Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Trending Newsसोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन- 2’ ने मचाया धमाल Rajya Shaherचतरा में महिला जागरूकता चौपाल, महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक एसएन पब्लिक स्कूल नैनी मे गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश* Rajya Shaherवर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जनपद के 108 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी Deshयशोदा मेडिसिटी ने पूरे किए एक साल, इस एक साल में एडवांस्ड कैंसर देखभाल से लेकर जटिल ट्रांसप्लांट्स और सार्वजानिक स्वास्थ्य पहलों पर रहा जोर Rajya Shaherनोएडा सेक्टर 52 में रागिनी नायक का उद्घोष वोट चोरी पर घिरी बीजेपी और ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा Rajya Shaherमिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर सोनभद्र पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान Rajya Shaherसोनभद्र में 28 से 31 अक्टूबर तक तेज हवाओं, वज्रपात एवं भारी वर्षा की संभावना, जनपदवासी बरतें सतर्कता Trending Newsमहर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में डॉ. शशांक शुक्ल ‘ऋषि सम्मान’ से सम्मानित वाल्मीकि रामायण भारतीय संस्कृति, सत्य, धर्म और मानवीय आदर्शों का शाश्वत महाकाव्य Jeevan Mantrरेल कर्मचारियों के लिए श्रावस्ती में एक दिवसीय भ्रमण शिविर का आयोजन
Prayagraj

डंपर की चपेट में आए दो बच्चे गंभीर घायल, परिजन डंपर मालिक के आने पर अड़े

Breaking
सोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन- 2’ ने मचाया धमाल चतरा में महिला जागरूकता चौपाल, महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक एसएन पब्लिक स्कूल नैनी मे गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश* वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जनपद के 108 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी यशोदा मेडिसिटी ने पूरे किए एक साल, इस एक साल में एडवांस्ड कैंसर देखभाल से लेकर जटिल ट्रांसप्लांट्स और सार्वजानिक स्वास्थ्य पहलों पर रहा जोर नोएडा सेक्टर 52 में रागिनी नायक का उद्घोष वोट चोरी पर घिरी बीजेपी और ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर सोनभद्र पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान सोनभद्र में 28 से 31 अक्टूबर तक तेज हवाओं, वज्रपात एवं भारी वर्षा की संभावना, जनपदवासी बरतें सतर्कता महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में डॉ. शशांक शुक्ल ‘ऋषि सम्मान’ से सम्मानित वाल्मीकि रामायण भारतीय संस्कृति, सत्य, धर्म और मानवीय आदर्शों का शाश्वत महाकाव्य रेल कर्मचारियों के लिए श्रावस्ती में एक दिवसीय भ्रमण शिविर का आयोजन
News cover
ADHUNIK NEWS ,8 October 2026, (Update 28 October 2026, 11:08 PM UTC)
By 504 Views
करछना थाना क्षेत्र के खजुरी ग्राम सभा में डंपर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए शनि कुशवाहा और पिंटू कुशवाहा के परिजनों ने डंपर को मौके पर रोक रखा है। परिजनों की मांग है कि वाहन मालिक मौके पर आए और घायल बच्चों के इलाज व दवा का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ले।

प्रयागराज। करछना थाना क्षेत्र के खजुरी ग्राम सभा में डंपर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए शनि कुशवाहा और पिंटू कुशवाहा के परिजनों ने डंपर को मौके पर रोक रखा है। परिजनों की मांग है कि वाहन मालिक मौके पर आए और घायल बच्चों के इलाज व दवा का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ले।

परिजनों का कहना है कि वहां बच्चों की ज्यादा भीड़ होने के बावजूद चालक ने डंपर नहीं रोका। हादसे में बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं और उनके इलाज में काफी खर्च आएगा। इसी वजह से वे डंपर मालिक के आने का इंतजार कर रहे हैं।

परिजनों का यह भी कहना है कि उन्होंने न तो डंपर को कोई नुकसान पहुंचाया है और न ही चालक के साथ मारपीट की है। परिजनों के मुताबिक चालक ने भी उनसे कहा है कि डंपर का मालिक आएगा और इलाज की व्यवस्था करेगा। इसी भरोसे पर परिवार वाहन को मौके पर रोके हुए है।

परिजनों का आरोप है कि बीती रात पुलिस मौके पर पहुंची थी और डंपर को वहां से ले जाने का प्रयास कर रही थी। परिवार का कहना है कि वे चाहते हैं कि पहले वाहन मालिक आए और बच्चों के इलाज की जिम्मेदारी स्पष्ट करे, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई हो।

परिजनों ने यह भी बताया कि पुलिस की ओर से आयुष्मान कार्ड बनवाकर इलाज कराने की बात कही गई है। परिवार के अनुसार पुलिस ने यह भी कहा है कि बच्चों को करीब सात दिन तक अस्पताल में भर्ती रखकर इलाज कराया जा सकता है, लेकिन इसके बाद दवा और इलाज की व्यवस्था को लेकर परिजनों में चिंता बनी हुई है।

फिलहाल घायल बच्चों के परिजन इलाज की व्यवस्था और वाहन मालिक के मौके पर आने की मांग पर डंपर को रोके हुए हैं।
 

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद अब अज्ञात शवों को दफनाने का काम तेज कर दिया गया है। चितवन के देवघाट जंगल में प्रशासन ने सैकड़ों कब्रें तैयार कर रखी हैं। पिछले दो दिनों में ही 196 शवों को दफनाया जा चुका है।

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.