रिहैब में मना बाल दिवस प्रयागराज में नशे के कारोबार पर पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, ताड़बाग में सुबह-सुबह छापेमारी , सोनभद्र में 53 नंबर बाल संरक्षण इकाई में कर्मचारी नदारद, सीडीओ ने रोका एक दिन का वेतन न्यूरोसाइंस उपचार के क्षेत्र में नई उन्नति, प्रगति और विकास पर होगा मंथन, यूपी-यूके न्यूरोकॉन 13 नवंबर से ​भाई-दूज: बचपन की उन किलकारियों, माथे के उस स्नेहिल तिलक और जीवनभर के अटूट विश्वास का पावन पर्व ​नोएडा सेक्टर 43 के सी-ब्लॉक में सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता: आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दीपक शर्मा ने महाप्रबंधक सत्य प्रकाश जी व प्राधिकरण से की त्वरित कार्रवाई की अपील प्रवासी महासंघ द्वारा छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा
News cover
ADHUNIK NEWS ,8 October 2026, (Update 18 November 2026, 12:34 PM UTC)
By 526 Views
प्रयागराज। बुधवार सुबह रावतपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार फाइनेंसकर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे ट्रक चालक को स्थानीय लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

प्रयागराज। बुधवार सुबह रावतपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार फाइनेंसकर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे ट्रक चालक को स्थानीय लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

मृतक की पहचान हंडिया के अंबिरिया निवासी 21 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। अभिषेक उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में कर्मचारी था और कलेक्शन का काम करता था। बुधवार सुबह वह बाइक से रावतपुर होते हुए कौशांबी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अभिषेक बाइक से करीब 10 फीट दूर जा गिरा। उसके सिर के दाहिने हिस्से में गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हादसे के बाद चालक ने भागने की कोशिश की

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से निकलने की कोशिश करने लगा। स्थानीय लोगों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।

थाना प्रभारी वैभव सिंह के अनुसार, चालक से पूछताछ की जा रही है और हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस सड़क पर मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।

मोबाइल पर बात करने की भी जांच

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हादसे के समय बाइक सवार युवक मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहा था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और टक्कर के समय दोनों वाहनों की स्थिति क्या थी।

परिवार में मचा कोहराम

अभिषेक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की जांच जारी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई मंच शुद्धिकरण की घटना पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बाद कुछ संगठनों द्वारा किए गए ‘शुद्धिकरण’ को अस्पृश्यता और अपराध करार दिया।

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.