सोनभद्र में रेस्क्यू की गई दो बच्चियों को बेहतर भविष्य और सम्मानजनक जीवन दिलाने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में आज सोनभद्र मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर में सोनभद्र-मिर्जापुर वाइल्डलाइफ डी0एफ0ओ0 एवं आकांक्षा समिति की अध्यक्ष आरुषि मिश्रा बच्चियों से मिलने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन बच्चियों को अपना स्नेह और प्यार दें, ताकि इन्हें भी परिवार जैसा माहौल मिल सके।
सोनभद्र मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर में निरीक्षण के दौरान आरुषि मिश्रा ने हाल ही में रेस्क्यू की गई दोनों बच्चियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सेंटर पहुंचकर बच्चियों से मिलें और उन्हें अपनापन, स्नेह और प्यार दें। साथ ही उन्होंने बच्चियों को स्थायी आश्रय उपलब्ध कराने के लिए गोद लेने की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी किए जाने पर जोर दिया, जिससे बच्चियों को सुरक्षित वातावरण में सम्मानजनक जीवन मिल सके। उन्होंने बताया कि यहां रेस्क्यू की गई दोनों बच्चियों से मिलने आई हूं। मेरी लोगों से अपील है कि इन बच्चों को स्नेह और प्यार दें। इनकी गोद लेने की प्रक्रिया जल्द पूरी हो, ताकि इन्हें एक स्थायी आश्रय मिल सके और ये सुरक्षित माहौल में सम्मानजनक जीवन जी सकें।