Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherछठ व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर विधायक पंकज सिंह ने किया छठ घाटों का निरीक्षण Trending Newsजब पहली बार बोला बच्चा 'मम्मा', तो छलक पड़े मां के आंसू... फर्स्टवन रिहैब में मना बाल दिवस Rajya Shaherप्रयागराज में नशे के कारोबार पर पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, ताड़बाग में सुबह-सुबह छापेमारी , सोनभद्र में 53 नंबर बाल संरक्षण इकाई में कर्मचारी नदारद, सीडीओ ने रोका एक दिन का वेतन Trending Newsन्यूरोसाइंस उपचार के क्षेत्र में नई उन्नति, प्रगति और विकास पर होगा मंथन, यूपी-यूके न्यूरोकॉन 13 नवंबर से Rajya Shaher​भाई-दूज: बचपन की उन किलकारियों, माथे के उस स्नेहिल तिलक और जीवनभर के अटूट विश्वास का पावन पर्व Rajya Shaher​नोएडा सेक्टर 43 के सी-ब्लॉक में सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता: आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दीपक शर्मा ने महाप्रबंधक सत्य प्रकाश जी व प्राधिकरण से की त्वरित कार्रवाई की अपील Rajya Shaherप्रवासी महासंघ द्वारा छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा Rajya Shaherछठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, सेक्टर-82 में होगा भव्य आयोजन Rajya Shaherपेड़ से लटकता हुआ मिला महिला का शव
Rajya Shaher

छठ व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर विधायक पंकज सिंह ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

Breaking
छठ व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर विधायक पंकज सिंह ने किया छठ घाटों का निरीक्षण जब पहली बार बोला बच्चा 'मम्मा', तो छलक पड़े मां के आंसू... फर्स्टवन रिहैब में मना बाल दिवस प्रयागराज में नशे के कारोबार पर पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, ताड़बाग में सुबह-सुबह छापेमारी , सोनभद्र में 53 नंबर बाल संरक्षण इकाई में कर्मचारी नदारद, सीडीओ ने रोका एक दिन का वेतन न्यूरोसाइंस उपचार के क्षेत्र में नई उन्नति, प्रगति और विकास पर होगा मंथन, यूपी-यूके न्यूरोकॉन 13 नवंबर से ​भाई-दूज: बचपन की उन किलकारियों, माथे के उस स्नेहिल तिलक और जीवनभर के अटूट विश्वास का पावन पर्व ​नोएडा सेक्टर 43 के सी-ब्लॉक में सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता: आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दीपक शर्मा ने महाप्रबंधक सत्य प्रकाश जी व प्राधिकरण से की त्वरित कार्रवाई की अपील प्रवासी महासंघ द्वारा छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, सेक्टर-82 में होगा भव्य आयोजन पेड़ से लटकता हुआ मिला महिला का शव
News cover
ADHUNIK NEWS ,14 November 2026, (Update 15 November 2026, 2:17 AM UTC)
By डी एम शुक्ला 12 Views
छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पर्वों के आयोजन के लिए किए जा रहे व्यापक प्रबंध

नोएडा विधायक पंकज सिंह ने नोएडा में जलपुरा, सेक्टर 110, सेक्टर 94 सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर छठ महापर्व की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक इंतजामों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक पंकज सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा व्यवस्था, महिलाओं के लिए आवश्यक सुविधाओं तथा आवागमन की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि सभी श्रद्धालु पूर्ण श्रद्धा और सुविधापूर्वक सूर्योपासना के इस महापर्व को संपन्न कर सकें।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अनुशासन, पवित्रता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। नोएडा में बड़ी संख्या में पूर्वांचल एवं बिहार से जुड़े परिवार छठ महापर्व मनाते हैं। उनकी आस्था और भावनाओं का सम्मान करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्वों के आयोजन को लेकर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में त्योहारों के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पर्व शांति, सौहार्द और गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हो तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों।

विधायक पंकज सिंह ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि छठ पूजा के दौरान घाटों पर व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जाए और श्रद्धालुओं से प्राप्त होने वाले सुझावों एवं समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए।

उन्होंने छठ व्रतियों एवं समस्त श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान करें।

देश के कई हिस्सों में बदलते मौसम और बरसात के प्रभाव से वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों के अस्पतालों की ओपीडी में बुखार, जुकाम और बदन दर्द की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की भीड़ दिख रही है।.

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.