Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Trending Newsन्यूरोसाइंस उपचार के क्षेत्र में नई उन्नति, प्रगति और विकास पर होगा मंथन, यूपी-यूके न्यूरोकॉन 13 नवंबर से Rajya Shaher​भाई-दूज: बचपन की उन किलकारियों, माथे के उस स्नेहिल तिलक और जीवनभर के अटूट विश्वास का पावन पर्व Rajya Shaher​नोएडा सेक्टर 43 के सी-ब्लॉक में सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता: आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दीपक शर्मा ने महाप्रबंधक सत्य प्रकाश जी व प्राधिकरण से की त्वरित कार्रवाई की अपील Rajya Shaherप्रवासी महासंघ द्वारा छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा Rajya Shaherछठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, सेक्टर-82 में होगा भव्य आयोजन Rajya Shaherपेड़ से लटकता हुआ मिला महिला का शव Rajya Shaherऊँज पुलिस की तत्परता से मिला 5 नवंबर से लापता 21 वर्षीय धीरज कुमार, परिजनों को सौंपी गई सुपुर्दगी Trending Newsसिखों के छठवें गुरू हरगोविंद साहिब जी ने 52 कलियां का कुरता सिलवाया तो 52 हिंदू राजा कैद से मुक्त हुएl "बंदी छोड़ दिवस" के रूप में मनाया जाता है-सरदार पतविंदर सिंह Rajya Shaherविधायक भूपेश चौबे, डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने सरस मेले में किया ‘सोन अर्थ’ लोगो का अनावरण Rajya Shaherभाजपा सरकार की अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजना के बारे में अल्पसंख्यक समुदाय में विस्तार से चर्चा करें-फहद जमाल यासिर
Rajya Shaher

प्रवासी महासंघ द्वारा छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा

Breaking
न्यूरोसाइंस उपचार के क्षेत्र में नई उन्नति, प्रगति और विकास पर होगा मंथन, यूपी-यूके न्यूरोकॉन 13 नवंबर से ​भाई-दूज: बचपन की उन किलकारियों, माथे के उस स्नेहिल तिलक और जीवनभर के अटूट विश्वास का पावन पर्व ​नोएडा सेक्टर 43 के सी-ब्लॉक में सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता: आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दीपक शर्मा ने महाप्रबंधक सत्य प्रकाश जी व प्राधिकरण से की त्वरित कार्रवाई की अपील प्रवासी महासंघ द्वारा छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, सेक्टर-82 में होगा भव्य आयोजन पेड़ से लटकता हुआ मिला महिला का शव ऊँज पुलिस की तत्परता से मिला 5 नवंबर से लापता 21 वर्षीय धीरज कुमार, परिजनों को सौंपी गई सुपुर्दगी सिखों के छठवें गुरू हरगोविंद साहिब जी ने 52 कलियां का कुरता सिलवाया तो 52 हिंदू राजा कैद से मुक्त हुएl "बंदी छोड़ दिवस" के रूप में मनाया जाता है-सरदार पतविंदर सिंह विधायक भूपेश चौबे, डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने सरस मेले में किया ‘सोन अर्थ’ लोगो का अनावरण भाजपा सरकार की अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजना के बारे में अल्पसंख्यक समुदाय में विस्तार से चर्चा करें-फहद जमाल यासिर
News cover
ADHUNIK NEWS ,11 November 2026, (Update 11 November 2026, 5:53 PM UTC)
By डी एम शुक्ला 3 Views
नोयडा स्टेडियम में छठ पूजनोत्सव का महापर्व प्रवासी महासंघ नोयडा द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा

प्रवासी महासंघ के अध्यक्ष आलोक वत्स ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रवासी महासंघ  बहुत धूमधाम से छठ महापर्व का आयोजन करेगा जिसमें NCR में रहने वाले सभी श्रद्धालु जो छठ मैया में आस्था रखते हैं सादर आमंत्रित हैं, यहां श्रद्धालुओं के लिए विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी एक अस्थायी कुंड बनाया जायेगा जिसे जल के साथ गंगाजल से भी भरा जाएगा और जिसमें व्रती अस्ताचल गामी एवं उगते हुए सूर्य को अर्घ देकर इस महाव्रत को सम्पन्न कर सकेंगे इसके साथ ही देश के अलग अलग हिस्से से आए कलाकार जिनमें  डॉ (विदुषी) अनू सिन्हा "कत्कथ गुरु" एवं टीम कत्थक नृत्य, लोक गायक आलोक पांडेय "गोपाल" एवं लोक गायिका अंशिका सिंह सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। 

प्रवासी महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष टी एन चौरसिया ने बताया कि प्रवासी महासंघ का मूल उद्देश्य अपनी माटी से दूर हर प्रवासी के दुख सुख में सहभागी होना है, दिल्ली एनसीआर में रह रहा कोई भी प्रवासी अपने को अकेला न समझे प्रवासी महासंघ हर परिस्थिति में उसके साथ खड़ा है।

प्रवासी महासंघ के महासचिव अवधेश राय ने बताया कि कार्यक्रम में व्रतियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा एवं  छठ घाट में श्रद्धालुओं के लिए चारों तरफ सीढ़ीनुमा घाट बनाया जाएगा जिससे किसी भी श्रद्धालु को अर्घ्य देने में परेशानी न हो।

महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं छठ घाट संयोजक  विकास तिवारी ने बताया कि छठ घाट का आकार 60×120 फ़ीट का बनाया जा रहा है और इस में किसी प्रकार की अव्यस्था न हो इसके लिए हमारे लगभग 100 से अधिक वॉलेंटियर पूरे परिसर में रहेंगे जो व्यवस्था को बखूबी संभालेंगे  एवं सुरक्षा के लिहाज से ड्रोन द्वारा परिसर की निगरानी की जाएगी इसके साथ ही छठ घाट में गंगा जल के साथ ताज़े गुलाब के फूल डलवाये जायेंगे।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे घाट की निगरानी सीसीटीवी द्वारा की जाएगी एवं वॉलेंटियर्स के साथ प्राइवेट सुरक्षा कर्मी भी घाट पर तैनात रहेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  माननीय कलराज मिश्र (पूर्व सांसद एवं राज्यपाल) अतिविशिष्ट अतिथि डॉ महेश शर्मां जी (पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद  गौतमबुद्धनगर) ,विशिष्ट अतिथि नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह जी ,श्रीमती विमला बाथम जी पूर्व अध्यक्ष उत्तरप्रदेश महिला आयोग सहित कई गणमान्य व्यक्ति हिस्सा लेंगे । 

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष आलोक वत्स , कार्यकारी अध्यक्ष टी एन चौरसिया  महासचिव अवधेश राय , कोषाध्यक्ष श्रीमती छाया राय , वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीतेन्द्र  सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास  तिवारी, मिथिलेश राय, विजय कुमार सिंह , मीनाक्षी साही, अभिनव पांडेय , अनुज  त्रिपाठी ,कमलेश तिवारी, आकाश तिवारी, मृत्युंजय त्रिपाठी,नितांत चौधरी, सत्य रंजन कुमार, श्रवण तिवारी एवं अन्य  सदस्य  उपस्थित रहे।

सोनभद्र, 25 अक्टूबर। सोनभद्र में 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ‘सोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन-2’ को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम के टिकटों की मांग को देखते हुए अब केवल कुछ ही टिकट शेष रह गए हैं।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.