प्रयागराज, डाक विभाग, प्रयागराज मंडल , डाक टिकट संग्राहक एसोसिएशनों और उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज के सहयोग से प्रयागफिलेक्स-2026 (जिला स्तरीय फिलैटेलिक/डाक टिकट प्रदर्शनी) का आयोजन कर रहा है। यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज में आयोजित की जाएगी।
प्रेसवार्ता के दौरान सीनियर पोस्टमास्टर राजीव उमराव ने बताया कि
प्रयागफिलेक्स-2026 का विषय "इंडिया भ्रू स्टैम्प्स हेरिटेज, कल्बर एंड प्रोग्रेस" (डाक टिकटों के माध्यम से भारत विरासत, संस्कृति और प्रगति) है। डाक टिकट केवल डाक भेजने के लिए उपयोग किए जाने वाले कामत्र के टुकड़े नहीं है, बल्कि वे किसी देश के इतिहास, विरासत, संस्कृति, महान व्यक्तित्वों, उपलब्धियों और महत्वपूर्ण घटनाओं के लघु प्रतिबिंब हैं। इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रयागराज के लोगों, विशेषकर युवा छात्रों और युवा पीढ़ी को डाक टिकट संग्रह की इस रोमांचक दुनिया के करीब लाना है।
दुर्लभ और रोचक संग्रहः यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी आगंतुकों को दुर्लभ और रोचक डाक टिकटों तथा अन्य फिलैटेलिक सामग्रियों के व्यापक संग्रह को देखने का अवसर प्रदान करेगी।
स्कूली छात्रों के लिए 10 अक्टूबर 2026 को एक फिलैटेलिक क्विज़ (डाक टिकट प्रश्नोत्तरी) और फिलैटेलिक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रयागराज के स्कूलों को आमंत्रित किया जा रहा है ताकि उनके छात्र भाग ले सकें और इस कला को सीख सकें. उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल डाक टिकटों को प्रदर्शित करना नहीं है, बल्कि यह दिखाना है कि कैसे डाक टिकट संग्रह एक प्रभावी शैक्षिक उपकरण बन सकता है। एक छोटा सा डाक टिकट किसी बच्चे को इतिहास, भूगोल, कला, संस्कृति, विज्ञान, व्यक्तित्व और राष्ट्रीय घटनाओं से परिचित करा सकता है। डाक विभान प्रयागराज के सभी स्कूलों, छात्रों, अभिभावकों और आम जनता से आग्रह करता है कि वे इस प्रदर्शनी में अवश्य पधारें और इस अवसर का लाभ उठाएं